News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

IPL 2024 Auction :पंजाब किंग्स ने संभलकर खेला बड़ा दांव 20 लाख में ली बड़ी हैट्रिक हर्षल पटेल बने सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी


 

IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन का आयोजन पहली बार देश से बाहर हो रहा है। 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 की नीलामी होगी, जिसमें 10 टीमों में कुल 77 स्लॉट खाली हैं।सभी फ्रेंचाइजी के पास कुल मिलाकर 262.95 करोड़ रुपये पर्स में है। सबसे ज्यादा रकम आरसीबी के पास है, जिसने रिटेंशन डे के दिन अपने 11 प्लेयर्स को रिलीज किया था। वहीं, गुजरात टाइटंस मिनी ऑक्शन में बड़ा दांव खेल सकती है, क्योंकि हार्दिक पांड्या का टीम को विकल्प ढूंढना है।

19 Dec 20238:13:23 PM

IPL Auction 2024: प्रिंस चौधरी को पंजाब ने टीम में किया शामिल

  • प्रिंस चौधरी ने 20 लाख बेस प्राइस में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
  • जथावेद सुब्रमण्यम को 20 लाख बेस प्राइस में हैदराबाद ने खरीदा।

19 Dec 20238:10:52 PM

IPL Auction 2024: इन खिलाड़ियों की नहीं खुली किस्मत

  •  गौरव चौधरी,  केएम आसिफ  और विपिन सौरभ 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
  • साकिब हुसैन को नहीं मिला कोई खरीदार।
  • मोहम्मद कैफ को भाी 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे
  • अभिनाष शेट्टी 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
  • गुरजपनीत सिंह 20 लाख बेस प्राइस में रहे अनसोल्ड।
  • पृथ्वी राज 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
  • शुभम अग्रवाल 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।

19 Dec 20238:06:23 PM

IPL 2024 Auction Live Updates: रॉबिन मिज को गुजरात ने खरीदा।

रॉबिन मिज के लिए 20 के बेस प्राइस से बोली शुरू हुई। चेन्नई और मुंबई के बीच खिलाड़ी के लिए 1 लाख 30 लाख तक जंग छिड़ी। इसके बाद खिलाड़ी के लिए मुंबई और गुजरात के बीच 2 करोड़ 80 लाख तक बोली लगी। इसके बाद हैदराबाद की एंट्री हुई। ऐसे में 3 करोड़ 60 लाख में खिलाड़ी को गुजरात ने अपनी टीम में शामिल किया।

19 Dec 20238:02:15 PM

IPL Auction 2024: 3 खिलाड़ियों पर पंजाब ने खेला दांव

  •  तुनष कोटियन 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
  • कमलेश नागरकोटी 30 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
  • सुमित कुमार के लिए 20 लाख बेस प्राइस से शुरू होते हुए दिल्ली ने पहला दांव खेला। इसके बाद केकेआर की एंट्री हुई। खिलाड़ी को एक करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
  • प्रदोष पॉल और रोहित रायुडू 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
  • आशुतोष शर्मा ऑलराउंडर को 20 लाख में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
  • विश्वनाथ सिंह और शशांक सिंह को पंजाब सुपर किंग्स ने 20 लाख बेस प्राइस में अपनी टीम में शामिल किया।
  • तनय त्यागराजन 20 लाख के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
  • जी अजितेश 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।

19 Dec 20237:52:57 PM

IPL Auction 2024: नुवान तुषारा की खुली किस्मत

  • टाइमल मिल्स और एडम मिल्ने रहे अनसोल्ड
  • मुस्तफिजुर रहमान 2 करोड़ बेस प्राइस में चेन्नई सुपर किंग्स के हुए
  • जाए रिचर्डसन 1 करोड़ 50 लाख के बेस प्राइज के साथ ऑक्शन में आए। उनके लिए आरसीबी और दिल्ली के बीच जमकर जंग हुई। उन्हें 5 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
  • 50 लाख बेस प्राइज के साथ नुवान तुषारा को 4 करोड़ 80 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
  • संदीप वॉरियर और ल्यूक वुड 50 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
  • स्वास्तिक चिककारा, रितिक ईश्वरन, हिम्मत सिंह, शशांक सिंह और सुमित वर्मा 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
  • ऑलराउंडर नमन धीर को 20 लाख बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया।
  • हर्ष दुबे 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
  • अंशुल कंबोज को 20 लाख बेस प्राइस में मुंबई ने खरीदा।

