Latest News खेल

IND vs AUS day 4, Final: चौथे दिन के खेल की शुरुआत में ही लाबुशेन हुए आउट, उमेश यादव को मिली सफलता


नई दिल्‍ली, भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच शनिवार को डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल के चौथे दिन का खेल खेला जा रहा है है। तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 123 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर उसने कुल 296 की बढ़त हासिल कर ली है।  

बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी 469 रन के जवाब में भारत की पहली पारी 296 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की बढ़त मिली।

तीसरे दिन के खेल की शुरुआत भारत ने 151/5 के स्कोर से आगे खेला शुरू किया। केएस भरत जल्द ही आउट हो गए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर और अजिंक्य रहाणे के बीच 7वें विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी हुई। रहाणे 89 रन बनाकर आउट हुए।

रहाणे आउट होने के बाद भारतीय टीम ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। हालांकि, शार्दुल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने मैच के दौरान फॉलोऑन के खतरे को भी टाला। पैट कमिंस को तीन विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी

भारत 296 रन पर ऑल आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी की शुरुआत की। सिराज ने डेविड वॉर्नर को आउट कर टीम को पहला झटका दिया। उमेश यादव ने उस्मान ख्वाजा को आउट किया। जडेजा ने स्मिथ और ट्रैविस हेड का विकेट लिया।

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11 (WTC Final Ind Vs Aus Playing 11)

भारत की प्‍लेइंग 11 (WTC India Playing 11) – रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्‍य रहाणे, रवींद्र जडेजा, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्‍मद शमी और मोहम्‍मद सिराज।

ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11 (WTC Australia Playing 11) – डेविड वॉर्नर, उस्‍मान ख्‍वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्‍टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्‍स कैरी, पैट कमिंस (कप्‍तान), मिचेल स्‍टार्क, नाथन लियोन और स्‍कॉट बोलैंड।

  • 03:17 PM, 10 Jun 2023

    IND vs AUS Live Score Day 4 WTC Final: मार्नस लाबुशेन हुए आउट

    चौथे दिन के खेल की शुरुआत में मार्नस लाबुशेन ने अपना विकेट गंवाया। 126 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को पांचवां झटका लगा। 47वें ओवर की चौथी गेंद पर लाबुशेन उमेश यादव का शिकार बने। मार्नस लाबुशेन 41 रन बनाकर आउट हुए।

  • 03:11 PM, 10 Jun 2023

    IND vs AUS Live Score Day 4 WTC Final: चौथे दिन का खेल शुरू

    चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से कैमरून ग्रीन और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 45वें ओवर में मात्र 1 रन बने। 46वें ओवर में मोहम्मद शमी ने किफायती गेंदबाजी की। इस ओवर में एक भी रन नहीं बन सके।

  • 11:16 PM, 09 Jun 2023

    IND vs AUS Live Score: तीसरे दिन का खेल खत्म

    ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 296 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की तरफ जडेजा को दो विकेट मिला। एक-एक विकेट सिराज और उमेश ने चटकाए।

  • 10:25 PM, 09 Jun 2023

    IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

    रवींद्र जडेजा ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। ट्रैविस हेड को अपने फॉलो थ्रू में कैच किया। भारत के गेंदबाजों ने दबाव बना लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली के आधार पर 293 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

    42 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का स्कोर- 120/4,  लाबुशेन 39* और ग्रीन 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 09:44 PM, 09 Jun 2023

    IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका

    जडेजा ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। पहली पारी के शतकवीर स्टीव स्मिथ को 34 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। ट्रैविस हेड बल्लेबाजी करने आए हैं।

    33 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का स्कोर- 90/3, लाबुशेन 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 09:20 PM, 09 Jun 2023

    IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत

    ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट जल्दी खोने के बाद मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। स्मिथ और लाबुशेन संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने 256 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

    28 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का स्कोर- 83/2, स्टीव स्मिथ 32*  और मार्नस लाबुशेन 34* रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 08:22 PM, 09 Jun 2023

    IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका

    उमेश यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उस्मान ख्वाजा को विकेट के पीछे भरत के हाथों कैच आउट करवाया। 16 गेंद में कोई रन नहीं बने थे इसका दबाव उन पर बन रहा था। स्मिथ बल्लेबाजी करने आए हैं। ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 204 रन की बढ़त ले ली है।

    15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 31/2, लाबुशेन 12* रन और स्मिथ 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 07:30 PM, 09 Jun 2023

    WTC Final Live Score: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में पहला विकेट गिरा

    आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में पहला झटका मिला। डेविड वॉर्नर को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंद पर आउट करके पवेलियन भेजा। भारत को शुरुआती सफलता सिराज ने दिलाई।

  • 06:37 PM, 09 Jun 2023

    WTC Final Live Score: भारत की पहली 296 रन पर सिमटी

    भारत की पहली पारी 296 रन पर सिमट गई। अजिंक्य रहाणे ने 89 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर ने 51 रन की पारी खेली। वहीं, जडेजा ने 48 रन बनाए। पैट कमिंस को तीन विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 173 रन की बढ़त हासिल की।

  • 06:22 PM, 09 Jun 2023

    WTC Final Live: शार्दुल ठाकुर ने पूरा किया अर्धशतक

    लंच के बाद भारत ने दो विकेट जल्दी-जल्दी खो दिए। पहले रहाणे और फिर उमेश यादव आउट हुए। शमी ने आते ही तूफानी बल्लेबाजी जारी की है। शार्दुल ठाकुर ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    68 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 292/8 शार्दुल ठाकुर 51* और शमी 10* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 05:53 PM, 09 Jun 2023

    WTC Final Live: शतक से चूके अजिंक्य रहाणे

    भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे शतक से चूक गए। वह 89 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने। ग्रीन ने गली में अपनी दायीं ओर ड्राइव लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। उमेश यादव बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

    62 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 261/7

  • 05:07 PM, 09 Jun 2023

    WTC Final Live: लंच ब्रेक

    भारत ने लंच ब्रेक तक मात्र एक विकेट खोया है। रहाणे और ठाकुर ने भारतीय पारी को संभाल रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने आज कई मौके गंवाए। रहाणे और शार्दुल ठाकुर के बीच 108 रन की साझेदारी हो चुकी है। 22 ओवर में भारत ने लगभग पांच के औसत से रन बनाए।

    लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर- 260/6 रहाणे 89* और 36* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 04:49 PM, 09 Jun 2023

    WTC Final Live: रहाणे और ठाकुर ने संभाली कमान

    रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में दमदार वापसी की है। उन्होंने एक चौका और एक सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। शार्दुल ठाकुर रहाणे का साथ दे रहे हैं। भारत फिलहाल फॉलोआन टालने के करीब पहुंच गया है।

    58 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 249/6, रहाणे 80* रन और ठाकुर 35* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 03:11 PM, 09 Jun 2023

    IND vs AUS live score: केएस भरत को बोलैंड ने किया क्‍लीन बोल्‍ड

    भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। केएस भरत को स्‍कॉट बोलैंड ने क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया है। भरत अपने कल के स्‍कोर में कोई इजाफा नहीं कर सके।

    40 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 157/6। अजिंक्‍य रहाणे 31* और शार्दुल ठाकुर 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी – 469 रन।

  • 03:01 PM, 09 Jun 2023

    IND vs AUS live score: ऑस्ट्रेलिया पर बॉल टेंपरिंग का लगा आरोप

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने 15वें ओवर में गेंद से छेड़छाड़ करके विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को आउट किया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की रणनीति पर किसी अधिकारी, कमेंटेटर और बारतीय बल्लेबाजों का ध्यान नहीं है।

  • 02:15 PM, 09 Jun 2023

    WTC Final live score: ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों का बोलबाला

