News TOP STORIES नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

MP: बिना नाम लिए PM मोदी ने राहुल गांधी को बताया मूर्खों का सरदार


बैतूल। : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार-प्रसार में शामिल हुए। पीएम मोदी ने बैतूल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा,”कांग्रेस के कुछ नेता घर पर बैठे हैं, उनको बाहर निकलने का भी मन नहीं कर रहा है, कांग्रेस के नेता पता नहीं लोगों से क्या कहेंगे। कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने उनके झूठे वादे टिक नहीं पाते।”

jagran

कांग्रेस की हथेली चोरी करना जानती है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा,”यह चुनाव कांग्रेस के भ्रष्टाचार और लूट की हथेली को मध्य प्रदेश के लॉकर को छूने से रोकने के लिए है। आपको (लोगों को) याद रखना चाहिए, कांग्रेस की हथेली चोरी करना जानती है। आप जानते हैं कि कांग्रेस जहां भी आती है, विनाश लाती है।”

बिना नाम लिए पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने राहुल गांधी के चुनावी रैली के दौरान दिए एक बयान का जिक्र करते हुए कहा,”मैंने सुना कल एक महाज्ञानी कांग्रेस कह रहे थे कि भारत के पास , यहां के सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन आता है। एक महाज्ञानी कह रहे थे कि आप सबके पास मेड इन चाइना फो होता है। अरे मूर्ख के सरदार, किस दुनिया में रहते हैं ये लोग। कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियों ना दिखाने की मानसिक बीमारी है।”

उन्होंने आगे कहा, आज पूरा देश लोकल के लिए वोकल हो रहा है। त्योहार पर भारत में उत्पाद खरीद रहे लोग, इस बार दिवाली में देशवासियों ने पौने चार लाख करोड़ रुपए की मेक इन इंडिया प्रोडक्टस की खरीददारी की।

कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है।

अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो !

कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है।

कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए पीएम मोदी बोले,”ये मोदी को गालियां देते हैं, क्योंकि मोदी ने गरीबों और घोटालों पर रोक लगा दी है। ये लोग वो हैं, जहां एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से 1 रफ्तार के पास जाते हैं तो गांव में जाते हैं वो 15 पैसे रह जाते हैं। वो कौन सा पंजा था, जो ये पैसा मारता था?

पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली

मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीख का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा,”जैसे-जैसे 17 नवंबर करीब आ रहा है, कांग्रेस के दावों की पोल खुलती जा रही है। आज पूरे मध्य प्रदेश से हमें खबर मिली कि कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है और अब किस्मत के भरोसे बैठी है।”

भाजपा आदिवासियों के हित को महत्व देती: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे आदिवासियों का जिक्र करते हुए कहा,”,वर्षों तक कांग्रेस आदिवासियों के वोट बटोरती रही, झूठ बोलकर वोट हासिल करती रही. कांग्रेस ने आदिवासियों को सड़क, बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाओं से वंचित रखा। कांग्रेस ने कभी नहीं अपने वादे पूरे करते हैं।

उन्होंने आगे कहा,”सत्ता में आने से पहले कर्जमाफी का वादा किया था लेकिन सरकार बनने के डेढ़ साल बाद तक वे ऐसा नहीं कर सके। वे लूटने में लगे रहे…भाजपा आदिवासियों के हित को महत्व देती है और इसीलिए एक आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद पर हैं और देश का नेतृत्व कर रही हैं।”

‘कांग्रेस का पंजा छीनना जानता है’

पीएम मोदी ने कहा,”ये चुनाव मध्य प्रदेश के विकास को डबल इंजन की रफ्तार देने का। नौजवानों, महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर देने का। कांग्रेस के लूट और भ्रष्टाचार के पंजे को फिर कभी भी मध्य प्रदेश की तिजोरी पर हाथ न लगा देने का है। आपको याद रखना है कांग्रेस का पंजा छीनना और लूटना जानता है।”