19 Dec 20237:37:40 PM

IPL Auction 2024 Live Updates: एक्सेलरेटिड खिलाड़ी

  •  फिन एलन, कॉलिन मुनरो 1 करोड़ 50 लाख बेस प्राइस के साथ रहे अनसोल्ड।
  • Sherfane Rutherford को 1 करोड़ 50 लाख में केकेआर ने खरीदा।
  • Ashton Turner को एक करोड़ में लखनऊ ने खरीदा।
  • क़ैस अहमद और माइकल ब्रेसवेल रहे अनसोल्ड।
  • Rassie Van Der Dussen 2 करोड़ बेस प्राइस में रहे अनसोल्ड।
  • टॉम कुरेन को 1 करोड़ 50 लाख बेस प्राइस में आरसीबी ने खरीदा।
  • जेम्स नीशम, ओडियन स्मिथ और कीमो पॉल रहे अनसोल्ड
    • डेविड विली को लखनऊ ने 2 करोड़ बेस प्राइस में खरीदा
    • शाई होप और दुष्मंता चमीरा अनसोल्ड रहे
    • बेन द्वारशुइस 50 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे
    • मैट हेनरी 75 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे
    • काइल जैमिसन 1 करोड़ बेस प्राइस में रहे अनसोल्ड
    • स्पेंसर जॉनसन ने 50 लाख बेस प्राइज से शुरू होकर 10 करोड़ तक गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग छेड़ी। अंत में गुजरात टाइटंस उन्हें खरीदने में सफल रही।
    • टाइमल मिल्स 1 करोड़ 50 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।

19 Dec 20236:35:54 PM

IPL Auction 2024: सेट-10 में स्पिनरो पर लग रही बोली

  • सेट-10 से पहले खिलाड़ी शिव सिंह 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
  • मानव सुथार को 20 लाख के बेस प्राइस में गुजरात टाइटंस ने खरीदा।
  • एम सिद्धार्थ के 20 लाख बेस प्राइस से लेकर 2 करोड़ 40 लाख में लखनऊ सुपर जायट्ंस के हुए।
  • मुरुगन अश्विन 20 लाख बेस प्राइस में अपने लिए खरीदार ढूंढने में असफल रहे।
  • श्रेयस गोपास को 20 लाख के बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
  • पुलकित नारंग 20 लाख में अनसोल्ड रहे।

19 Dec 20236:25:28 PM

IPL Auction 2024: कुलदीप यादव रहे अनसोल्ड

  • 20 लाख बेस प्राइस में कुलदीप यादव रहे अनसोल्ड।
  • 20 लाख के बेस प्राइस में आकाश सिंह हैदराबद की टीम में शामिल हुए।
  • कार्तिक त्यागी 20 लाख के बेस प्राइस से शुरू होकर अंत में 60 लाख में गुजरात टाइटंस के हुए।
  • रसिख डार 20 लाख बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स के हुए।
  • ईशान पोरेल 20 लाख के बेस प्राइस में अपने लिए खरीदार ढूंढने में असफल रहे।

19 Dec 20236:17:59 PM

IPL Auction 2024 Live: सेट 9 में तेज गेंदबाजों पर लग रही बोली

इस लिस्ट में सबसे पहले तेज गेंदबाज यश दयाल पर आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच जंग शुरू हुई। 20 लाख के बेस प्राइस से खिलाड़ी के 5 करोड़ तक बोली लगी। अंत में 5 करोड़ में खिलाड़ी को आरसीबी ने खरीदा।

सुशांत मिश्रा पर 20 लाख के बेस प्राइस में सबसे पहले मुंबई ने बोली लगाना शुरू किया। इसके साथ गुजरात बीच में आई। अंत में 2 करोड़ 20 लाख में गुजरात टाइटंस के हुए।

19 Dec 20236:11:29 PM

IPL Auction 2024 Live Updates: कुमार कुशाग्र के दिल्ली और गुजरात में छिड़ी जंग

कुमार कुशाग्र को 20 लाख बेस में सबसे पहले चेन्नई ने खरीदने की कोशिश की। इसके बाद गुजरात की टीम के साथ चेन्नई की जंग हुई। इसके बाद 1 करोड़ तक पहुंचते पहुंचते चेन्नई पीछे हट गई। यहां दिल्ली की एंट्री हुई। दोनों के बीच खिलाड़ी के लिए जमकर बोली लगी। अंत में 7 करोड़ 20 लाख में कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

19 Dec 20236:08:20 PM

IPL Auction 2024: अनकैप्ड विकेटकीपर का राउंड

40 लाख के बेस प्राइज में इंग्लिश खिलाड़ी टॉम कोहलर-कैडमोर को आरआर ने खरीदा।

रिकी भुई को 20 लाख बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

उर्विल पटेल और विष्णु सोलंकी 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।

19 Dec 20235:47:06 PM

IPL 2024 Auction Live: केकेआर के हुए रमनदीप सिंह

20 लाख के बेस प्राइस में अनकैप्ड खिलाड़ी रमनदीप सिंह को केकेआर ने अपनी टीम में शामिल किया।

