RCB vs RR : आईपीएल 2023 के 32वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals) के साथ हुआ। दोनों टीमों के बीच यह अहम मुकाबला चिन्नास्वामी के मैदान पर खेला गया।
मैच की बात करें तो Rajasthan Royals ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
बैंगलोर की पारी
बैंगलोर की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली आए। गेंदबाजी करने ट्रेंट बोल्ट आए। पहली ही गेंद पर विराट कोहली एलबीडब्लू आउट हो गए। बिना खाता खोले विराट आउट हुए।
तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने ट्रेंट बोल्ट आए। इस ओवर की पहली गेंद पर शाहबाज़ अहमद कैच आउट हो गए। उन्होंने 4 गेंदों पर 2 रन बनाए। दूसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने।
दसवें ओवर में गेंदबाजी करने जेसन होल्डर आए। चौथी गेंद पर मैक्सवेल ने सीधे बल्ले से छक्का जड़ दिया। इस छक्के के साथ मैक्सवेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अंतिम गेंद पर फाफ ने मिड ऑफ की ओर चौका जड़ दिया। इस ओवर में बैंगलोर ने 100 का आंकड़ा भी छू लिया।
12वें ओवर में गेंदबाजी करने ट्रेंट बोल्ट आए। इस ओवर की दूसरी गेंद वाइड करार दी गई और गेंद चार रन के लिए सीमा रेखा पार कर गई। बैंगलोर को पांच अतिरिक्त रन मिले। चौथे ओवर में फाफ डुप्लेसी ने फाइन लेग की ओर चौका जड़ दिया। इस चौके के साथ फाफ ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में 17 रन बने।
14वें ओवर में गेंदबाजी करने संदीप शर्म आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर डुप्लेसी ने ड्राइव लगाकर शानदार चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर फाफ डुप्लेसी रन आउट हो गए। डुप्लेसी ने 39 गेंदों पर 62 रन बनाए। इसके अगले ही ओवर में ग्लैन मैक्सवेल कैच आउट हो गए। उन्होंने 44 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली। हालांकि, इसके बाद किसी भी बल्लेबाज कोई अच्छी पारी खेलने में असमर्थ रहे। दिनेश कार्तिक ने 13 गेंदों पर 16 रन बनाए।
20 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी ने 189 रन बनाए।
राजस्थान की पारी
राजस्थान की ओर से बल्लेबाजी करने जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल आए। वहीं, गेंदबाजी करने मोहम्मद सिराज आए। चौथी गेंद पर बटलर क्लीन बोल्ड हो गए। बिना खाता खोले जोस बटलर आउट हो गए।
12वें ओवर में गेंदबाजी करने डेविड विली आए। ओवर की चौथी गेंद पर देवदत्त पड़िक्कल कैच आउट हो गए। उन्होंने 34 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली।
14वें ओवर में गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर यशस्वी जायसवाल 47 रन बनाकर कैच आउट हो गए। विराट कोहली ने उनका कैच लिया।
16वें ओवर में गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर सैमसन कैच आउट हो गए। उन्होंने 15 गेंदों पर 22 रन बनाए।
17वें ओवर में गेंदबाजी करने डेविड विली आए। ओवर की पहली गेंद पर जुरेल ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर की पांचवी गेंद पर शिमरॉन हेटमायर रन आउट हो गए। सुयश प्रभुदेसाई ने कवर से नॉन स्ट्राइक की ओर डायरेक्ट हिट लगाया।
अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। पहली गेंद पर अश्विन के बल्ले से बाहरी किनारा लगकर गेंद चार रन के लिए सीमा रेखा पार कर गई। तीसरी गेंद पर अश्विन ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर आर अश्विन कैच आउट हो गए। उन्होंने 6 गेदों पर 10 रन बनाए। हालांकि, आखिरी दो गेंदों पर सिर्फ 2 रन बने। इस मैच को आरसीबी ने 7 रन से जीत लिया।
RCB vs RR की प्लेइंग 11
बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्तान), फ़ाफ़ डुप्लेसी, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैशाख, डेविड विली, मोहम्मद सिराज
राजस्थान : जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पड़िक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रवि अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, युज़वेंद्र चहल, संदीप शर्मा
- 
07:27 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: आरसीबी ने 7 रन से जीता मुकाबलाअंतिम ओवर में गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। पहली गेंद पर अश्विन के बल्ले से बाहरी किनारा लगकर गेंद चार रन के लिए सीमा रेखा पार कर गई। तीसरी गेंद पर अश्विन ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर आर अश्विन कैच आउट हो गए। उन्होंने 6 गेदों पर 10 रन बनाए। हालांकि, आखिरी दो गेंदों पर सिर्फ 2 रन बने। इस मैच को आरसीबी ने 7 रन से जीत लिया। 
