Latest News झारखंड नयी दिल्ली रांची

Jharkhand:चलती ट्रेन में सो रही नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश


धनबाद। हावड़ा से योग नगरी ऋषिकेश जा रही 13009 दून एक्सप्रेस में पैंट्री कार मैनेजर ने किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की को शौचालय चलने की बात कहने के दौरान वह पकड़ लिया गया। किशोरी की मां ने उसकी चप्पल से पिटाई की। मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धनबाद रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रेल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए पैंट्री कार मैनेजर का नाम देवेंद्र पाल है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। 

अलग-अलग कोच में सफर कर रही थी मां व बेटी

दून एक्सप्रेस से हावड़ा से गया जा रही मां व बेटी दोनों स्लीपर के अलग-अलग कोच में थी। देर रात जब लगभग सभी यात्री सो गए तो पैंट्री कार मैनेजर ने अकेली किशोरी को अपना शिकार बनाया। किशोरी ने बताया कि वह सो रही थी, तभी वह उसके पास आया था। अचानक जब उसकी नींद खुली तो उसकी जींस खुली थी।

मैनेजर ने लड़की से कही बाथरूम जाने की बात

उसके साथ क्या हुआ पता नहीं, पर जब वह उठी तो मैनेजर ने उससे कहा कि शौचालय चलो अच्छा लगेगा। अपनी बेटी से पूरी बात सुनते ही उसकी मां ने आरोपित की चप्पलों से धुनाई कर दी। रेल पुलिस व टिकट चेकिंग स्टाफ ने उन्हें किसी तरह शांत कराया।

धनबाद में हुई घटना, गया में उतारा गया पैंट्री कार मैनेजर

किशोरी की मां का कहना है कि धनबाद स्टेशन के आसपास घटना हुई है। जब उन्हें मामले की जानकारी मिली, तब तक ट्रेन काफी निकल चुकी थी। रेल पुलिस ने आरोपित पैंट्री मैनेजर को गया स्टेशन पर उतारा।

मेडिकल जांच में किशोरी संग छेड़छाड़ की पुष्टि

दूसरी ट्रेन से आरोपित के साथ किशोरी व उसकी मां को लेकर धनबाद आई। धनबाद में किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई। जांच में उसके नाजुक अंग से छेड़छाड़ की पुष्टि हो गई है।