19 Dec 20235:44:40 PM

IPL Auction 2024: ऑलराउंडर में शाहरुख खान पर लगी बड़ी बोली

40 लाख के बेस प्राइस में सबसे पहले पंजाब ने खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाई। इसके बाद गुजरात की टीम सामने आई और दोनों के बीच खिलाड़ी के लिए 40 लाख से शुरू हुई बोली 7 करोड़ 40 लाख तक गई।

अंत में शाहरुख खान को इस रकम में गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल किया।

19 Dec 20235:37:05 PM

IPL Auction 2024 Live Updates: सेट 8 में ऑलराउंडर पर लगी बोली

मो. अरशद खान, राज अंगद बावा और विवरांत शर्मा 20 लाख बेस प्राइस में रहे अनसोल्ड।

20 लाख बेस प्राइस में अर्शिन कुलकर्णी को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने खरीदा।

20 लाख के बेस प्राइस में ऋतिक शौकीन रहे अनसोल्ड

19 Dec 20235:32:33 PM

IPL Auction 2024: केकेआर के हुए अंगकृष रघुवंशी

अंगकृष रघुवंशी 20 लाख के बेस प्राइस में केकेआर के हुए।

19 Dec 20235:28:25 PM

IPL 2024 Auction Live: समीर रिजवी पर लगी बड़ी बोली

20 लाख बेस प्राइस के साथ समीर रिजवी पर सबसे पहले चेन्नई ने दांव खेला। इसके बाद गुजरात की टीम सामने आई। दोनों के बीच खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली 8 करोड़ 40 लाख तक गई। अंत में खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 करोड़ 40 लाख की भारी रकम पर अपनी टीम में शामिल किया।

19 Dec 20235:22:08 PM

IPL Auction 2024 Live: ये दो खिलाड़ी रहे अनसोल्ड

रोहन कुन्नूमल, सौरव चौहान, प्रियांश आर्य और मनन वोहरा 20 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।

19 Dec 20235:18:28 PM

IPL Auction 2024 Live: अनकैप्ड में शुभम दुबे पर लगी पहली बाजी

20 लाख के बेस प्राइस के साथ दिल्ली ने सबसे पहले शुभम दुबे के लिए बाजी लगाई। इसके बाद राजस्थान ने एंट्री की, 20 लाख से शुरू हुई बाजी 5 करोड़ 80 लाख तक गई। ऐसे में खिलाड़ी को राजस्थान ने खरीदा लिया है।

19 Dec 20234:03:14 PM

IPL Auction 2024: पांचवें सेट में स्पिनर पर लगेगी बोली

अफगानिस्तान के स्पिनर मोहम्मद वकार सलामखिल 50 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।

इंग्लैंड के अकील हुसैन 50 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।

न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी 75 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।

द. अफ्रीका के तबरेज शम्सी 50 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।

अफगानिस्तान के मुजीब रहमान 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।

19 Dec 20233:57:02 PM

IPL 2024 Auction Live Updates: दिलशान मधुशंका को मुंबई ने खरीदा

श्रीलंका के तेज गेंदबाज 50 लाख के बेस प्राइस के साथ 4 करोड़ 60 लाख में मुंबई इंडियंस के हुए। लखनऊ और मुंबई ने खिलाड़ी के लिए बोली लगाई।

19 Dec 20233:54:40 PM

IPL Auction 2024 Live: हेजलवुड रहे अनसोल्ड

जोश हेजलवुड 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।

जयदेव उनादकट 50 लाख के बेस प्राइस में 1 करोड़ 60 लाख में हैदराबाद के हुए। जयदेव के लिए दिल्ली और हैदराबाद ने बोली लगाई।

19 Dec 20233:48:24 PM

IPL Auction 2024 Live Updates: मिचेल स्टार्क पर जमकर लगी बोली

2 करोड़ बेस प्राइज के साथ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पर दिल्ली और मुंबई ने शुरुआती दांव खेला। इसके बाद कोलकाता और गुजरात ने गेंदबाज पर बोली लगाई, जो 24 करोड़ तक चली गई। कोलकाता ने मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख में खरीदा है।

19 Dec 20233:31:56 PM

IPL Auction 2024: 50 लाख के शिवम मावी पर लखनऊ ने लगाई शुरुआती बोली

50 लाख बेस प्राइस में शिवम मावी पर लखनऊ ने पहली बोली लगाी। इसके बाद आरसीबी और लखनऊ के बीच बोली लगी। 50 लाख से शुरू हुई बोली 5 करोड़ तक चली गई। अंत में लखनऊ ने 6 करोड़ 40 लाख में गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया।