- 
07:23 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: छह गेंदों पर 20 रन की जरुरत19वें ओवर में गेंदबाजी करने मोहम्मद सिराज आए। ओवर की पांचवी गेंद पर जुरेल ने ऑन साइड की ओर शानदार छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 13 रन बने। 
- 
07:15 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: शिमरॉन हेटमायर रन आउट हो गए17वें ओवर में गेंदबाजी करने डेविड विली आए। ओवर की पहली गेंद पर जुरेल ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर की पांचवी गेंद पर शिमरॉन हेटमायर रन आउट हो गए। सुयश प्रभुदेसाई ने कवर से नॉन स्ट्राइक की ओर डायरेक्ट हिट लगाया। 
- 
06:55 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: आरआर को लगा चौथा झटका, संजू सैमसन हुए कैच आउट16वें ओवर में गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर सैमसन कैच आउट हो गए। उन्होंने 15 गेंदों पर 22 रन बनाए। 
- 
06:51 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: संजू सैमसन पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी15वें ओवर में गेंदबाजी करने वानिंदु हसरंगा आए। ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन ने सीधे बलले से चौका जड़ दिया। वहीं, डीप मिडविकेट और डीप स्क्वेयर लेग के बीच से संजू ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 13 रन बने। 15 ओवर की समाप्ति के बाद आरआर ने तीन विकेट गंवाकर 121 रन बनाए। इस समय संजू सैमसन और शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं। 
- 
06:44 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: यशस्वी जायसवाल हुए कैच आउट14वें ओवर में गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर यशस्वी जायसवाल 47 रन बनाकर कैच आउट हो गए। विराट कोहली ने उनका कैच लिया। 
- 
06:40 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: 13 ओवर के बाद आरआर का स्कोर- 106/213 ओवर की समाप्ति के बाद राजस्थान ने 2 विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। 13 ओवर की समाप्ति के बाद राजस्थान ने 1 विकेट गंवाकर 47 रन बनाए। संजू सैमसन (6*) और यशस्वी जायसवाल (47*) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
- 
06:36 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: शानदार पारी खेलकर आउट हुए देवदत्त पड़िक्कल12वें ओवर में गेंदबाजी करने डेविड विली आए। ओवर की चौथी गेंद पर देवदत्त पड़िक्कल कैच आउट हो गए। उन्होंने 34 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। 
- 
06:26 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: दस ओवर की समाप्ति के बाद आरआर का स्कोर- 93/1दसवें ओवर में गेंदबाजी करने विजयकुमार वैशाख आए। ओवर के दूसरी और तीसरी गेंद पर पड़िक्कल ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 11 रन बने। 10 ओवर की समाप्ति के बाद राजस्थान ने 1 विकेट गंवाकर 93 रन बनाए। देवदत्त पड़िक्कल (49*) और यशस्वी जायसवाल (44*) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
- 
06:19 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: 9 ओवर की समाप्ति के बाद आरआर का स्कोर- 81/19वें ओवर में गेंदबाजी करने वानिंदु हसरंगा आए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर पड़िक्कल ने चौका जड़ दिया। हालांकि, इस गेंद पर पड़िक्कल के कैच आउट होने का मौका बना था लेकिन फिल्डर गेंद तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सके। 
- 
06:14 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: आठ ओवर की समाप्ति के बाद आरआर का स्कोर- 73/1आठवें ओवर में गेंदबाजी करने ग्लैन मैक्सवेल आए। पहली गेंद पर जायसवाल ने छक्का जड़ दिया। वहीं, अंतिम गेंद पर उन्होंने चौका जड़ दिया। 
- 
06:11 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: सात ओवर की समाप्ति के बाद आरआर का स्कोर- 64/1सातवें ओवर में गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। इस ओवर की पहली गेंद पर पड़िक्कल ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने। 
- 
06:08 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: पावरप्ले समाप्त होने के बाद आरआर का स्कोर- 55/16 ओवर की समाप्ति के बाद राजस्थान ने 1 विकेट गंवाकर 47 रन बनाए। देवदत्त पड़िक्कल (21*) और यशस्वी जायसवाल (32*) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
- 
05:54 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: तीन ओवर की समाप्ति के बाद आरआर का स्कोर- 17/1तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने मोहम्मद सिराज आए। इस ओवर पहली दो गेंदों पर यशस्वी जायसवाल ने दो चौके जड़ दिए। इस ओवर में 10 रन बने। 
- 
05:49 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: दो ओवर की समाप्ति के बाद आरआर का स्कोर- 10/1दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने डेविड विली आए। दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल के बल्ले से बाहरी किनारा लगकर गेंद चार रन के लिए सीमा रेखा पार कर गई। इस ओवर में पांच रन बने। 
- 
05:43 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: बिना खाता खोले जोस बटलर आउटराजस्थान की ओर से बल्लेबाजी करने जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल आए। वहीं, गेंदबाजी करने मोहम्मद सिराज आए। चौथी गेंद पर बटलर क्लीन बोल्ड हो गए। बिना खाता खोले जोस बटलर आउट हो गए। पहले ओवर में सिर्फ 1 रन बने। 
- 
05:25 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: राजस्थान को मिला 190 रन का लक्ष्यअंतिम ओवर में गेंदबाजी करने संदीप शर्मा आए। पहली गेंद पर कार्तिक ने ऑफ साइड की ओर चौका जड़ दिया। वहीं, दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक कैच आउट हो गए। उन्होंने 13 गेंदों पर 16 रन बनाए। तीसरी गेंद पर विजयकुमार वैशाख कैच आउट हो गए। वो बिना खाता खोले आउट हो गए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर डेविड विली ने स्कूप शॉट खेलकर चौका जड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने। 
- 
05:11 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore:18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 171/618वें ओवर में गेंदबाजी करने जेसन होल्डर आए। ओवर की तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में सिर्फ 6 रन बने। 
- 
05:05 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: 17वें ओवर बैंगलोर ने खोए दो विकेट17वें ओवर में गेंदबाजी करने यजुवेंद्र चहल आए। महिपाल लोमरोर 8 रन बनाकर कैच आउट हो गए। ओवर की पांचवी गेंद पर सुयश प्रभुदेसाई रन आउट हो गए। इस ओवर में सिर्फ 2 रन बने। 
- 
04:52 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: शानदार पारी खेलकर आउट हुए ग्लैन मैक्सवेल15वें ओवर में गेंदबाजी करने आर अश्विन आए। इस ओवर की अंतिम गेंद पर ग्लैन मैक्सवेल कैच आउट हो गए। उन्होंने 44 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली। 
- 
04:45 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: फाफ डुप्लेसी हुए रन आउट14वें ओवर में गेंदबाजी करने संदीप शर्म आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर डुप्लेसी ने ड्राइव लगाकर शानदार चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर फाफ डुप्लेसी रन आउट हो गए। डुप्लेसी ने 39 गेंदों पर 62 रन बनाए। 
- 
04:33 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: 12 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर- 130/212वें ओवर में गेंदबाजी करने ट्रेंट बोल्ट आए। इस ओवर की दूसरी गेंद वाइड करार दी गई और गेंद चार रन के लिए सीमा रेखा पार कर गई। बैंगलोर को पांच अतिरिक्त रन मिले। चौथे ओवर में फाफ डुप्लेसी ने फाइन लेग की ओर चौका जड़ दिया। इस चौके के साथ फाफ ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में 17 रन बने। 
- 
04:27 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: डुप्लेसी-मैक्सवेल कर रहे शानदार बल्लेबाजी11वें ओवर में गेंदबाजी करने आर अश्विन आए। इस ओवर में 10 रन बने। 11 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी ने 2 विकेट गंवकार 111 रन बनाए। फाफ डुप्लेसी 47 और मैक्सवेल 60 रन पर खेल रहे हैं। 
- 
04:21 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: मैक्सवेल ने जड़ा अर्धशतकदसवें ओवर में गेंदबाजी करने जेसन होल्डर आए। चौथी गेंद पर मैक्सवेल ने सीधे बल्ले से छक्का जड़ दिया। इस छक्के के साथ मैक्सवेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अंतिम गेंद पर फाफ ने मिड ऑफ की ओर चौका जड़ दिया। इस ओवर में बैंगलोर ने 100 का आंकड़ा भी छू लिया। 
- 
