Latest News उड़ीसा राष्ट्रीय

Odisha : मेजर की महिला मित्र का थाने में हुआ था उत्पीड़न, अब एक्शन में सीएम मांझी; 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज


Hero Image

भुवनेश्वर। ओडिशा में भुवनेश्वर के भरतपुर थाने की पुलिस पर एक सैन्य अधिकारी (मेजर) और उनकी महिला मित्र ने पिटाई, दुर्वयवहार और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर रिहा होने के बाद महिला ने लोगों को आपबीती सुनाई।

इससे पहले पीड़ित सैन्य अधिकारी ने भी महिला का उत्पीड़न किए जाने की बात कही थी। महिला के सिर, जबड़े समेत शरीर में कई जगह चोट के भी निशान हैं। शुक्रवार को ही सेना अधिकारी और पीड़ित महिला की ओर से इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।