19 Dec 20233:27:18 PM

IPL 2024 Live Updates: भारतीय गेंदबाज उमेश यादव पर लगी बोली

उमेश यादव जो करोड़ के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे हैं। उन्हें लेकर गुजरात और हैदराबाद के बीच शुरुआत बोली लगी। इसके बाद 5 करोड़ में गुजरात रही। इसके बाद दिल्ली ने गेंदबाज पर दांव खेला और 5 करोड़ 20 लाख की बोली लगाई।

अंत में खिलाड़ी को 5 करोड़ 80 लाख में गुजरात टाइटंस ने खरीदा।

19 Dec 20233:23:02 PM

IPL 2024 Auction Live: Alzarri Joseph पर दिल्ली ने खेला दांव

1 करोड़ के बेस प्राइज के साथ वेस्टइंडीज के गेंदबाज Alzarri Joseph पर दिल्ली और चेन्नई ने शुरुआती बोली लगाई। इसके बाद दिल्ली और लखनऊ के बीच बोली जारी रही। इसके बाद लखनऊ और आरसीबी के बीच गेंदबाज को लेकर बोली जारी रही। गेंदबाज के लिए 1 करोड़ से शुरू होकर 11 करोड़ तक बोली लगी।अंत में कैरेबियाई गेंदबाज 11 करोड़ 50 लाख में आरसीबी के हुए।

19 Dec 20233:18:19 PM

IPL Auction 2024 Live Updates: कैप्ड गेंदबाजों पर लगेगी बोली

चौथे सेट में कैप्ड गेंदबाजों पर लगेगी बोली।

Lockie Ferguson 2 करोड़ के बेस प्राइस में रहे अनसोल्ड
चेतन सकारिया 50 लाख में केकेआर के हुए

19 Dec 20233:16:09 PM

IPL Auction 2024: कुसल मेंडिस रहे अनसोल्ड

Josh Inglis 2 करोड़ बेस प्राइस में रहे अनसोल्ड।
KS Bharat को 50 लाख बेस प्राइस में केकेआर ने खरीदा।
कुसल मेंडिस रहे अनसोल्ड

19 Dec 20233:13:34 PM

IPL 2024 Auction: अनसोल्ड रहे फिलिप साल्ट

Philip Salt इंग्लैंड के विकेटकीपर 1.50 करोड़ के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।

19 Dec 20233:13:22 PM

IPL Auction 2024 Live Updates: 50 लाख में बिके Tristan Stubbs

Tristan Stubbs के बेस प्राइस 50 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

19 Dec 20233:09:57 PM

IPL Auction 2024 Live: तीसरे सेट में होगी विकेटकीपर की नीलामी

तीसरे सेट में टीमें विकेटकीपर पर बोली लगाएंगी। अब देखना होगा कि इसमें क्या खास देखने को मिलता है। बहुत टीमों को इसकी जरूरत है। इसमें काफी सारे भारतीय खिलाड़ी खरीदे जाएंगे।

19 Dec 20233:09:03 PM

IPL 2024 Auction Live Updates: दूसरे सेट का रिकैप

Wanindu Hasaranga और Pat cummins को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।
Daryl Mitchell, शार्दुल ठाकुर, रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।
Azmatullah Omarzai को गुजरात टाइटंस ने खरीदा।
Gerald Coetzee को मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
हर्षल पटेल और क्रिस वोक्स को पंजाब सुपर किंगस ने खरीदा।

19 Dec 20232:46:15 PM

ipl auction 2024 live: क्रिस वोक्स को पंजाब ने खरीदा

Chris Woakes 2 करोड़ के बेस प्राइस में इंग्लैंड के खिलाड़ी को पंजाब सुपर किंग्स ने 4 करोड़ 20 लाख में पंजाब किंग्स ने खरीदा।

19 Dec 20232:42:42 PM

IPL auction 2024 live: 1 करोड़ बेस प्राइस में लगी Daryl Mitchell के लिए बोली

Daryl Mitchell के लिए 1 करोड़ के बेस प्राइस से बोली शुरू हुई। इसके लिए भी पंजाब ने बोली लगाना शुरू किया। इसके बाद दिल्ली की बीच में एंट्री हुई। इसके बाद 11.75 पर जब पंजाब की दिल्ली से बोली खत्म हुई तो बीच में चेन्नई सुपर किंग्स आई। इसके बाद सीएसके और पंजाब के बीच मामला फंस गया। अंत में 14 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने न्यूजीलैंड खिलाड़ी को खरीदा।

19 Dec 20232:26:59 PM

ipl auction 2024 live: हर्षल पटेल के लए पंजाब और गुजरात के बीच फंसा मामला

Harshal Patel के लिए गुजरात और पंजाब शुरू से ही सामने आए हैं। दोनों के बीच 2 करोड़ से बोली शुरू होकर 10 करोड़ 75 लाख तक गई। इसके बाद लखनऊ की टीम बीच आई, जिन्होंने 11 करोड़ की बोली लगाई। अंत में पंजाब सुपर किंग्स ने 11 करोड़ 75 लाख में खरीदा।

