News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

दिवाली के खास मौके पर राष्ट्रपति मुर्मु से मिले उपराष्ट्रपति धनखड़, PM मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री


नई दिल्ली। पूरे देश और दुनिया में दिवाली का त्योहार आज बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। चारो ओर खुशी और बाजार में रौनक दिख रही है। वहीं, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है।इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी थी।

राष्ट्रपति मुर्मु से मिले उपराष्ट्रपति

दिवाली के इस खास मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति भवन में जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ के साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी मौजूद थीं।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सभी देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

मालूम हो कि दिवाली के इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए एक खास संदेश लिखा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए लिखा कि दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।