Latest News नयी दिल्ली रांची राष्ट्रीय

Jharkhand : JMM का ताबड़तोड़ एक्शन, एक और नेता को दिखाया बाहर का रास्ता


रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई को वोटिंग होनी है। वहीं, मतदान से ठीक पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी में रहकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

कोडरमा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जेपी वर्मा को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निलंबित कर दिया है।

जेपी वर्मा गांडेय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा में इस आशा में आए थे कि उन्हें कोडरमा से प्रत्याशी बनाया जाएगा।

कोडरमा सीट गठबंधन के तहत भाकपा माले के पास चली गई। इससे नाराज हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कुशवाहा वोटों पर दावेदारी है। इनके चाचा स्वर्गीय रीतलाल वर्मा कोडरमा से भाजपा के सांसद रह चुके हैं।

झामुमो ने चमरा लिंडा को भी किया निलंबित

इससे पहले भी झामुमो ने बिशुनपुर के विधायक चमरा लिंडा के खिलाफ एक्शन लिया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। चमरा लिंडा लोहरदगा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।