जालंधर। जालंधर लोकसभा संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सुशील कुमार रिंकू को अपने उम्मीदवार के रूप में उतार दिया है। उनके नाम की घोषणा आज कर दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।
उल्लेखनीय है कि सुशील कुमार रिंकू पहले कांग्रेस पार्टी में थे और वो कल ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी दूसरी ऐसी पार्टी बन गई है जिसने जालंधनर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।
इससे पहले, कांग्रेस ने दिवंगत सांसद संतोष चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को चुनावी मैदान में उतार रखा है। भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल-बसपा गठजोड़ ने अभी तक अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।