- खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में विश्व का सबसे बड़ा तैरता सोलर पार्क बनने जा रहा है। यह नर्मदा नदी के ओंकारेश्वर बांध पर बनेगा। इस प्लांट से 2022-23 तक 600 मेगावाट ऊर्जा मिलने लगेगी। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 3,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने के अनुसार, इससे मध्य प्रदेश में बिजली की समस्या दूर हो जाएगी। इसके साथ ही पर्यावरण सरंक्षण में भी मदद मिलेगी। वहीं अगर यह प्रोजेक्ट पूरी तरह सफल रहता है तो यह विश्व का अपने आप में 9वां अजूबा कहलाएगा।
प्रोजेक्ट में बनाए जा रहे सोलर पैनल ओंकारेश्वर बांध के बैकवॉटर में तैरेंगे। वहीं पानी के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं होगा। ये सतह पर अपने आप तैरेंगे। तेज लहरों से भी इन पर कोई नुकसान नहीं होगा। सूरज की किरणों से लगातार बिजली बनती रहेगी। इस प्लांट से 2022-23 तक 600 मेगावाट ऊर्जा मिलने लगेगी। हो सकता है कि मध्य प्रदेश में सस्ती बिजली मिलने लगे।





