Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

Lok Sabha Election Result 2024 पूर्णिया में RJD के परफॉर्मेंस से लालू-तेजस्वी भी Shocked पप्पू यादव ने सबको चौंकाया


Bihar Lok Sabha Election Result : पाटलिपुत्र में मीसा भारती आगे, नवादा में भाजपा को बढ़त

सारण लोकसभा क्षेत्र से राजीव प्रताप रुडी 15000 वोटो से आगे हैं। महाराजगंज क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 55000 वोट से आगे हैं। पटना साहिब में रविशंकर प्रसाद 74 हजार 246 व पाटलिपुत्र में मीसा भारती 31 हजार 938 वोटों से आगे हैं। नवादा लोकसभा क्षेत्र में छठे चरण की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा की प्रत्याशी विवेक ठाकुर 19182 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां राजद के श्रवण कुशवाहा से इनकी लड़ाई है। जहानाबाद में राजद के सुरेंद्र यादव 55456 वोट से आगे हैं।

4 Jun 20241:36:59 PM

Bihar Election Result Live : पूर्णिया में राजद का ‘बैड’ परफॉरमेंस

पूर्णिया में राजद का खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। बीमा भारती दोपहर 1 बजे तक 6 हजार वोटों के आंकड़ें को भी छू नहीं पाईं थीं। वहीं, पप्पू यादव कभी आगे तो कभी पीछे चल रहे हैं। फिलहाल वह दूसरे नंबर पर हैं। जदयू के संतोष कुशवाहा को 94705 वोट मिले हैं। पप्पू यादव को 89314 वोट मिले हैं। वहीं, राजद की बीमा भारती को 5357 वोट मिले हैं।

4 Jun 20241:15:23 PM

Bihar Election Result Live : बक्सर में आगे निकली RJD, गया में मांझी कर रहे हैं लीड

बक्सर में राष्ट्रीय जनता दल के सुधाकर सिंह एक बार फिर 371 मतों से आगे हो गए हैं। वहीं, बेगूसराय में गिरिराज सिंह फिर आगे निकल गए हैं। गया में एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 76408 मतों से आगे हैं। समस्तीपुर में शांभवी चौधरी 1,15,689 वोटों से आगे हैं। उजियारपुर में भी नित्यानंद राय 26,831 वोटों से आगे हैं। शिवहर लोकसभा सीट से 18 हजार 586 मतों से जदयू की लवली आनंद आगे हैं।  पाटलिपुत्र से दसवें राउंड में मीसा भारती को 53,141 वोटों से बढ़त मिली है।

4 Jun 202412:54:34 PM

Bihar Lok Sabha Chunav Result : बक्सर में आगे निकली RJD, मुंगेर में ललन सिंह आगे

बक्सर में भाजपा कभी आगे तो कभी पीछे चल रही है। बक्सर में राजद 5 वोटों से आगे निकली, लेकिन थोड़ी देर बाद भाजपा फिर आगे निकल गई। एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह 54000 वोट से आगे हैं। पटना साहिब से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद 62,118 जबकि पाटलिपुत्र से राजद की मीसा भारती 37,891 मतों से आगे चल रहे हैं। सिवान लोकसभा सीट से जदयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी 4563 मत से आगे हैं।

4 Jun 202412:39:24 PM

Bihar Lok Sabha Election Result 2024 Live : सारण में रोहिणी आचार्य पीछे

कराकाट में भाकपा माले के राजा राम सिंह एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा से 25921 मतों से आगे चल रहे हैं। गोपालगंज में जदयू प्रत्याशी डॉ. आलोक कुमार सुमन 50799 वोट से आगे हैं। जहानाबाद में राजद के सुरेंद्र यादव 36425 वोट से आगे हैं। सारण में रोहिणी आचार्य पीछे चल रही हैं। वहीं, सिवान से निर्दलीय उम्मीदवार हीना शहाब फिर पीछे हो गईं हैं। यहां जदयू उम्मीदवार आगे हैं। गया में एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 63641 मतो से आगे हैं। उजियारपुर में नित्यानंद राय 21,916 वोटों से आगे हो गए हैं।