04:17 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: किफायती गेंदबादी कर रहे हैं चहलआठवें ओवर में गेंदबाजी करने यजुवेंद्र चहल आए। इस ओवर में सिर्फ 7 रन आए। राजस्थान की ओर से युजी किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं। 
- 
04:06 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: सात ओवर की समाप्ति के बाद बैंगलोर का स्कोर- 72/2सातवें ओवर में गेंदबाजी करने यजुवेंद्र चहल आए। ओवर की चौथी गेंद पर मैक्सवेल ने स्विच हिट लगाकर छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने। 7 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी ने 2 विकेट गंवाकर 72 रन बनाए। फाफ 30 रन और ग्लेन मैक्सवेल ने 40 रन पर खेल रहे हैं। 
- 
03:59 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: पावरप्ले समाप्त होने के बाद आरसीबी का स्कोर- 62/2छठे ओवर में गेंदबाजी करने आर अश्विन आए। ओवर की तीसरी गेंद पर मैक्सवेल ने फाइन लेग और स्क्वायर लेग के बीच से चौका जड़ दिया। वहीं, पांचवी गेंद पर मैक्सवेल ने छक्का जड़ दिया। पावरप्ले खत्म होने के बाद बैंगलोर ने 2 विकेट गंवाकर 62 रन बनाए। 
- 
03:54 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: पांच ओवर की समाप्ति के बाद बैंगलोर का स्कोर- 51/2पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने ट्रेंट बोल्ट आए। ओवर की पहली और चौथी गेंद पर मैक्सवेल ने चौके जड़ दिए। इस ओवर में 12 रन बने। 
- 
03:50 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: फाफ खेल रहे तूफानी पारीचौथे ओवर में गेंदबाजी करने संदीप शर्मा आए। इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर डुप्लेसी ने छो शानदार छक्के जड़ दिए। वहीं, अंतिम गेंद पर चौका जड़ दिया। 4 ओवर की समाप्ति के बाद बैंगलोर ने 2 विकेट गंवाकर 42 रन बनाए। फाफ डुप्लेसी 26 और ग्लेन मैक्सवेल 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
- 
03:42 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: आरसीबी को लगा दूसरा झटका, शाहबाज़ अहमद आउटतीसरे ओवर में गेंदबाजी करने ट्रेंट बोल्ट आए। इस ओवर की पहली गेंद पर शाहबाज़ अहमद कैच आउट हो गए। उन्होंने 4 गेंदों पर 2 रन बनाए। दूसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने। 
- 
03:40 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: डुप्लेसी ने दूसरे ओवर में जड़े दो चौकेदूसरे ओवर में गेंदबाजी करने संदीप शर्मा आए। ओवर की दूसरी गेंद पर डुप्लेसी ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑफ की ओर चौका जड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने। दो ओवर की समाप्ति के बाद बैंगलोर ने 1 विकेट गंवाकर बनाए 12 रन। 
- 
03:31 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: गोल्डन डक पर आउट हुए विराटबैंगलोर की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली आए। गेंदबाजी करने ट्रेंट बोल्ट आए। पहली ही गेंद पर विराट कोहली एलबीडब्लू आउट हो गए। बिना खाता खोले विराट आउट हुए। पहले ओवर में सिर्फ दो रन बने। 
- 
03:24 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: हरे रंगी की जर्सी मे दिखेंगे बैंगलोर के खिलाड़ीपर्यावरण के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर करने के लिए आरसीबी की टीम आज हरी जर्सी में खेलेगी, जैसा कि वह हर साल एक मैच में करती है। 
- 
03:13 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: राजस्थान टीम की प्लेइंग 11जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पड़िक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रवि अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, युज़वेंद्र चहल, संदीप शर्मा 
- 
03:09 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: बैंगलोर टीम की प्लेइंग 11विराट कोहली (कप्तान), फ़ाफ़ डुप्लेसी, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक, वनिंदु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैशाख, डेविड विली, मोहम्मद सिराज 
- 
03:08 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: कोहली कर रहे हैं बैंगलोर की कप्तानीआज के मुकाबले में भी विराट कोहली कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 
- 
03:08 PM, 23 Apr 2023 RCB vs RR Live Sore: राजस्थान ने जीता टॉसनमस्ते! स्वागत है आपका आरसीबी बनाम आरआर मुकाबले के लाइव ब्लॉग में। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 





