Latest News खेल

IND vs SA Final T20 World Cup : एक बहुत बड़ी पीड़ा को खत्म करने का ‘अंतिम यज्ञ’, फाइनल में साउथ अफ्रीका से है भारत की भिड़ंत


टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल आज रात 8 बजे इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला जाएगा। फाइनल मैच के दौरान बारिश की 51% संभावना है। एक दिन पहले भी ब्रिजटाउन में जमकर बारिश हुई है।

इस बात की संभावना बहुत ज्यादा है कि टॉस के बाद भी मैच समय पर ना शुरू हो पाए। अगर बारिश के चलते यह मैच नहीं हो पाता है तो रिजर्व डे यानी 30 जून को इसी स्टेडियम में फिर खेला जाएगा। भारत दूसरी बार तो साउथ अफ्रीका पहली बार चैंपियन बनने की कोशिश करेंगे।

29 Jun 20243:44:11 PM

IND vs SA Final Live: राहुल द्रविड़ के लिए चला है कैंपेन

भारतीय टीम मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के लिए सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चल रहा है। #राहुल द्रविड़ के लिए, रोहित शर्मा चाहेंगे की फाइनल जीतकर वह राहुल द्रविड़ को एक यादगार विदाई दें।

29 Jun 20243:44:08 PM

IND vs SA Final Live: भारतीय टीम द्रविड़ को देना चाहेगी जीत की विदाई

भारतीय टीम मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को जीत की विदाई देना चाहेगी। दरअसल, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल का यह आखिरी मैच है। इसके बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

29 Jun 20243:02:06 PM

IND vs SA Final Live: भारत की जीत को फैंस पहुंचे मंदिर

फाइनल में भारत की जीत के लिए फैंस ने मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रयागराज के संगम घाट पर क्रिकेट फैंस ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं, कानपूर में देवी में मंदिर में क्रिकेट फैंस ने पूजा की।

29 Jun 20242:33:19 PM

IND vs SA Final Live: कैसा रहा है फाइनल में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने बतौर खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले दो बार फाइनल खेला है। इस दौरान 140 की स्ट्राइक रेट से कुल 56 रन बनाए हैं। 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 16 गेंद पर 30 रन बनाए थे। 2014 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 29 रन की पारी खेली थी।

29 Jun 20241:55:26 PM

IND vs SA T20 WC Final: भारत टीम में हो सकता है बदलाव

रोहित शर्मा फाइनल मैच में बदलाव कर सकते हैं। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज शिवम दुबे की जगह संजू सैमसन या यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। टूर्नामेंट में शिवम दुबे से गेंदबाजी नहीं कराई जा रही है। इसके चलते संभवतः रोहित शर्मा टीम में बदलाव कर सकते हैं।

29 Jun 20241:28:19 PM

ND vs SA Final Live: भारत और साउथ हेड-टू-हेड

टी20 क्रिकेट में भारत का दक्षिण अफ्रीका पर पलड़ा भारी है। दोनों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत को 14 और अफ्रीका को 11 में जीत मिली है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत का दक्षिण अफ्रीका पर दबदबा है। दोनों टीमें 6 बार आमने-सामने हुई है जिनमें चार मैच भारत ने जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका को दो मैचों में जीत मिली है।

29 Jun 20241:11:33 PM

T20 WC Final Live Score: विराट कोहली पर होगी सभी की निगाहें

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। अभी तक खेले 7 मैच में कुल 75 रन बनाए हैं। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा गजब के फार्म में है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं।

29 Jun 20241:07:22 PM

IND vs SA T20 WC Final: बारबाडोस में बारिश की संभावना

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला बारबाडोस के केंसिंगस्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। जिस वक्त मैच शुरू होगा उस वक्त 51 प्रतिशत बारिश की संभावना है।