News TOP STORIES नयी दिल्ली बंगाल राष्ट्रीय

RG Kar: बंगाल में जूनियर डॉक्टरों का ‘हल्लाबोल’, फिर पूर्ण हड़ताल का किया एलान; रखी कई मांगें


कोलकाता।  आरजी कर मामले में जल्द न्याय सहित कई मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर फिर से पूर्ण हड़ताल पर चले गए। मंगलवार सुबह से राज्य के सभी मेडिकल कालेजों और अस्पतालों में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल शुरू हो गई।

RG Kar Case कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर केस में न्याय सहित कई मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर फिर से पूर्ण हड़ताल पर चले गए। मंगलवार सुबह से राज्य के सभी मेडिकल कालेजों और अस्पतालों में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल शुरू हो गई। आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों ने राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है।

आरजी कर कांड के बाद कर रहे हड़ताल

आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों ने राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। जूनियर डॉक्टर 42 दिनों के विरोध प्रदर्शन के बाद 21 सितंबर को आंशिक रूप से सरकारी अस्पतालों में अपनी ड्यूटी पर वापस आ गए थे। वे 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ऑन-ड्यूटी महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार-हत्या के विरोध में “काम बंद” आंदोलन पर थे।