Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

Queen Elizabeth II के निधन पर दुनियाभर के नेताओं ने जताया शोक,


लंदन, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ दि्तीय (Britain’s Queen Elizabeth II ) का 96 वर्ष की आयु में स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में निधन हुआ। गुरुवार दोपहर को बाल्मोरल में महारानी एलिज़ाबेथ का  निधन हुआ। वह ब्रिटिश राजशाही में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली शासक रहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) ने गुरुवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक ऐसी दिग्गज थीं जिन्होंने अपने देश और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। पीएम मोदी ने 2015 और 2018 में क्‍वीन के साथ अपनी ‘यादगार’ बैठकों को याद किया।

राष्ट्रमंडल महासचिव पेट्रीसिया स्कॉटलैंड ने बताया महान व्यक्ति

राष्ट्रमंडल महासचिव पेट्रीसिया स्कॉटलैंड ने शुक्रवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका गुरुवार को 96 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने कहा कि एलिजाबेथ ने एक असाधारण जीवन जिया। कर्तव्य के प्रति उनकी ईमानदारी राष्ट्रमंडल राष्ट्र के प्रमुख के रूप में उनके कौशल से मेल खाती थी।

श्रद्धांजलि देते हुए स्कॉटलैंड ने कहा, ‘हम महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। विश्वास, कर्तव्य और सेवा के लंबे जीवन के बाद, एक महान व्यक्ति आज हमारे बीच नहीं हैं। महामहिम एक असाधारण महिला थीं, जिन्होंने एक असाधारण जीवन जिया। देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए वह बेहतरीन उदाहरण हैं। हम सभी उनके मार्गदर्शन के रास्ते पर चलते रहेंगे।’

राष्ट्रमंडल के छठे महासचिव के रूप में, उन्होंने कहा कि वह हमेशा लोगों के बीच दयालुता और प्यार के लिए जानी जाती रही है। लोग उनके आभारी रहेंगे।

न्यूजीलैंड की पीएम ने बताया असाधारण महिला

महारानी एलिजाबेथ के निधन से पूरी दुनिया में शोक है। न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने उनके निधन पर कहा है कि वह एक असाधारण महिला थीं। “युवा हो या बूढ़ा, कोई संदेह नहीं है कि सभी के लिए आज एक अध्याय आज समाप्त हो रहा है।

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने महान प्रशंसक

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने शुक्रवार को ब्रिटेन के सबसे लंबे समय तक राज करने वाले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि नेपाल ने देश और उसके लोगों का एक महान प्रशंसक खो दिया है।

ट्विटर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि महारानी को 1961 और 1986 में उनकी दो महत्वपूर्ण राजकीय यात्राओं के लिए याद किया जाता है और शाही परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बताया UN की एक अच्छी दोस्त

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने लिखा कि “यूनाइटेड किंगडम के सबसे लंबे समय शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दुनिया भर में उनकी गरिमा और समर्पण के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा मिली। रानी एलिजाबेथ द्वितीय संयुक्त राष्ट्र की एक अच्छी दोस्त थीं, और पचास साल से अधिक समय के अलावा दो बार हमारे न्यूयॉर्क मुख्यालय का दौरा किया। मैं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को उनके लोगों की सेवा करने के लिए उनके अटूट, आजीवन समर्पण के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहूंगा। दुनिया उनकी भक्ति और नेतृत्व को लंबे समय तक याद रखेगी।”

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बताया दुखद समाचार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने लिखा कि “यह बहुत दुखद समाचार है। महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से गहरा आघात लगा है। हम इस अपूरणीय क्षति पर @RoyalFamily, पूरे यूनाइटेड किंगडम और राष्ट्रमंडल के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी दी श्रद्धांजलि

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी ट्विटर पर कहा कि कनाडाई हमेशा रानी की बुद्धि, करुणा और गर्मजोशी को याद रखेंगे और उन्हें संजोएंगे, और कनाडा के लोगों के लिए उनकी सेवा हमेशा देश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगी।

राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भी किया शोक व्यक्त

इसके अलावा, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने 1952-1972 तक राष्ट्रमंडल की प्रमुख और सीलोन की रानी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने के लिए राज्य संस्थानों को कल श्रीलंका का झंडा नीचे करने का निर्देश दिया है।

I

कई विश्व नेताओं और प्रसिद्ध राजनेताओं ने भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया।