News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Modi Surname Case Live Updates कांग्रेस दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी प्रियंका भी हैं साथ


नई दिल्ली, । मोदी सरनेम मामले में फंसे राहुल गांधी के लिए शुक्रवार को राहत भरी खबर आई। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को मिली दो साल की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल की सांसदी बहाली का रास्ता साफ हो गया है। साफ है कि राहुल 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे।

 

राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर है। कांग्रेस कार्यकर्ता मिठाई बांटकर जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस के अलग-अलग राज्यों में स्थित दफ्तरों में भी अदालत के फैसले के बाद जश्न मनाया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

अदालत ने कहा कि निचली अदालत के न्यायाधीश द्वारा अधिकतम सजा देने का कोई कारण नहीं बताया गया है, अंतिम फैसला आने तक दोषसिद्धि के आदेश पर रोक लगाने की जरूरत है। कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट के आदेश के प्रभाव व्यापक हैं। इससे न केवल राहुल गांधी का सार्वजनिक जीवन में बने रहने का अधिकार प्रभावित हुआ, बल्कि उन्हें चुनने वाले मतदाताओं का अधिकार भी प्रभावित हुआ।

 

Last modified on: 4 August 2023

4 August 2023 – 3:51:38 PM

कांग्रेस दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी

सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद राहुल गांधी कांग्रेस दफ्तर पहुंच चुके हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं।

4 August 2023 – 3:46:24 PM

Rahul Gandhi के खिलाफ साजिश विफल हुई: अधीर रंजन चौधरी

सुप्रीम कोर्ट का फैसला कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए बड़ी राहत है। राहुल गांधी के खिलाफ साजिश आज विफल हो गई है। हमने स्पीकर से मुलाकात की और संसद में यह मुद्दा उठाया कि राहुल गांधी को संसद में अनुमति दी जानी चाहिए।

4 August 2023 – 3:40:48 PM

Rahul Gandhi Live News ये इंडिया की जीत है: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी जी की सजा पर रोक के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का भारत स्वागत करता है। सत्यमेव जयते!

4 August 2023 – 3:23:47 PM

Rahul Gandhi Live News आ रहा हूं… सवाल जारी रहेंगे

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस की तरफ से एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है, आ रहा हूं… सवाल जारी रहेंगे।

4 August 2023 – 3:18:09 PM

राहुल गांधी झुकेंगे नहीं: जयराम रमेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सत्य और न्याय की पुष्टि करने वाला है। राहुल गांधी ने हार मानने, झुकने या दबने से इनकार करते हुए न्यायिक प्रक्रिया में अपना विश्वास जताया है।

4 August 2023 – 3:14:57 PM

Defamation Case Live प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट को न्यायपूर्ण फैसला देने के लिए धन्यवाद। सत्यमेव जयते।

4 August 2023 – 3:12:25 PM

Modi Surname Case Live Updates सुरजेवाला का बयान

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने एक बार फिर आम लोगों का सुप्रीम कोर्ट में, लोकतंत्र, संवैधानिकता और सत्य की जीत के सिद्धांत में विश्वास बहाल कर दिया है।

4 August 2023 – 3:11:30 PM

Defamation Case Live क्या बोले भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी?

याचिकाकर्ता भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। हम कोर्ट द्वारा दिए गए इस फैसले का स्वागत करते हैं। हम अदालत में अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।