Latest News नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Maharashtra : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विवेक फनसालकर होंगे मुंबई के नए पुलिस आयुक्त


नई दिल्ली, महाराष्ट्र विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महा विकास आघाड़ी सरकार से बहुमत साबित करने के लिए कहा है। राज्यपाल ने 30 जून को फ्लोर टेस्ट करने के लिए कहा है। इस बीच एकनाथ शिंदे ने कहा है कि फ्लोर टेस्ट के लिए कल मुंबई जाऊंगा और सभी प्रक्रिया का पालन करूंगा। हालांकि, महाराष्ट्र विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट के खिलाफ उद्धव सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट भी याचिका पर सुनवाई के लिए राजी हो गया है। आज शाम 5 बजे इस मामले में सुनवाई होगी।

  • 08:40 PM, 29 Jun 2022

    विवेक फनसालकर होंगे मुंबई के नए पुलिस आयुक्त

    महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विवेक फनसालकर को मुंबई का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। निवर्तमान सीपी संजय पांडे कल सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

  • 08:37 PM, 29 Jun 2022

    मुसलमानों को दरकिनार करने का फैसला

    समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि आज उद्धव ठाकरे सरकार ने फैसला लिया कि औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव रखा जाएगा। भाजपा हो या एमवीए- मुसलमानों को दरकिनार करना चाहते है। मुझे दुख है कि हम जिनका समर्थन कर रहे हैं, जिन्होंने कहा था कि 30 साल गलत लोगों के साथ रहने के बाद अब वे धर्मनिरपेक्ष होंगे, आखिरी दिन ऐसा कर रहे हैं। मैं शरद पवार और सोनिया गांधी को बताना चाहता हूं कि सरकार हमारे समर्थन से मौजूद है… अगर सरकार ऐसा कदम उठाती है, तो हम कहां जाएंगे? मैं शरद पवार, अजीत पवार, अशोक चव्हाण को बताना चाहता हूं। बालासाहेब थोराट, हम क्या करें? मुसलमानों को दरकिनार किया जा रहा है। मैं निंदा करता हूं।

  • 07:49 PM, 29 Jun 2022

    भाजपा विधायक मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल पहुंचे

    महाराष्ट्र में भाजपा विधायक कल फ्लोर टेस्ट से पहले पार्टी की विधायक बैठक के लिए मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में पहुंचने लगे हैं।

  • 07:34 PM, 29 Jun 2022

    उद्धव ने सहयोग के लिए मंत्रियों का आभार व्‍यक्‍त किया

    महाराष्ट्र सरकार के मंत्री राजेंद्र शिंगने ने कहा कि बैठक के अंतिम 3 मिनट में सीएम ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने आभार व्यक्त किया और कहा कि हमने उनका सहयोग किया, उनके पास कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर हमसे कोई गलती हुई तो उन्हें माफ करने के लिए कहा। फ्लोर टेस्ट या इस्तीफे का मुद्दा नहीं आया।

  • 07:01 PM, 29 Jun 2022

    राज्य कैबिनेट की बैठक में उद्धव ठाकरे ने सभी पार्टियों का आभार जताया

    राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद राकांपा नेता और महाराष्ट्र मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि सीएम ठाकरे ने कहा कि सभी 3 पार्टियां एक साथ आईं और 2.5 साल में अच्छा काम किया। उन्होंने सभी पार्टियों का आभार जताया। कल, विश्वास मत होगा और यह तय किया जाएगा कि यह अंत है या नहीं।

  • 06:58 PM, 29 Jun 2022

    भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा: मंत्री

    मुंबई में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता सुनील केदार ने बताया कि सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम उनके साथ अच्छा सहयोग करते हैं और वह भविष्य में भी हमसे इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमारे साथ भी ऐसा ही व्यवहार करेंगे।

  • 06:58 PM, 29 Jun 2022

    भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा: मंत्री

    मुंबई में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता सुनील केदार ने बताया कि सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम उनके साथ अच्छा सहयोग करते हैं और वह भविष्य में भी हमसे इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमारे साथ भी ऐसा ही व्यवहार करेंगे।