19 Dec 20232:19:24 PM

IPL 2024 Auction Live: Gerald Coetzee को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

Gerald Coetzee 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने पांच करोड़ में खरीदा।

19 Dec 20232:17:11 PM

IPL Auction 2024 Live Updates: पैट कमिंस को लेकर मुंबई और चेन्नई के बीच लगी बोली

पैट कमिंस के लिए मुंबई इंडियंस ने 4 करोड़ 60 लाख की बोली लगाई। चेन्नई ने 4 करोड़ 80 लाख की बोली लगाकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को अपनी तरफ लाने की कोशिश की। रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने 5 कोरड़ बोली शुरू की। चैलेंजर्स और सुपर किंग्स के बीच जमकर बोली लगी। अंत में बैंग्लोर और हैदराबाद के बीच भी जमकर बोली लगी। वे आईपीएल इतिहास में खरीदे जाने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

20 करोड़ 50 लाख में  हैदराबाद के हुए पैट कमिंस।

19 Dec 20232:05:19 PM

IPL Auction 2024 Live: Azmatullah Omarzai को खरीदा

Azmatullah Omarzai 50 लाख के बेस प्राइस में गुजरात टाइंट्स के हुए।

19 Dec 20232:03:44 PM

IPL Auction 2024 Live Updates: शार्दुल ठाकुर के लिए लगी बोली

2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ एक बार फिर शार्दुल को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स और हैदराबाद के बीच जमकर बोली लगी। 4 करोड़ में शार्दुल ठाकुर को चेन्नई ने खरीदा।

19 Dec 20232:00:51 PM

IPL Auction 2024: Rachin के लिए जमकर लगी बोली

Rachin Ravindra 50 लाख बेस प्राइस के साथ आए। कीवी खिलाड़ी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और हैदराबाद ने जमकर बोली लगाई। इस बीच गुजरात ने भी एक बार बोली लगाई। अंत में रचिन 1 करोड़ 80 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स के हुए।

19 Dec 20231:54:57 PM

IPL 2024 Auction Live: ऑलराउंडर का दूसरा सेट

आईपीएल 2024 का सबसे महंगा सेट ऑलराउंडर का है, जिसमें जमकर पैसा बहाएंगी फ्रेंचाइजी।Wanindu Hasaranga 1 करोड़ 50 लाख के SRH के हुए।

19 Dec 20231:47:18 PM

IPL Auction 2024 Live: बेटर्स सेट का रिकैप

7.40 करोड़ में Rovman Powell को आरआर ने खरीदा
Travis head को SRH ने 6.8 करोड़ में खरीदा
4 करोड़ में दिल्ली के हुए Harry Brook।

मनीष पांडे, करूण नायर, Steve Smith और Rilee Rossouw रहे अनसोल्ड।

19 Dec 20231:40:58 PM

IPL Auction 2024 Live Updates: ट्रेविस हेड को SRH ने खरीदा

Travis Head को हैदराबाद ने 6 करोड़ 80 लाख में खरीदा।

Karun Nair रहे अनसोल्ड।
2 कोरड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे Steve Smith।
Manish Pandey 50 लाख में रहे अनसोल्ड।

19 Dec 20231:33:22 PM

IPL Auction 2024 Live Update: दिल्ली के हुए ब्रूक

दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रुपये में खरीदा!।  ट्रैविस हेड होंगे अगले खिलाड़ी!

19 Dec 20231:24:42 PM

IPL Auction 2024: रोवमैन पॉवेल हुए सोल्ड

रोवमैन पॉवेल को आरआर ने 7,40 करोड़ में खरीदा। अब तक के सबसे महंगे प्लेयर रहे। रिले रोसौव रहे अनसोल्ड

19 Dec 20231:20:02 PM

ipl 2024 auction live:- रोवमैन पॉवेल पर लगेगी पहली बोली

आईपीएल 2024 में नीलामी में बिकने वाले पहले खिलाड़ी हैं – रोवमैन पॉवेल। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है

19 Dec 202312:58:36 PM

IPL auction 2024 live: 77 स्लॉट पर दांव खेलेंगी 10 फ्रेंचाइजी

10 टीमों द्वारा कुल 77 खिलाड़ियों, जिनमें 30 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भरे जाएंगे। 333 खिलाड़ियों में 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें से 2 एसोसिएट देशों से हैं। लिस्ट में 116 कैप्ड खिलाड़ी, 215 अनकैप्ड खिलाड़ी और एसोसिएट देशों के 2 खिलाड़ी हैं।