4 Jun 202412:22:49 PM

Bihar Lok Sabha Chunav Result : शिवहर में लवली आनंद आगे, सीतामढ़ी में RJD आगे

शिवहर लोकसभा सीट पर लवली आनंद 17 हजार 20 मतों से आगे चल रही हैं। गया में एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 61394 मतों से आगे चल रहे हैं। सुपौल में जदयू के दिलेश्वर कामैत 53561 वोट से आगे हैं। नवादा में भाजपा के विवेक ठाकुर 17077 मतों से आगे चल रहे हैं।पटनासाहिब में रविशंकर प्रसाद 54 हजार 938 व पाटलिपुत्र में मीसा भारती 31 हजार 938 वोटों से आगे हैं। जहानाबाद में राजद के सुरेंद्र यादव 33892 वोट से आगे हैं। सीतामढ़ी लोकसभा सीट से राजद के अर्जुन राय जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर से 1,118 मतों से आगे हैं। कराकाट में भाकपा माले के राजा राम सिंह एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा से 25921 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202412:09:19 PM

Bihar Lok Sabha Election Result : बिहार में 3 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर

आरा-बक्सर-काराकाट में भाकपा-माले आगे है। काराकाट में भाकपा माले के राजा राम सिंह एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा से 20095 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 1100 वोटों से पीछे चल रहे हैं। आरा में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह 16 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। उजियारपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी पीछे चल रहे हैं। यहां राजद के आलोक मेहता लीड कर रहे हैं।

4 Jun 202412:00:16 PM

Bihar Chunav Result 2024 : उजियारपुर में नित्यानंद राय पीछे, बिहार में I.N.D.I.A को 9 सीटों पर बढ़त

उजियारपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय लगभग 5 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। बिहार में इंडी गठबंधन 9 सीटों पर लीड कर रहा है। राजद को 5, कांग्रेस को 1 और भकपा-माले को 3 सीटें मिल रही हैं। गोपालगंज में जदयू प्रत्याशी डॉ. आलोक कुमार सुमन 39014 वोट से आगे हैं। जहानाबाद में राजद के सुरेंद्र यादव 28427 वोट से आगे हैं। वहीं, मुंगेर में 31100 वोट से ललन सिंह आगे हैं। शिवहर लोकसभा सीट से 16 हजार 775 मतों से जदयू की लवली आनंद आगे हैं। सारण और महाराजगंज दोनों सीटों से बीजेपी अब लगातार आगे चल रही है

4 Jun 202411:45:52 AM

Bihar Election Result : बक्सर में दिलचस्प हुआ मुकाबला, RJD कैंडिडेट अब बढ़त की ओर

काराकाट लोकसभा क्षेत्र में भाकपा माले के राजा राम सिंह एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा से 15540 मतों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा, पूर्णिया में पप्पू यादव अब 1000 हजार वोटों से पीछे हो गए हैं। दरभंगा में भाजपा के गोपाल जी ठाकुर 58289 मतों से आगे चल रहे हैं। सारण में रोहिणी आचार्य लगभग 4 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। बक्सर में अब केवल 36 मतों से भाजपा के मिथिलेश तिवारी आगे हैं। पाटलिपुत्र से बीजेपी के रामकृपाल यादव राजद की मीसा भारती से 26176 मतों से पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 202411:28:47 AM

Bihar Result Live : बिहार में इंडी गठबंधन को मिली 7 सीटों पर बढ़त, आरा-कारकाट-बेगूसराय में माले आगे

बिहार में इंडी गठबंधन को 7 सीटों पर बढ़त मिल रही है। आरा, काराकाट और बेगूसराय में भाकपा-माले के कैंडिडेट आगे चल रहे हैं। कराकाट लोकसभा सीट पर भाकपा माले के राजा राम सिंह एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा से 11516 मतों से आगे चल रहे हैं। आरा में भाकपा माले के सुदामा प्रसाद 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, बेगूसराय में कांटे की टक्कर चल रही है। गिरिराज सिंह कभी आगे तो कभी पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 202411:13:14 AM

Bihar Lok Sabha Election Result 2024 Live : बिहार में नीतीश का कमाल, JDU 15 सीटों पर आगे

बिहार में नीतीश कुमार ने कमाल कर दिया है। उनकी पार्टी जदयू 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा को 11 सीटों पर बढ़त मिल रही है। इसके अलावा, राजद 4 सीटों पर लीड कर रही है।

4 Jun 202411:05:20 AM

Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 : गिरिराज सिंह फिर पीछे, आरा में माले को मिली बढ़त

