Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

UP By-Election: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- रिश्तेदारवादी पार्टी है बीजेपी


मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा को रिश्तेदारवादी पार्टी बताया। अखिलेश यादव करहल विधानसभा क्षेत्र के गांव दिहुली स्थित चौधरी नत्थू सिंह डिग्री कालेज मे पूर्व मंत्री सुभाषचन्द्र यादव के जन्मदिन के कार्यक्रम में आए थे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधा और उन्हें रिश्तेदारवादी पार्टी बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जब हारने लगती है तो नई तिकड़म लगाती है। ऐसी तिकड़म कि समाजवादी नेता उसका जवाब ही देते रहें। भाजपा तो परिवारवाद के खिलाफ थी परंतु यह लोग रिश्तेदार वादी निकले। यह लोग खुद फर्जी हैं। जैसे यूट्यूब पर एड आता है इस तरह भाजपा है।

कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव ने परिवार के रिश्तेदार अनुजेश यादव को भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा जब हारने लगती है तो नई तिकड़म लगाती है। ऐसी तिकड़म कि समाजवादी नेता उसका जवाब ही देते रहें। भाजपा तो परिवारवाद के खिलाफ थी, परंतु यह लोग रिश्तेदार वादी निकले। कहा कि करहल की जनता हमेशा समाजवादियों के साथ रही है। इस बार यहां ऐतिहासिक परिणाम आएगा। सभी सीटों पर उपचुनाव का परिणाम ऐतिहासिक होगा और इसी तरह 2027 में भी भाजपा को हार मिलेगी।