- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज, 24 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) की प्रमुख पहलों का शुभारंभ किया। प्रमुख पहल के हिस्से के रूप में, शिक्षा मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि एनईपी 2020 की एक वर्ष की उपलब्धियों पर एक पुस्तिका और एनसीईआरटी का एक वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर भी लॉन्च किया गया। एनईपी प्रमुख पहलों का शुभारंभ आज सुबह 10:15 बजे लाइव प्रसारित किया गया। यह कार्यक्रम YouTube और शिक्षा मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर भी लाइव किया गया। इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके जानकारी दी गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीईआरटी के वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर 2021-22 में सिलेबस या टेक्सटबुक से लिए गए लर्निंग आउटकम, विषयों और अध्यायों के संदर्भ में दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण गतिविधियों की सप्ताहवार योजना शामिल होगी। समझ और संख्यात्मकता के साथ पढ़ने में प्रवीणता के लिए राष्ट्रीय पहल (NIPUN) भारत यह सुनिश्चित करना चाहता है कि देश में प्रत्येक बच्चा अनिवार्य रूप से कक्षा 3 के अंत तक, 2026-27 तक मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता प्राप्त कर ले। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षा मंत्री कल राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) में दीक्षा (DIKSHA) और वर्चुअल स्कूल पर संसाधनों का भी उद्घाटन करेंगे।