News TOP STORIES नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

MP Municipal Election Result: देवास और रतलाम में भाजपा, तो रीवा और मुरैना में कांग्रेस को मिली जीत


 मध्‍य प्रदेश में दूसरे चरण के नगरीय निकाय चुनाव में शामिल 214 निकायों का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। मतगणना सुबह 9 बजे से जारी है। रतलाम में महापौर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद पटेल ने जीत दर्ज की है। वहीं, रीवा से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा ने जीत दर्ज की। जबकि कटनी से निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति संजीव सूरी को 5287 मतों से जीत मिली है। 

छिंदवाड़ा में 9 नगरीय निकाय चुनाव की बुधवार को हुई मतगणना में सबसे रोचक मुकाबला परासिया नगर पालिका का रहा। परासिया में 21 में से 10 वार्ड पर भाजपा, 10 पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। परासिया में सबसे प्रतिष्ठा की सीट वार्ड नंबर 10 की रही, जहां कांग्रेस के गगन खंडूजा और भाजपा के अनुज पाटकर में रहा। गगन खंडूजा को 3 वोट से हार का सामना करना पड़ा। नगर पालिका की दौड़ में अनुज पाटकर सबसे आगे है।

भाजपा को रतलाम की नामली नगर परिषद में छह वार्डों में जीत मिली है। यहां कांग्रेस को तीन, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को छह वार्डों में जीत मिली है।  वहीं, रतलाम की जावरा नगर पालिका में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा 15 वार्डों में से केवल 9 पर जीत दर्ज कर पायी है। जबकि कांग्रेस को 4 और निर्दलीय प्रत्याशियों को दो सीटों पर जीत मिली है।

जिन 214 निकायों में मतगणना हो रही हैं, उसमें पांच नगर निगम (मुरैना, रतलाम, देवास, रीवा और कटनी), 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषद शामिल हैं। पहले चरण में 11 नगर निगमों के परिणाम घोषित हुए थे, जिनमें से सात पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस और एक पर आम आदमी पार्टी का महापौर चुना गया है।

बता दें कि छह जुलाई को प्रथम चरण में जिन 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषद में मतदान हुआ था, उनका चुनाव परिणाम 17 जुलाई को घोषित किया गया था।

MP Municipal Election 2022 Results LIVE:

  • 03:11 PM, 20 Jul 2022

    कांग्रेस प्रत्याशी शारदा सोलंकी ने 14 हजार से अधिक मतों से दर्ज की जीत

    कांग्रेस प्रत्याशी शारदा सोलंकी ने 14 हजार से अधिक मतों से दर्ज की जीत

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशी शारदा सोलंकी ने भाजपा प्रत्याशी काे 14,684 मताें से हराया है। शारदा साेलंकी काे 63, 275 मत मिले हैं। जबकि भाजपा की मीना जाटव काे 48 हजार 591 वाेट प्राप्त हुए।

  • 03:02 PM, 20 Jul 2022

    बालाघाट नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: बालाघाट नगर पालिका पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। भाजपा को 18 वार्डों में जीत मिली है। जबकि कांग्रेस को 11 और निर्दलीय प्रत्याशियों को चार वार्डों में जीत हासिल हुई।  भाजपा तीसरी बार नगर की सत्ता पर काबिज होने जा रही है।

  • 02:48 PM, 20 Jul 2022

    मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशी शारदा सोलंकी की जीत

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: मुरैना में महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी शारदा सोलंकी ने जीत दर्ज की है। शारदा सोलंकी ने जीत हासिल करने के बाद कहा कि उनकी जीत में योगदान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मेहनत और शहर की जनता का भरोसा रहा है। वे शहर में महिलाओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए काम करेंगी।

  • 02:43 PM, 20 Jul 2022

    देवास में भाजपा प्रत्याशी गीता अग्रवाल ने दर्ज की जीत

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: देवास में महापौर पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार गीता अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की विनोदिनी व्यास को करीब 45 हजार वोटों से हराया।

  • 02:33 PM, 20 Jul 2022

    कटनी से निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति संजीव सूरी जीतीं

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: कटनी में आठवें और अंतिम राउंड के बाद ज्योति दीक्षित को 40,361 और निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति संजीव सूरी को 45,648 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह प्रीति सूरी 5287 मतों से जीत गई हैं।

  • 02:11 PM, 20 Jul 2022

    रीवा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा जीते

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: रीवा महापौर पद के लिए तेरहवें और अंतिम चरण की गिनती पूरी हो गई है। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा को कुल 47,987 मत मिले हैं। जबकि प्रबोध व्यास को कुल 37,709 मत मिले। इस तरह अजय मिश्रा बाबा को 10,278 वोटों से जीत हुई।

  • 01:52 PM, 20 Jul 2022

    नगरपालिका बालाघाट में फिर लहराया भाजपा का परचम

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: भाजपा बालाघाट नगर पालिका में भाजपा का वर्चस्व देखने को मिला है। यहां के 33 वार्डों में से भाजपा ने 18, कांग्रेस ने 11 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने चार वार्डों में जीत हासिल की है।

  • 01:47 PM, 20 Jul 2022

    कटनी में भाजपा ने लहराया परचम

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results:  कटनी जिले में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। भाजपा को 26, कांग्रेस को 14 और अन्य उम्मीदवारों को पांच वार्डों में जीत मिली है।

  • 01:43 PM, 20 Jul 2022

    बालाघाट नगर पालिका के परिणाम घोषित

    LIVE MP Municipal Election 2022 Results: बालाघाट नगर पालिका के परिणाम घोषित हो गए हैं। भाजपा ने 18, कांग्रेस ने 11 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने चार वार्डों में  जीत दर्ज की है।

  • 01:37 PM, 20 Jul 2022

    रतलाम में भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल जीते