Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

UP : उपचुनाव में पूर्व मंत्री मेराजुद्दीन हुए कांग्रेसी, रालोद ने बनाया था प्रदेश का बाढ़ एवं सिंचाई मंत्री


 चांदीनगर/बागपत। प्रदेश के पूर्व सिंचाई मंत्री डा. मेराजुद्दीन ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वे एक बार पहले भी कांग्रेस पार्टी से विधानसभा और दो बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल से इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मेराजुद्दीन ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के साथ गठबंधन होते ही रालोद से उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंनेगाजियाबाद में राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में हाथ थामा। अपना राजनीतिक सफर उन्होंने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी से शुरू किया था। वे कई वर्षों तक सदस्य रहे थे। बाद में अन्य पार्टियों से जुड़े।

डा. मेराजुद्दीन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से ही की थी। वे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कई वर्षों तक सदस्य रहे। उन्होंने वर्ष 1983 में कांग्रेस से सरधना विधानसभा से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। बाद में उन्होंने 1998 और 1999 में समाजवादी पार्टी से बागपत लोकसभा से चुनाव लड़ा। वे जीत तो नहीं पाए लेकिन उनके चुनाव लड़ने से चौ. अजित सिंह को हार का सामना करना पड़ा।