19 Dec 202312:39:52 PM

IPL Auction 2024 Live: टीमों ने इतने खिलाड़ी किए रिलीज और रिटेन

10 टीमों ने कुल 174 खिलाड़ियों को रिटेन किया जबकि 81 खिलाड़ियों को रिलीज किया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे अधिक संख्या में खिलाड़ियों को रिलीज किया, जिसमें सबसे ज्यादा स्लॉट भरे जाएंगे।

19 Dec 202312:02:35 PM

IPL Auction 2024 Live Updates: आईपीएल 2024 ऑक्शन लाइव स्ट्रीमिंग

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के मिनी ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 19 दिसंबर 2023 को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। 10 टीमों के पास कुल 77 स्लॉट खाली है, जिसके लिए कुल 333 खिलाड़ियों का नाम ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

आईपीएल 2024 ऑक्शन टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। आईपीएल 2024 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

19 Dec 202311:44:00 AM

IPL Auction 2024: मुंबई इंडियंस में नई सोच लाए हार्दिक

दिग्गज पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि मुंबई इंडियंस के नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पांड्या इस टीम में नई सोच लेकर आएंगे, क्योंकि रोहित थके हुए नजर आ रहे थे और पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने बल्लेबाजी में पर्याप्त योगदान नहीं दिया।

19 Dec 202310:55:14 AM

IPL Auction 2024 Live Updates: आईपीएल 2024 का शेड्यूल

आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से मई के अंत तक होने की संभावना है। अभी आईपीएल के लिए शेड्यूल का एलान नहीं किया गया है। दरअसल अहले साल भारत में चुनाव भी होने है और ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का एलान होने के बाद ही शेड्यूल की घोषणा की जाएगी।

19 Dec 202310:24:26 AM

IPL Auction 2024 Live: 10 फ्रेंचाइजी कितने रुपये खर्च करेंगी

10 फ्रेंचाइजी मिलकर कुल 262.5 करोड़ रुपये खर्च करेंगी। यह रुपये टीमों में विभाजित हैं। सबसे ज्‍यादा रकम गुजरात टाइटंस के पास है, जिसका पर्स 38.15 करोड़ रुपये का है।

19 Dec 20239:30:05 AM

IPL Auction 2024 Live: केकेआर को खरीदने हैं सबसे ज्‍यादा खिलाड़ी

आईपीएल 2024 सीजन के लिए नीलामी मंगलवार को दुबई के कोका-कोला एरीना में होगी। 10 फ्रेंचाइजी को मिलकर कुल 77 स्‍थान भरने हैं। सबसे ज्‍यादा खिलाड़ी खरीदने की जरुरत कोलकाता नाइटराइडर्स को है। केकेआर को अपना स्‍क्‍वाड पूरा करने के लिए 12 स्‍थान भरने हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के पास 32.7 करोड़ रुपये का पर्स बचा है।

रिटेन खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट – नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्‍लाह गुरबाज, श्रेयस अय्यर, जेसन रॉय, सुनील नरेन, सुयष शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।

19 Dec 20238:49:55 AM

IPL Auction 2024 Live Updates: आज फैसले का दिन

आईपीएल 2024 सीजन के लिए आज दुबई के कोका-कोला एरीना में मिनी नीलामी का आयोजन होगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से नीलामी का लाइव प्रसारण शुरू होगा। इस बार की नीलामी काफी दिलचस्‍प मानी जा रही है क्‍योंकि कई दिग्‍गज नाम शॉर्ट लिस्‍ट हुए हैं। 333 खिलाड़‍ियों को शॉर्ट लिस्‍ट किया गया, जिसमें से 10 फ्रेंचाइजी मिलकर 77 खिलाड़‍ियों को खरीदेंगी। आज मिचेल स्‍टार्क सहित कई दिग्‍गज खिलाड़‍ियों के लिए फैसले का दिन है कि इन्‍हें खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी कितनी रकम खर्च करने को तैयार रहेंगी।

19 Dec 20236:51:36 AM

IPL Auction 2024 Live Updates: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें

 मिशेल स्टार्क : आठ वर्ष बाद आइपीएल में वापसी कर रहे आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क गेंदबाजी के कारण किसी भी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसी वजह से उन पर नीलामी के दौरान बड़ी बोली लग सकती है।

रचिन रवींद्र : इस साल हुए वनडे विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र नीलामी में आकर्षण का केंद्र होंगे। रचिन ने दोनों तेज और स्पिन गेंदबाजी के विरुद्ध अच्छी बल्लेबाजी की थी। रचिन का आधार मूल्य 50 लाख रुपये है।