  • 06:38 PM, 29 Jun 2022

    मुंबई पुलिस ने जारी किया अलर्ट

    एकनाथ शिंदे समूह के कल मुंबई पहुंचने की खबरों के बीच मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। मुंबई पुलिस ने एनसीपी, शिवसेना, कांग्रेस, भाजपा, सपा नेताओं को नोटिस भेजा गया है कि वे भड़काऊ बयान न दें या आपत्तिजनक पोस्ट जारी न करें। स्थिति बिगड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • 06:33 PM, 29 Jun 2022

    औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर और उस्मानाबाद का होगा धाराशिव

    महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच राज्य कैबिनेट ने औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव करने को मंजूरी दी। नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम बदलकर डीबी पाटिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट किया जाएगा। कैबिनेट की बैठक में कांग्रेस के मंत्रियों ने मांग की कि पुणे शहर का नाम बदलकर जिजाऊ नगर कर दिया जाए।

  • 05:38 PM, 29 Jun 2022

    एकनाथ शिंदे ने कहा, कल मुंबई में फ्लोर टेस्‍ट में भाग लेंगे

    गुवाहाटी हवाई अड्डे पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम कल मुंबई पहुंचेंगे और विश्वास मत में भाग लेंगे। उसके बाद विधायक दल की बैठक होगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। हम बागी नहीं शिवसैनिक हैं।

  • 05:05 PM, 29 Jun 2022

    बागी विधायक होटल से रवाना हुए

    महाराष्ट्र के बागी विधायक गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल से रवाना हुए। बागी विधायक चार्टर्ड प्‍लेन से गुवाहाटी से गोवा जा रहे हैं।

  • 04:26 PM, 29 Jun 2022

    बागी विधायक रैडिसन ब्लू होटल लौटे

    महाराष्‍ट्र के शिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर के दर्शन कर रैडिसन ब्लू होटल लौटे।

  • 04:12 PM, 29 Jun 2022

    उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे कैबिनेट बैठक के लिए रवाना

    महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे आज शाम मुंबई में होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए अपने आवास से रवाना हुए।

  • 04:12 PM, 29 Jun 2022

    फ्लोर टेस्ट के विरोध में मनसे करेगी मतदान

    महाराष्ट्र के भाजपा नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से फोन पर बात की और कल होने वाले फ्लोर टेस्ट में मदद मांगी। ठाकरे ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी मतदान करेगी। महाराष्ट्र विधानसभा में मनसे का एक विधायक है।

  • 03:42 PM, 29 Jun 2022

    भाजपा नेता सुधीर ने उठाए कैबिनेट बैठक पर सवाल

    उद्धव सरकार की कैबिनेट बैठक पर भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बयान दिया। उन्होंने कहा राज्य की अल्पमत सरकार की कैबिनेट बैठक पूरी तरह गलत है। यह एक राजनीतिक पाप के समान है।

  • 02:57 PM, 29 Jun 2022

    महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बुलाई कैबिनेट बैठक

    महाराष्ट्र विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट पर चर्चा हो सकती है।

  • 02:51 PM, 29 Jun 2022

    कांग्रेस नेताओं की बैठक जारी

    महाराष्ट्र विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले मुंबई में कांग्रेस नेताओं की एक बैठक चल रही है। इस बैठक में पार्टी के नेता अशोक चव्हाण, नाना पटोले, बालासाहेब थोराट, सुनील केदार, चरण सिंह सपरा और नितिन राउत शामिल हैं।

  • 02:40 PM, 29 Jun 2022

    विधायक दीपक केसरकर बोले

    गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि हम सबने कामख्या देवी के दर्शन किए। महाराष्ट्र की जनता के लिए हमने दुआ मांगी। असम की जनता के लिए भी हमने दुआ मांगी की जल्द ही बाढ़ की स्थिति सुधर जाए।