News TOP STORIES खेल

Paris Paralympics 2024 Day 5 डिस्कस थ्रो में योगेश ने जीता सिल्वर भारत की झोली में आया आठवां मेडल


नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक-2024 में आज भारत के मेडलों की संख्या में इजाफा होना तय है। बैडमिंटन मे ंभारत के दो मेडल पक्के हैं। नितेश कुमार और सहास यतिराज अपनी-अपनी कैटेगरी में खिताबी मुकाबले में उतरेंगे। फाइनल में दोनों हार भी जाते हैं तो भी मेडल लेकर आएंगे। कई अन्य इवेंट्स में भी भारत को आज मेडल मिल सकते हैं।

भालाफेंक में भी भारत को आज सुमित अंतिल से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। सुमित ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में मेडल अपने नाम किया था।

2 Sept 20243:31:45 PM

Paris Paralympics 2024: योगेश के हिस्से आया सिल्वर मेडल

योगेश ने डिस्कस थ्रो में भारत की झोली में एक और मेडल डाल दिया है। योगेश ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। योगेश ने 42.22 मीटर का थ्रो फेंक ये मेडल जीता। ये भारत का इन खेलों में आठवां मेडल है।

2 Sept 20242:21:37 PM

Paris Paralympics 2024: ब्रॉन्ज मेडल से चूके सिवराज और नित्या

सिवाराजन और नित्या श्री की जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल नहीं जीत सकी। भारत की इस जोड़ी को एसएच6 के मिक्स्ड डबल्स में हार का सामना करना पड़ा है। इस जोड़ी को इंडोनेशिया की शुभानी- मार्लिना की जोड़ी ने  21-17, 21-12 से मात दी।17-21, 12-21

2 Sept 20242:17:44 PM

Paris Paralympics 2024: योगेश ने फाइनल में बनाई जगह

डिस्कस थ्रो में योगेश ने F57 के फाइनल में जगह बनाई है और अब वह कुछ ही देर में चुनौती पेश करेंगे।

2 Sept 202412:52:54 PM

Paris Paralympics 2024: निहाल और आमिर का इवेंट शुरू

निहाल और आमिर पुरुषों के 25 मीटर पिस्टल एसएच 1 क्वालिफिकेशन में चुनौती पेश कर रहे हैं।

2 Sept 202412:17:32 PM

Paris Paralympics 2024: कुछ ही देर मे निहाल-अहमद का इवेंट

पांचवें दिन भारत की शुरुआत निशानेबाजी से होगी। SH1, क्वालिफिकेशन प्रिसिजन में निहाल सिंह और अहमद अपनी चुनौती पेश करेंगे।

2 Sept 202411:27:24 AM

Paris Paralympics 2024: आज का शेड्यूल

 भारतीय खिलाड़ी आज कई इवेंट्स में मेडल की जंग लड़ेंदे। देखिए भारत का आज का शेड्यूल।

निशानेबाजी:
मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1 (क्वालिफिकेशन प्रिसिजन): (निहाल सिंह और आमिर अहमद भट) — 12.30 बजे
मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1 (क्वालिफिकेशन रैपिड): (निहाल सिंह और आमिर अहमद भट) — 4.30 बजे
मिश्रित 25 मीटर SH1 पिस्टल (फाइनल): 8.15 बजे (अगर क्वालिफ़ाई हो)

एथलेटिक्स:
पुरुषों की डिस्कस थ्रो F56 (फाइनल): योगेश कथुनिया — 1.35 बजे
पुरुषों की भाला फेंक F64 (फाइनल): संदीप संजय सरगर, सुमित अंतिल, संदीप — 10.30 बजे
महिलाओं की डिस्कस थ्रो F53 (फाइनल): कंचन लखानी — 10.34 बजे
महिलाओं की 400 मीटर T20 (राउंड 1): दीप्ति जीवनजी — 11.34 बजे अपराह्न

तीरंदाजी:
मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (क्वार्टर फाइनल): 8.40 बजे

बैडमिंटन:
मिश्रित युगल SH6 (कांस्य पदक मैच): शिवराजन सोलाईमलाई/निथ्या सुमाथी सिवन बनाम सुभान/मार्लिना (इंडोनेशिया) — दोपहर 1.40 बजे से पहले नहीं
पुरुष एकल SL3 (स्वर्ण पदक मैच): नितेश कुमार बनाम बेथेल डैनियल (ग्रेट ब्रिटेन) — दोपहर 3.30 बजे।
पुरुष एकल SL4 (स्वर्ण पदक मैच): सुहास लालिनाकेरे यतिराज बनाम लुकास माजुर (फ्रांस) – रात 9.40 बजे
पुरुष एकल SL4 (कांस्य पदक मैच): सुकांत कदम बनाम फ्रेडी सेतियावान (इंडोनेशिया) – रात 9.45 बजे।