Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Punjab: उपचुनाव के लिए जमीन तैयार करने में जुटी विपक्षी पार्टियां


चंडीगढ़। पंचायत चुनाव के जरिये विपक्षी पार्टियां कांग्रेस, शिअद और भाजपा गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए तैयारी कर रही हैं। पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर कांग्रेस ने गिद्दड़बाहा में धरना दिया। इसकी अगुआई कांग्रेस के प्रदेश प्रधान व लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने की।

पंजाब में चार विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले विपक्षी पार्टियां कांग्रेस शिअद और भाजपा पंचायत चुनाव के जरिए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए गिद्दड़बाहा में धरना दिया जिसकी अगुवाई प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने की। पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाला है।

सुखबीर बादल भी धरने में पहुंचे

वहीं, श्री अकाल तख्त द्वारा तनखाइया घोषित होने के बाद राजनीति परिदृश्य से गायब दिख रहे शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल भी पार्टी की ओर से दिए धरने में पहुंचे। भाजपा नेता मनप्रीत बादल भी गिद्दड़बाहा में सक्रिय हो गए हैं। वह भी लगातार पंचायत चुनाव में हो रही कथित धांधली को लेकर लोगों से मिल रहे हैं।