Latest News झारखंड रांची

Jharkhand : अचानक दिल्ली से रांची पहुंचे झारखंड कांग्रेस प्रभारी, सीट शेयरिंग को लेकर दिया बड़ा अपडेट


रांची। Jharkhand Seat Sharing Update: झारखंड में जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के अंदर तपिश देखी जा रही है। सभी दल जल्दी-जल्दी निर्णय लेने की होड़ में शामिल दिख रहे हैं। झारखंड में कांग्रेस भी इसी रास्ते पर है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर रविवार की रात सूचना को सार्वजनिक किए बगैर रांची पहुंचे और सोमवार की सुबह-सुबह वापस लौट गए। नई दिल्ली होते हुए वे जम्मू कश्मीर चले जाएंगे, जहां से स्वयं विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।