Latest News खेल

SA20 2023: दक्षिण अफ्रीका T20 लीग के लिए जारी हुआ शेड्यूल, जानें कब-कब होगा मैच


नई दिल्ली, । साउथ अफ्रीका में मीनी आइपीएल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साउथ अफ्रीका टी20 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने इसको लेकर अपडेट जारी किया है। 2023 में साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले पहले उद्घाटन SA20 लीग के लिए मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहले सीजन में कुल 33 मैच खेले जाने हैं।

साउथ अफ्रीका टी20 लीग 10 जनवरी से शुरू होगा और 11 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होने वाली द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला (24 जनवरी से 2 फरवरी) के चलते एक हफ्ते का ब्रेक रहेगा। इस मीनी आइपीएल में 6 फ्रेंचाइजी की टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी।

6 टीम लेंगी हिस्सा

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच एमआई केप टाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट ने दुनिया भर के कई शीर्ष खिलाड़ियों को आकर्षित किया है, जिसमें पार्ल रॉयल्स के लिए खेलने वाले जॉस बटलर और एमआई केप टाउन का प्रतिनिधित्व करने वाले राशिद खान शामिल हैं।

टूर्नामेंट में 6 टीमें एमआई केप टाउन, पार्ल रॉयल्स, प्रिटोरिया कैपिटल, सनराइजर्स ईस्टर्न केप, जॉबबर्ग सुपर किंग्स और डरबन सुपर जायंट्स कुल 33 मैच खेलेंगी। सभी मैंच साउथ अफ्रीका के लोकल टाइम के अनुसार खेले जाएंगे।

SA20 2023 लीग के लिए कब किसके साथ होगा मैच

10 जनवरी: एमआई केप टाउन बनाम पार्ल रॉयल्स, न्यूलैंड्स, शाम 5:30 बजे

11 जनवरी: डरबन सुपर जायंट्स बनाम जॉबबर्ग सुपर जायंट्स, किंग्समीड, शाम 5:30 बजे

12 जनवरी: सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम प्रिटोरिया कैपिटल, सेंट जॉर्ज पार्क, शाम 5:30 बजे

13 जनवरी: पार्ल रॉयल्स बनाम जॉबबर्ग सुपर किंग्स, बोलैंड पार्क, दोपहर 1:30 बजे

13 जनवरी: एमआई केप टाउन बनाम डरबन सुपर जायंट्स, न्यूलैंड्स, शाम 5:30 बजे

14 जनवरी: प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप, सेंचुरियन, दोपहर 1:30 बजे

14 जनवरी: एमआई केप टाउन बनाम डरबन सुपर जायंट्स, न्यूलैंड्स, शाम 5:30 बजे

15 जनवरी: डरबन सुपर जायंट्स बनाम पार्ल रॉयल्स, किंग्समीड, दोपहर 1:30 बजे

16 जनवरी: सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम एमआई केप टाउन, सेंट जॉर्ज पार्क, शाम 5:30 बजे

17 जनवरी: पार्ल रॉयल्स बनाम डरबन सुपर जायंट्स, बोलैंड पार्क, दोपहर 1:30 बजे

17 जनवरी: जॉबबर्ग सुपर किंग्स बनाम प्रिटोरिया कैपिटल, वांडरर्स, शाम 5:30 बजे

18 जनवरी: एमआई केप टाउन बनाम सनराइजर्स केप टाउन, न्यूलैंड्स, दोपहर 1:30 बजे

18 जनवरी: प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम जॉबबर्ग सुपर किंग्स, सेंचुरियन, शाम 5:30 बजे

19 जनवरी: पार्ल रॉयल्स बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप, बोलैंड पार्क, शाम 5:30 बजे

20 जनवरी: डरबन सुपर जायंट्स बनाम प्रिटोरिया कैपिटल, किंग्समीड, शाम 5:30 बजे

21 जनवरी: पार्ल रॉयल्स बनाम एमआई केप टाउन, बोलैंड पार्क, दोपहर 1:30 बजे

21 जनवरी: सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम जॉबबर्ग सुपर किंग्स, सेंट जॉर्ज पार्क, शाम 5:30 बजे

22 जनवरी: पार्ल रॉयल्स बनाम प्रिटोरिया कैपिटल, बोलैंड पार्क, दोपहर 1:30 बजे

22 जनवरी: सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम डरबन सुपर जायंट्स, सेंट जॉर्ज पार्क, शाम 5:30 बजे

23 जनवरी: एमआई केप टाउन बनाम प्रिटोरिया कैपिटल, न्यूलैंड्स, शाम 5:30 बजे

24 जनवरी: सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम पार्ल रॉयल्स, सेंट जॉर्ज पार्क, दोपहर 1:30 बजे

24 जनवरी: जॉबबर्ग सुपर किंग्स बनाम डरबन सुपर जायंट्स, वांडरर्स, शाम 5:30 बजे

2 फरवरी: डरबन सुपर जायंट्स बनाम एमआई केप टाउन, किंग्समीड, शाम 5:30 बजे

3 फरवरी: जॉबबर्ग सुपर किंग्स बनाम पार्ल रॉयल्स, वांडरर्स, दोपहर 1:30 बजे

3 फरवरी: डरबन सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप, शाम 5:30 बजे

4 फरवरी: प्रिटोरिया कैपिटल बनाम एमआई केप टाउन, सेंचुरियन, शाम 5:30 बजे

5 फरवरी: जॉबबर्ग सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप, वांडरर्स, दोपहर 1:30 बजे

5 फरवरी: प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम डरबन सुपर जायंट्स, सेंचुरियन, शाम 5:30 बजे

6 फरवरी: जॉबबर्ग सुपर किंग्स बनाम एमआई केप टाउन, वांडरर्स, शाम 5:30 बजे

7 फरवरी: प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम पार्ल रॉयल्स, सेंचुरियन, शाम 5:30 बजे

8 फरवरी: सेमी-फ़ाइनल वन, 1 वी 4, वांडरर्स, शाम 5:30 बजे

9 फरवरी: सेमीफाइनल दो, 2 वी 3, सेंचुरियन, शाम 5:30 बजे

11 फरवरी: फाइनल, वांडरर्स, शाम 5:30 बजे