    पैट कमिंस ने दूसरे दिन अच्‍छी कप्‍तानी का परिचय दिया। उन्‍होंने सभी गेंदबाजों का रोटेशन बखूबी किया और इसमें सफलता भी हासिल की। मिचेल स्‍टार्क, पैट कमिंस, स्‍कॉट बोलैंड, कैमरन ग्रीन और नाथन लियोन को एक-एक विकेट मिला। ऑस्‍ट्रेलिया ने दूसरे दिन इन्‍हीं पांच गेंदबाजों का उपयोग किया और सफलता हासिल की।

  • 02:14 PM, 09 Jun 2023

    IND vs AUS live score: भारतीय बल्‍लेबाजों का स्‍कोर

    भारत को सबसे पहले कप्‍तान रोहित शर्मा के रूप में तगड़ा झटका लगा, जिन्‍हें ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस ने एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। रोहित शर्मा ने 15 रन बनाए। इसके बाद शुभमन गिल को स्‍कॉट बोलैंड ने क्‍लीन बोल्‍ड किया। गिल ने 13 रन बनाए। चेतेश्‍वर पुजारा को कैमरन ग्रीन ने क्‍लीन बोल्‍ड करके भारत को तीसरा झटका दिया। पुजारा ने 14 रन बनाए। मिचेल स्‍टार्क ने विराट कोहली को स्लिप में स्‍टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराकर भारत को चौथा और सबसे जोरदार झटका दिया। विराट कोहली 14 रन बनाकर आउट हुए। फिर आखिरी विकेट रवींद्र जडेजा का रहा, जिन्‍हें नाथन लियोन ने स्लिप में स्‍टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। रवींद्र जडेजा 48 रन बनाकर आउट हुए।

  • 02:13 PM, 09 Jun 2023

    IND vs AUS live score: भारतीय बल्‍लेबाजों का स्‍कोर

    भारत को सबसे पहले कप्‍तान रोहित शर्मा के रूप में तगड़ा झटका लगा, जिन्‍हें ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस ने एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। रोहित शर्मा ने 15 रन बनाए। इसके बाद शुभमन गिल को स्‍कॉट बोलैंड ने क्‍लीन बोल्‍ड किया। गिल ने 13 रन बनाए। चेतेश्‍वर पुजारा को कैमरन ग्रीन ने क्‍लीन बोल्‍ड करके भारत को तीसरा झटका दिया। पुजारा ने 14 रन बनाए। मिचेल स्‍टार्क ने विराट कोहली को स्लिप में स्‍टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराकर भारत को चौथा और सबसे जोरदार झटका दिया। विराट कोहली 14 रन बनाकर आउट हुए। फिर आखिरी विकेट रवींद्र जडेजा का रहा, जिन्‍हें नाथन लियोन ने स्लिप में स्‍टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। रवींद्र जडेजा 48 रन बनाकर आउट हुए।

  • 02:10 PM, 09 Jun 2023

    WTC final live score: फॉलोऑन टालने के लिए कितने रन बनाने की जरुरत

    भारतीय टीम को फॉलोऑन टालने के लिए 270 रन बनाने की जरुरत है, जो कि ऑस्‍ट्रेलिया के 469 रन के स्‍कोर से 199 रन कम होंगे। टेस्‍ट क्रिकेट में नियम होता है कि फॉलोऑन टालने के लिए टीम को 200 रन के अंतर को पाटना पड़ता है। भारतीय टीम को आज कम से कम 119 रन बनाने होंगे जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं।

  • 02:08 PM, 09 Jun 2023

    IND vs AUS Live score: रहाणे-भरत से भारत को उम्‍मीदें

    नमस्‍कार, जागरण डॉट कॉम के डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। दो दिन का खेल पूरा हो चुका है और कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय टीम इस समय बैकफुट पर है। भारतीय टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय फैंस उम्‍मीद करेंगे कि रहाणे और भरत बड़ी पारियां खेलकर टीम इंडिया की नैया पार लगाएं।