खगड़िया में एनडीए के लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा 7924 मतों से आगे चल रहे हैं। आरा में भाकपा माले के सुदामा प्रसाद 10856 मतों से आगे हैं। आरके सिंह को 16014 मत मिले हैं। इसके अलावा, बेगूसराय में गिरिराज सिंह फिर पीछे हो गए हैं। अवधेश राय आगे हो गए हैं।  गिरिराज सिंह को 74362 वोट, अवधेश राय को 75374 मिले हैं।

4 Jun 202410:49:42 AM

Bihar Lok Sabha Election Result Live : लालू यादव की एक बेटी आगे, RJD को मिल रही बढ़त

लालू यादव की एक बेटी आगे तो दूसरी पीछे चल रही हैं। पाटलिपुत्र से मीसा भारती लगभग 8 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। भाजपा के रामकृपाल यादव पीछे हैं। वहीं, सारण में रोहिणी आचार्य लगभग एक हजार वोटों से पीछे हैं। वोटों का उतार-चढ़ाव जारी है। राजद को बिहार में अब तक चार सीटों (जहानाबाद, पाटलिपुत्र, औरंगाबाद और उजियारपुर) पर बढ़त मिल रही है।

4 Jun 202410:37:28 AM

Bihar Lok Sabha Chunav Result Live : सारण में रुडी आगे, शिवहर में लवली आनंद को मिल रही बढ़त

सारण में भाजपा कैंडिडेट राजीव प्रताप रुडी 297 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पीछे हैं। शिवहर लोकसभा सीट पर लवली आनंद (जदयू) को अब तक 41,002 मत मिले हैं। रितु जायसवाल (राजद) 34,485 मत मिले हैं।  कुल 6,517 वोटों से जदयू की लवली आनन्द आगे हैं।

4 Jun 202410:33:41 AM

Bihar Lok Sabha Chunav Result : कारकाट में पवन सिंह फिर पीछे

काराकाट में पवन सिंह फिर पीछे हो गए हैं। यहां माले के राजाराम सिंह को बढ़त मिल रही है। दूसरे स्थान पर उपेन्द्र कुशवाहा हैं। वहीं, सिवान में निर्दलीय उम्मीदवार हीना शहाब आगे चल रही हैं। इसके अलावा, जहानाबाद सीट पर राजद के सुरेन्द्र यादव को बढ़त मिल रही है।

4 Jun 202410:23:03 AM

Bihar Lok Sabha Result Live : बक्सर में अब तक का रुझान

बक्सर में 1065 मतों से भाजपा के मिथिलेश तिवारी आगे। मिथिलेश तिवारी (भाजपा) – 3409
सुधाकर सिंह (राजद) – 2344, अनिल कुमार (बसपा) 1826, आनंद मिश्र (निर्दलीय) – 327
ददन पहलवान – निर्दलीय – 27

4 Jun 202410:20:55 AM

Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : बक्सर और आगे में भाजपा आगे, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

बक्सर में भाजपा मिथिलेश तिवारी एक हजार से अधिक वोटों से लीड कर रहे हैं। वहीं, आरा में भाजपा के आरके सिंह 531 वोट से आगे चल रहे हैं। सुदामा प्रसाद पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस को कटिहार और सासाराम सीट पर बढ़त मिल रही है।

4 Jun 202410:10:47 AM

Bihar Lok Sabha Election Result : काराकाट में पवन सिंह फिर आगे, औरंगाबाद में राजद को बढ़त

काराकाट लोक सभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाकपा मांले के राजा राम सिंह से 815 व मतों से आगे चल रहे हैं। औरंगाबाद में राजद को बढ़त मिल रही है। अभय कुशवाहा आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202410:02:43 AM

Bihar Lok Sabha Chunav Result : पाटलिपुत्र में मीसा भारती पीछे, औरंगाबाद में राजद आगे

औरंगाबाद में पहले राउंड की गिनती में राजद के अभय कुशवाहा करीब 6,000 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, समस्तीपुर लोकसभा से लोजपा (आर) की प्रत्याशी शांभवी चौधरी 19,358 मत से आगे हैं।फुलवारी शरीफ विधानसभा से रामकृपाल यादव 1291 मतों से आगे हैं। रामकृपाल को 4819 मीसा को 3528 मत मिले हैं।

4 Jun 20249:51:33 AM

Bihar Election Result Live : पूर्णिया में पप्पू यादव पीछे, उजियारपुर में नित्यानंद राय पीछे

पूर्णिया में पप्पू यादव पीछे चल रहे हैं। जदयू के संतोष कुशवाहा इस सीट पर 3100 वोटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, उजियारपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:42:28 AM

