Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Punjab Panchayat Chunav 2024: पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक 22 फीसदी हुई वोटिंग


 

Hero Image

तरनतारन।  पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर आज मतदान हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो चुका है। शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद शाम को ही मतगणना शुरू हो जाएगी। पंचायती चुनाव के लिए तरनतारन की 573 पंचायतों में से मंगलवार को 228 पंचायतों के लिए पोलिंग शुरू होगी।

Punjab Panchayat Election 2024 Live पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। 228 पंचायतों में 2368 उम्मीदवार मैदान में हैं। 20 पंचायतों में चुनाव नहीं होगा। जिला चुनाव अधिकारी ने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। वोटिंग खत्म होने के बाद एक घंटे के बाद परिणाम सामने आएगा।

एक घंटे में चुनावी नतीजे सामने होंगे। यह जानकारी डीसी परमवीर सिंह ने चुनाव प्रबंधों का जायजा लेते दी। उन्होंने बताया कि जिले भर में कुल 345 पंचायतों के लिए सर्वसम्मति हुई है और चुनाव के लिए कुल 377 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए 3700 के करीब कर्मी तैनात किए गए हैं।