शेड्यूल के अनुसार, परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद, उम्मीदवारों को ऑनलाइन सत्यापन, ऑनलाइन फ्रीज / फ्लोट विकल्प चयन आदि की प्रक्रिया शुरू करनी होगी। इसके तहत, काउंसिल राउंड 1 के लिए डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन, फ्रीज/ फ्लॉट प्रक्रिया 11 सितंबर से 13 सितंबर के बीच होगी। वहीं राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 सितंबर से 13 सितंबर, 2022 के बीच होगी। वहीं दूसरे राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट लिस्ट 14 सितंबर, 2022 को रिलीज होगी।
इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट
jeecup.nic.in
jeecup.admissions.nic.in
JEECUP 2022 Counseling: फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeecup.nic.in पर जाएं। इसके बाद, JEECUP 2022 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब लॉग-इन विवरण दर्ज करें- आवेदन संख्या, पासवर्ड एंटर करें। इसके बाद, अब JEECUP 2022 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब परिणाम डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
बता दें कि यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग की तारीखें हाल ही में जारी की गई थीं। इसके अनुसार, राउंड 1 पंजीकरण 7 सितंबर को शुरू हुआ और 9 सितंबर, 2022 को समाप्त हुआ था। इसके बाद, आज सीट आवंटन परिणाम आज, 10 सितंबर, 2022 को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।