Bihar Lok Sabha Chunav Result : बिहार में इंडी गठबंधन छह सीटों पर आगे, बेगूसराय में कांटे की टक्कर

बिहार में इंडी गठबंधन छह सीटों पर आगे है। बेगूसराय में मुकाबला दिलचस्प है। गिरिराज सिंह एयर अवधेश राय के बीच कांटे की टक्कर है। काराकाट लोकसभा क्षेत्र से उपेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं। पवन सिंह पीछे हैं। गया में जीतन राम मांझी को 46028 मत प्राप्त हुए हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के कुमार सरबजीत को 34480 वोट मिले हैं। इस तरह जीतन राम मांझी 11548 मतों से आगे हैं।

4 Jun 20249:15:50 AM

Bihar Lok Sabha Election Result 2024 Live : मधुबनी में भाजपा आगे, देखें पल-पल का अपडेट

जहानाबाद में शुरुआती रुझान में जदयू के उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी आगे चल रहे हैं। दरभंगा लोकसभा के बहादुरपुर और बेनीपुर के बैलेट गिनती में गोपालजी ठाकुर आगे हैं। मधुबनी लोकसभा सीट से भाजपा पहले राउंड में बेनीपट्टी विधानसभा में 5600 से आगे और हरलाखी विधानसभा में 2600 वोट से आगे है।

4 Jun 20249:06:05 AM

Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 : गया में मांझी और हाजीपुर में चिराग पासवान आगे, देखें अपडेट

वैशाली लोकसभा सीट से लोजपा-रामविलास की वीणा देवी 17 सौ वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, पटना साहिब के बख्तियारपुर से रविशंकर प्रसाद दूसरे राउंड में 515 मतों से आगे हैं। सारण  के महाराजगंज में पहले रुझान में जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 11सौ से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा, बांका में जदयू गिरिधारी यादव 1195 से आगे चल रहे हैं। वहीं, गया में जीतन राम मांझी और हाजीपुर में चिराग पासवान आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:58:45 AM

Bihar Lok Sabha Election Result : पाटलिपुत्र में मीसा भारती आगे, सिवान में हीना शहाब आगे

पाटलिपुत्र सीट पर राजद की मीसा भारती आगे चल रही हैं। वहीं, सिवान में भी मुकाबला जबरदस्त देखा जा रहा है। यहां निर्दलीय उम्मीदवार हीना शहाब आगे चल रही हैं।

4 Jun 20248:52:49 AM

Bihar Lok Sabha Chunav Result Live : बेगूसराय में गिरिराज सिंह आगे, अवधेश राय पीछे

रुझानों में यह बात सामने आई है कि बेगूसराय में गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं सीपीआई के अवधेश राय पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:44:33 AM

Bihar Lok Sabha Result 2024 Live : मुंगेर में ललन सिंह आगे, पूर्णिया में पप्पू यादव कर रहे लीड

बैलेट की गिनती में मुंगेर सीट से राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह आगे चल रहे हैं। पटना साहिब सीट पर पोस्टल बैलेट में बीजेपी के रविशंकर प्रसाद को 4330 कांग्रेस के अंशुल अविजित को 3846 मिले हैं। वहीं कराकाट में पवन सिंह और पूर्णिया में पप्पू यादव आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:39:33 AM

Bihar Lok Sabha Chunav Result : बिहार की 6 सीटों पर I.N.D.I.A गठबंधन आगे

रुझानों में यह बात सामने आई है कि बिहार की छह सीटों पर I.N.D.I.A आगे चल रही है। अररिया और जहानाबाद में RJD लीड कर रही है।

4 Jun 20248:24:14 AM

Bihar Lok Sabha Election Result : पूर्णिया में पप्पू यादव आगे, लालू की दोनों बेटियां पीछे

पूर्णिया में निर्दलीय कैंडिडेट पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, लालू यादव की दोनों की बेटियां पीछे चल रही है।

4 Jun 20248:15:19 AM

Bihar Lok Sabha Election Result : काराकाट में पवन सिंह आगे, उपेन्द्र कुशवाहा पीछे

काराकाट में पहले रुझानों में पवन सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं एनडीए प्रत्याशी उपेन्द्र कुहवाहा पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:13:14 AM