शार्दुल ठाकुर : भारत में तेज गेंदबाजी आलराउंडर ज्यादा नहीं है। इसी कारण नीलामी में उनपर विशेष ध्यान दिया जाता है। कभी-कभी शार्दुल भले ही महंगे साबित होते हैं, लेकिन विकेट लेने के मामले में वह माहिर गेंदबाज हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी शार्दुल उपयोगी साबित होते हैं।

पैट कमिंस : आस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान पैट कमिंस इस नीलामी में सबसे महंगे बिकने के दावेदार हैं। उन्होंने कंगारू टीम को डब्ल्यूटीसी की ट्राफी दिलाई और फिर वनडे विश्व कप का चैंपियन भी बनाया। उनकी नेतृत्व क्षमता मैदान और ड्रेसिंग रूम में कारगर साबित हो सकती है।

गेराल्ड कोएट्जे : दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जे विश्व कप में पांच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल थे। टी-20 में उनके रिकार्ड को देखकर पता चलता है कि वह आक्रामक हैं। उनके लिए टीमों के बीच होड़ रहेगी

हर्षल पटेल : भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल आइपीएल में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। आरसीबी ने उन्हें 2022 की नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। हर्षल के पास भारतीय परिस्थितियों का अच्छा ज्ञान है। उनपर इस बार भी अच्छी बोली लगने की आशा है।

19 Dec 20235:13:21 AM

IPL Auction 2024 Live Updates: इंग्लैंड के खिलाड़ी सीमित समय के लिए आईपीएल में रहेंगे मौजूद

 ऑस्ट्रेलिया, द.अफ्रीका, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आइपीएल 2024 में पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाड़ी सीमित समय के लिए मौजूद रहेंगे।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड मई के पहले सप्ताह में उपलब्ध होंगे। इंग्लैंड के खिलाड़ियों की उपलब्धता टी-20 विश्व कप को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम पर निर्भर करेगी। इंग्लैंड के युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद ने नीलामी से नाम वापस ले लिया है।

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान 22 मार्च से 11 मई तक ही उपलब्ध रहेंगे, जबकि तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम आइपीएल के अगले सत्र के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

19 Dec 20234:53:00 AM

IPL Auction 2024 Live Updates: प्रत्येक ओवर में दो बाउंसर की होगी अनुमति

आइपीएल के अगले सत्र में प्रत्येक ओवर में तेज गेंदबाजों को दो बाउंसर डालने की अनुमति होगी। बल्ले और गेंद के बीच मुकाबले को बराबरी का अवसर देने के लिए यह पहल की जा रही है। भारतीय घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी के 2023-24 सत्र में इस बदलाव का प्रयोग किया गया था।

19 Dec 20234:23:20 AM

IPL Auction 2024 Live Updates: 22 मार्च से शुरू हो सकता है आइपीएल 2024

आइपीएल का अगला सत्र 22 मार्च से शुरू हो सकता है। आस्ट्रेलिया, द.अफ्रीका, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आइपीएल 2024 में पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाड़ी सीमित समय के लिए मौजूद रहेंगे।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड मई के पहले सप्ताह में उपलब्ध होंगे। इंग्लैंड के खिलाडि़यों की उपलब्धता टी-20 विश्व कप को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम पर निर्भर करेगी।

19 Dec 20233:30:10 AM

आइपीएल के आगामी सत्र के लिए अंतिम दांव खेलने को तैयार टीमें

पिछली बार नीलामी में सैम कुर्रन आइपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे जिन्हें पंजाब किंग्स ने 18.85 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई खिलाड़ी कुर्रन का यह रिकार्ड तोड़ने में सफल रहेगा।

18 Dec 202311:53:38 PM

IPL 2024 Auction Live: Mallika Sagar बनेगी आईपीएल इतिहास की पहली महिला ऑक्शनर

पहली बार आईपीएल इतिहास में कोई महिला खिलाड़ियों की नीलामी कराएगी। मल्लिका सागर दुबई में होने वाले मिनी ऑक्शन में ऑक्शनर की भूमिका निभाती हुए नजर आएगी। इससे पहले वह विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में नजर आई थी।

18 Dec 202311:06:46 PM

IPL 2024 नीलामी में इन अनजान प्लेयर्स की चमक सकती है किस्मत

आईपीएल 2024 की नीलामी में कुछ ऐसे प्लेयर्स भी है, जिन्हें इस वक्त कोई इतना जानता नहीं है। ऐसे में फ्रेंचाइजी इन्हें खरीदकर रातोंरात इन्हें अमीर बनाकर पूरी दुनिया में इनकी पहचान करा सकती है। लिस्ट में अर्शिन कुलकर्णी, शुभम दुबे, मुशीर खान, समीर रिजवी, कुमार कुशाग्र का नाम शामिल हैं।

18 Dec 202311:02:20 PM

IPL 2024 Auction Live: आईपीएल 2024 नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले सबसे युवा क्रिकेटर

