Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Lok Sabha Election: रायबरेली और अमेठी से राहुल-प्रियंका चुनाव लड़ेंगे या नहीं? कांग्रेस का आया जवाब


नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2024 में रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर अबतक कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। अटकलें लगाई जा रही थी कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन फिर खबर सामने आई की प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। बताया गया कि गांधी परिवार ने यह फैसला किया है।

 

केंद्रीय चुनाव समिति करेगी करेगी फैसला: राजीव शुक्ला

इसी बीच कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला से सवाल पूछा कि जनता की मांग है कि अमेठी-रायबरेली से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव लड़ें। इसपर उन्होंने कहा कि यह फैसला कांग्रेस की केंद्रीय

वहीं, कांग्रेस नेता जयहराम रमेश ने कहा, कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने पार्टी अध्यक्ष को अमेठी और रायबरेली सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने का अधिकार दिया है। अगले 24-30 घंटों में कांग्रेस अध्यक्ष उम्मीदवारों को अंतिम रूप देंगे और उनका फैसला होगा।”

रायबरेली से सोनिया गांधी ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया

बता दें कि साल 2019 में अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था। स्मृति ईरानी इस बार भी अमेठी से चुनाव लड़ रहीं हैं। वहीं, सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव न लड़ने का फैसला कर लिया है।