Bihar Lok Sabha Chunav Result : काराकाट में पोस्ट बैलेट की गिनती शुरू

काराकाट लोकसभा के बाजार समिति सासाराम मतगणना केंद्र पर पोस्ट बैलेट की गिनती शुरू। कुछ देर में आएगा पहला रुझान

4 Jun 20248:04:14 AM

Bihar Lok Sabha Chunav Result : बिहार की 40 सीटों पर मतगणना शुरू

बिहार की 40 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। कुछ देर में रुझान सामने आएंगे।

4 Jun 20248:00:11 AM

Bihar Lok Sabha Chunav Result Live : शिवहर में मतगणना केंद्र पहुंची लवली आनंद

Bihar Lok Sabha Chunav Result Live : शिवहर में मतगणना केंद्र पहुंची लवली आनंद

शिवहर लोकसभा के मतगणना केंद्र पहुंची एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद

4 Jun 20247:56:24 AM

Bihar Result LIVE Lok Sabha Election 2024 : जहानाबाद में विधानसभा के लिए बनाए गए हैं 14-14 टेबल

जहानाबाद लोकसभा चुनाव में पड़े मत की गिनती एसएस कॉलेज मतगणना केंद्र पर होगी।सभी विधानसभा के लिए 14-14 टेबल बनाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर चार-चार कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा की त्रि-स्तरीय व्यवस्था की गई है।मतगणना केंद्र पर प्रथम स्तरीय सुरक्षा घेरा जिला पुलिस बल का है। यह केंद्र की सौ मीटर की परिधि में है। दूसरा घेरा बिहार सशस्त्र पुलिस का है, जो मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच कर रहे हैं। तीसरा सुरक्षा घेरा केंद्रीय सुरक्षा बलों का है। इनके द्वारा भी प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की जांच की जा रही है।

4 Jun 20247:53:48 AM

Bihar Lok Sabha Election Result : काराकाट में पुलिस तैनात

Bihar Lok Sabha Election Result : काराकाट में पुलिस तैनात

काराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना केंद्र सासाराम बाजार समिति तकिया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात पुलिसकर्मी

4 Jun 20247:28:31 AM

Jamui Lok Sabha Election Result 2024 : मतगणना स्थल की ओर जाती राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास

Jamui Lok Sabha Election Result 2024 : मतगणना स्थल की ओर जाती राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास

जमुई में मतगणना स्थल की ओर राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास निकल चुकी हैं। यहां भी मुकाबला जबरदस्त है। चिराग पासवान ने यहां से अपनी बहनोई अरुण भारती को उतारा है। चिराग ने यहां से पिछली बार जीत दर्ज की थी।

4 Jun 20247:22:01 AM

Jehanabad Lok Sabha Election Result : किसके सिर पर सजेगा ताज, फैसला आज

जहानाबाद में राजद प्रत्याशी डॉक्टर सुरेंद्र यादव, जदयू चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, बसपा डॉ अरुण कुमार समेत 15 उम्मीदवार हैं। यहां मुकाबला त्रिकोणिय है। देखने वाली बात यह होगी कि यहां से बाजी कौन मारता है।

4 Jun 20247:14:55 AM

Gaya Lok Sabha Election Result : गया में किसके सिर सजेगा ताज, क्या मांझी बचा पाएंगे प्रतिष्ठा?

Gaya Lok Sabha Election Result : गया में किसके सिर सजेगा ताज, क्या मांझी बचा पाएंगे प्रतिष्ठा?

गया में मुख्य मुकाबला हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी, राजद के कुमार सर्वजीत और बसपा की सुषमा कुमारी के बीच है। इस सीट पर भाजपा और राजद ने पूरी ताकत झोंक दी थी।

4 Jun 20247:09:41 AM

Begusarai Lok Sabha Election : बेगूसराय में गिरिराज बनाम अवधेश, सुबह से ही अटकलें तेज

अंतिम परिणाम सामने आने से पहले ही बेगूसराय में दो प्रमुख उम्मीदवार एनडीए से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह और आईएनडीआईए से भाकपा प्रत्याशी अवधेश कुमार राय अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे हैं। आईएनडीआईए उम्मीदवार अवधेश कुमार राय समर्थक तो अपने उम्मीदवार की जीत के प्रति इतना आश्वस्त हैं कि चुनाव का अंतिम परिणाम अर्थात मतगणना से पूर्व ही जीत का जश्न मनाने की तैयारी कर दिया है। जीत सुनिश्चित मानकर ही जीत की खुशी में बांटने के लिए लड्डू बनाने का काम भी सोमवार को भाकपा के जिला कार्यालय में शुरू कर दिया गया है।