दक्षिण अफ्रीका के 17 साल के क्वेना माफाका आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर है। वहीं, 38 साल मोहम्मद नबी आईपीएल 2024 नीलामी में शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे उम्र वाले खिलाड़ी हैं।

18 Dec 202310:52:31 PM

IPL Auction 2024 live: Lucknow Super Giants की अब तक की स्क्वॉड

केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुडा, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पांड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक।

18 Dec 202310:31:31 PM

IPL Auction 2024 live: Rajasthan Royals की रिटेंशन लिस्ट

संजू सैमसन, जोस बटलर, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, आर अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी , संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, प्रसिद्ध कृष्णा।

18 Dec 202310:27:13 PM

IPL Auction 2024 LIVE: Punjab Kings की रिटेंशन लिस्ट

शिखर धवन, जितेश शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व ताइदे, ऋषि धवन, सैम करन, सिकंदर रजा, शिवम सिंह, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, विद्वथ कावेरप्पा, हरप्रीत भाटिया।

18 Dec 202310:21:39 PM

IPL Auction 2024 Live Updates: Delhi Capitals के रिटेन किए गए खिलाड़ी

ऋषभ पंत, डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नोर्तजे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

18 Dec 202310:13:25 PM

IPL 2024 Auction Live: सनराइजर्स हैदराबाद की रिटेंशन लिस्ट

अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, टी नटराजन, उमरान मलिक, मयंक मारकंडे।

18 Dec 202310:05:17 PM

IPL 2024 Auction Live: मुंबई इंडियंस की अब तक की स्क्वॉड

रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

18 Dec 20239:50:37 PM

IPL 2024 Auction Live: यहां देखिए CSK की अब तक की स्क्वॉड

एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, रवींद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर, मोईन अली, शिवम दुबे, निशांत सिंधु, अजय मंडल, राजवर्धन हंगरगेकर, दीपक चाहर, महेश तीक्ष्णा, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना।

18 Dec 20239:35:10 PM

IPL 2024 Auction Live Updates: KKR की रिटेंशन लिस्ट

नीतीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, श्रेयस अय्यर, जेसन रॉय, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

18 Dec 20239:29:14 PM

IPL Auction 2024 Live: Gujarat Titans की रिटेंशन लिस्ट

डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोश लिटिल, मोहित शर्मा

18 Dec 20239:24:34 PM

IPL 2024 Auction Live: RCB की रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट

आरसीबी- फाफ डू प्‍लेसी, विराट कोहली, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मोहम्‍मद सिराज, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वीशाक, अनुज रावत, विल जैक्‍स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, अकाशदीप, रीस टॉपली, हिमांशू शर्मा और रंजन कुमार।

18 Dec 20239:21:51 PM

IPL 2024 Auction Live: Mitchell Starc आरसीबी में जाएंगे?

आईपीएल 2024 ऑक्शन में मिचेल स्टार्क सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले हैं, क्योंकि इस साल अपना दूसरा विश्व कप जीतने के बाद उनकी ज्यादा डिमांड बढ़ गई है। नीलामी से एक दिन पहले मॉक ऑक्शन के दौरान आरसीबी ने 18.5 करोड़ रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने साथ जोड़ा।

18 Dec 20238:54:03 PM

IPL 2024 Auction Live Updates: कहां और कितने बजे होगा आईपीएल ऑक्शन 2024?

आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर 2023 (मंगलवार) को दुबई के कोका कोलाएरिना में आयोजित होगा। ये नीलामी दोपहर 1 बजे से शुरू होगी।

18 Dec 20238:50:15 PM

IPL 2024 Auction Live: जानिए किस टीम के पर्स में कितना पैसा है?

 1. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)- 13.15 करोड़ रुपये

2. राजस्थान रॉयल्स (RR)- 14.5 करोड़ रुपये

3. मुंबई इंडियंस (MI)- 15.25 करोड़ रुपये

4. गुजरात टाइटंस (GT)- 13.85 करोड़ रुपये

5. दिल्ली कैपिटल्स (DC)- 28.95 करोड़ रुपये

6. पंजाब किंग्स (PBKS)- 29.1 करोड़ रुपये

7. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- 31.4 करोड़ रुपये

8.कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)- 32.7 करोड़ रुपये

9. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- 34 करोड़ रुपये

10. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)- 40.75 करोड़ रुपये

18 Dec 20238:38:37 PM

IPL 2024 Auction Live Updates: आईपीएल 2024 ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू

आईपीएल 2024 ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 19 दिसंबर 2023 को दुबई कोका कोलाएरिना में प्लेयर्स पर बोली लगेगी। आईपीएल 2024 ऑक्शन दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। ये पहली बार है जब देश से बाहर आईपीएल की नीलामी होगी।