Latest News नयी दिल्ली बंगाल राष्ट्रीय

TMC सांसद ने सेबी प्रमुख के खिलाफ लोकपाल में दर्ज की शिकायत, लगाया गंभीर आरोप


 कोलकाता। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच और उनके पति के खिलाफ लोकपाल में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन पर भ्रष्टाचार और हेर-फेर में शामिल होने का आरोप लगा है। पुरी-बुच के खिलाफ मेरी लोकपाल शिकायत इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक रूप में दर्ज की गई है।

लोकपाल को 30 दिनों के भीतर इसे प्रारंभिक जांच और फिर पूर्ण एफआईआर जांच के लिए सीबीआई/ईडी को भेजना होगा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, इसमें शामिल प्रत्येक इकाई को तलब करने की जरूरत है और प्रत्येक लिंक की जांच की गई।