4 Jun 20247:05:44 AM

Buxar Lok Sabha Election Result : बक्सर में मुकाबला दिलचस्प, पूर्व IPS भी आजमा रहे किस्मत

बक्सर में भाजपा और आरजेडी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। यहां से इसबार एनडीए की तरफ से भाजपा के मिथिलेश तिवारी मैदान में हैं तो इंडी गठबंधन की तरफ से आरजेडी के सुधाकर सिंह चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा, यहां से रिटायर आईपीएस आनंद मिश्रा भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

4 Jun 20246:57:06 AM

Purnia Lok Sabha Election Result 2024 Live : पूर्णिया में कौन होगा मुकद्दर का सिकंदर?

Purnia Lok Sabha Election Result 2024 Live : पूर्णिया में कौन होगा मुकद्दर का सिकंदर?

शाम चार बजे तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि पूर्णिया के सांसद का सेहरा किसके सिर सजेगा। पप्पू यादव के समर्थकों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। एनडीए से जदयू के संतोष कुशवाहा, महागठबंधन से राजद की बीमा भारती, बसपा के अरुण दास, ऑल इंडिया फारवार्ड ब्लाक के किशोर कुमार यादव, निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, नौमान आलम व सत्येंद्र यादव मैदान में हैं।

4 Jun 20246:48:40 AM

Munger Lok Sabha Election Result : मुंगेर में ललन सिंह और अनीता देवी के बीच टक्कर

आज शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि इस बार जनता ने एक बार फिर से एनडीए के पक्ष में समर्थन देकर एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को अपना सांसद चुनती है अथवा पंद्रह वर्षों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे राजद की झोली में यह सीट जाती है तथा जीत का सेहरा कुमारी अनीता के सिर बंधता है। यदि जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह चुनाव जीतते हैं तो वे मुंगेर सीट से तीन बार सांसद चुने जाने वाले चौथे व्यक्ति होंगे तथा यदि कुमारी अनीता जीतती है तो राजद को इस क्षेत्र में अमृत मिलेगा।

4 Jun 20246:43:45 AM

Bihar Election Result Live : गया में काउंटिंग से पहले सुरक्षा सख्त

Bihar Election Result Live : गया में काउंटिंग से पहले सुरक्षा सख्त

गया के गया कॉलेज मतगणना केंद्र पर जाने के प्रवेश मार्ग पर कड़ी जांच के बाद मतदान कर्मियों को प्रवेश दिया जा रहा है।

4 Jun 20246:37:41 AM

Bihar Election 2024 Result LIVE: हाजीपुर में चिराग पासवान और शिवचंद्र राम के बीच टक्कर

कुछ ही देर बाद जब इवीएम खुलेगा तब जाकर सही तस्वीर सामने आ सकेगी कि मतदाताओं ने किस उम्मीदवार के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। हाजीपुर में एनडीए और आईएनडीआईए के उम्मीदवारों के बीच सीधी एवं कांटे की टक्कर होने के स्पष्ट संकेत हैं। एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी चिराग पासवान एवं आइएनडीआइए समर्थित राजद के प्रत्याशी शिवचंद्र राम की किस्मत इवीएम में कैद है।

4 Jun 20246:28:12 AM

Bihar Lok Sabha Election Result : सारण में रोहिणी आचार्य पर टिकी सबकी निगाहें

Bihar Lok Sabha Election Result : सारण में रोहिणी आचार्य पर टिकी सबकी निगाहें

सारण में सबकी निगाहें लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पर टिकी हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रुडी और रोहिणी आचार्य के बीच मुकाबला दिलचस्प है। दरअसल, मतदान के दिन छपरा में दोनों के समर्थकों के बीच जमकर बवाल हुआ था। अब उनकी नजर रिजल्ट पर है।

4 Jun 20246:20:15 AM

Maharajganj Lok Sabha Chunav Result : किसे मिलेगा महाराजगंज का ताज, ईवीएम से खुलेगा राज

महारजगंज का ताज किसके सिर चढ़ेगा इसका फैसला मंगलवार को हो जाएगा। कई सक्रिय कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को बढ़त मिलने वाले मतों का आंकड़ा भी बता रहे है। वहीं कई कार्यकर्ता जातीय वोटों को जोड़ते हुए आंकड़ा बताकर अपनी जीत सुनिश्चित बता रहे है। यहां एनडीए प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश सिंह के बीच टक्कर है।

4 Jun 20246:00:18 AM

Bihar Lok Sabha Chunav result 2024 : काराकाट में पवन सिंह और उपेन्द्र कुशवाहा के बीच कांटे की टक्कर

Bihar Lok Sabha Chunav result 2024 : काराकाट में पवन सिंह और उपेन्द्र कुशवाहा के बीच कांटे की टक्कर

काराकाट में एनडीए प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा और निर्दलीय प्रत्याशी सह भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के बीच कांटे की टक्कर है। सुबह 10 बजे से रुझान आने शुरू होंगे। बागी तेवर की वजह से पवन सिंह को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। एक-दो एग्जिट पोल में पवन सिंह बढ़त में नजर आए थे।

4 Jun 20245:47:16 AM

Bihar Election 2024 Result LIVE : दो बजे तक प्रत्याशियों की जीत-हार भी स्पष्ट होने लगेगा

दोपहर बाद दो बजे तक प्रत्याशियों की जीत-हार भी स्पष्ट होने लगेगा। पोस्टल बैलेट और ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। ससमय कार्यों का निबटारा हुआ, तो शाम पांच बजे तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। यदि विलम्ब की स्थिति बनी, तो देर शाम परिणाम की घोषणा होगी।

4 Jun 20245:39:04 AM

Bihar Lok Sabha election results : मतगणना हॉल से बाहर नहीं जा सकेंगे प्रत्याशी

राजनीतिक दल और प्रत्याशियों के काउंटिंग एजेंट चुनाव परिणाम की घोषणा होने तक मतगणना हाल से बाहर नहीं जा सकेंगे। परिणाम की घोषणा के बाद ही वे मतगणना हाल से बाहर निकल सकेंगे। उनके भोजन आदि की व्यवस्था निर्वाची पदाधिकारी से समन्वय बनाकर की जाएगी। मतगणना के बाद विजय जुलूस के लिए अनुमति नहीं होगी। निर्वाचन आयोग ने विजय जुलूस पर प्रतिबंध लगा रखा है। वोटों की गिनती के दौरान वीवीपैट (वोटर वैरिफाइड पेपर आडिट ट्रेल) से निकली सभी पर्चियों की गिनती नहीं होगी।

4 Jun 20245:30:55 AM

Bihar Lok Sabha results 2024 live : नियंत्रण कक्ष सुबह सात बजे से होगा सक्रिय

मतगणना के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सभागार में संचालित होने वाले नियंत्रण कक्ष का दायित्व अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (एसीईओ) आलोक रंजन घोष को दिया गया है। यह सुबह सात बजे से मतगणना समाप्त होने तक नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। मतगणना के दौरान नंबर 0612-2217601, 0612-2217602, 0612-2217597 पर किसी तरह शिकायत करने की सुविधा होगी। इसके अलावा मतगणना से संबंधित आंकड़ों को अपडेट करने एवं अन्य मानीटरिंग के लिए भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में तैनात अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व दिया गया है।

4 Jun 20245:28:02 AM

Bihar lok sabha chunav results : यहां से मिल सकता है पल-पल का अपडेट

मतगणना के हर राउंड की जानकारी वोटर हेल्पलाइन एप और वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ के माध्यम से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदाता अपने संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों के मत के साथ-साथ देश के किसी भी सीट की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

4 Jun 20245:17:33 AM

Bihar Lok sabha chunav live result : मतगणना केंद्रों के बाहर धारा-144 लागू

मतगणना को लेकर मतगणना केंद्रों के बाहर धारा-144 लागू कर दी गई है। मतगणना के लिए बनाए गए 40 केंद्रों पर त्रिस्तीय सुरक्षा-इंतजाम किए गए हैं, जिसमें केंद्रीय सुरक्षा बलों, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और जिला पुलिस बल को लगाया गया है। मतगणना स्थल के आसपास, प्रमुख बाजार और चौक-चौराहों पर लगातार पुलिस गश्ती करने के निर्देश दिए गए है

4 Jun 20245:16:20 AM

Bihar Lok Sabha Election Result 2024 Live : मतगणना को लेकर सभी जिलों में अलर्ट

लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर बिहार के सभी जिलों में पुलिस-प्रशासन को अलर्ट किया गया है। खासकर मतगणना के बाद चुनावी हिंसा की आशंका को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया गया है।