News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Vidhan Sabha Election हरियाणा में बीजेपी का दबदबा कायम रुझानों में 50 सीटें पार; जुलाना में विनेश फोगाट आगे


हरियाणा में मतगणना जारी है। मौजूदा रुझानों के अनुसार, बीजेपी अन्य दलों से आगे चल रही है। हालांकि, कुछ समय पहले कांग्रेस सबसे आगे थी। प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। यहां आप मतगणना से जुड़ा हर अपडेट जान सकेंगे।

हरियाणा में आखिर इंतजार की घड़ी खत्म हो ही गई। पांच अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में जहां कांग्रेस आगे चल रही थी। वहीं, अब बीजेपी अन्य दलों से आगे चल रही है।

हालांकि, शनिवार को वोटिंग के तुरंत बाद आए एग्जिट पोल में जहां बीजेपी को निराशा का मुंह देखना पड़ा। वहीं, कांग्रेस के लिए ये एग्जिट पोल काफी सकारात्मक रहे। हालांकि, स्पष्ट रूप से आज ही यह सामने आ सकेगा कि प्रदेश में कौन सा राजनीतिक दल अपनी सरकार बनाने जा रहा है। खास बात है कि इस चुनाव में हिसार, पंचकूला, गढ़ी सांपला, अंबाला छावनी, जुलाना और लाडवा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर बहुमत के लिए 46 का आकंड़ा चाहिए। मतगणना से जुड़ा पल-पल का अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें।

8 Oct 202412:54:46 PM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE: तोशाम से श्रुति चौधरी कर रहीं है लीड

तोशाम विधानसभा सीट से श्रुति चौधरी आगे हैं। वहीं कांग्रेस के अनिरुद्ध दूसरे नंबर पर है

 

8 Oct 202412:43:02 PM

Haryana Vidhan Sabha Election Result LIVE: नांगल में अभय सिंह सबसे आगे

नांगल चौधरी विधानसभा के 6 राउंड की गिनती पूरी। छटे राऊंड में भाजपा प्रत्याशी अभय सिंह 1521 वोटो से आगे।

8 Oct 202412:37:20 PM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result: राई विधानसभा क्षेत्र सीट नौवां राउंड

  • बीजेपी से कृष्णा गहलावत 3719
  • कांग्रेस के जयभगवान 3402
  • बीजेपी 1524 वोट से आगे है

8 Oct 202412:27:32 PM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE: हरियाणा की चार सीटों पर निर्दलीय और बागी आगे

  •  अंबाला छावनी में कांग्रेस की बागी चित्रा सरवारा आगे, अनिल विज पीछे
  • गन्नौर में भाजपा के बागी देवेंद्र कादियान आगे, कांग्रेस के कुलदीप शर्मा पीछे
  • हिसार में भाजपा की बागी सावित्री जिंदल आगे, भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता पीछे
  • बहादरुगढ़ में कांग्रेस के बागी राजेश जूण आगे, इनके भाई कांग्रेस के राजेंद्र जूण पीछे

8 Oct 202412:12:33 PM

Haryana Vidhan Sabha Election Result LIVE: अनिल विज पीछे चल रहे हैं

अंबाला कैंट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज अंबाला में पार्टी कार्यालय में मतगणना रुझानों की निगरानी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पार्टी 90 में से 49 सीटों पर आगे चल रही है। अनिल विज अपने क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं।

8 Oct 202412:00:50 PM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: ओम प्रकाश धनखड़ 2123 वोटों से आगे

झज्जर जिले के बादली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप वत्स तीसरे राउंड की गिनती खत्म होने के बाद भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश धनखड़ से 2123 वोटो से आगे।

8 Oct 202411:53:10 AM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE: पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्ता सबसे आगे

पंचकूला विधानसभा क्षेत्र 8वां राउंड

  • ज्ञानचंद गुप्ता भाजपा 30650
  • चंद्रमोहन कांग्रेस 27546
  • बढ़त 3104

8 Oct 202411:32:34 AM

Haryana Vidhan Sabha Election Result LIVE: जीत बीजेपी की होने वाली है: शाहनवाज हुसैन

बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने सुबह खूब जश्न मनाया। हालांकि, वे कितना भी जश्न मनाएं, जीत बीजेपी की होने वाली है। हम हरियाणा में फिर से जीतने जा रहे हैं।

8 Oct 202411:15:03 AM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE: पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता सबसे आगे

 नवीनतम चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 4/17 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता कांग्रेस के चंद्र मोहन से आगे चल रहे हैं।

 

8 Oct 202411:11:07 AM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: विनेश फोगाट 3 हजार वोटों से पीछे

 जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने जींद में एक मतगणना केंद्र का दौरा किया। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों से पता चलता है कि वह 3,000 से अधिक वोटों से पीछे चल रही हैं।

/

8 Oct 202411:04:49 AM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE: ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला 4999 वोटों से पीछे

चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 4/14 राउंड की गिनती के बाद ऐलनाबाद से इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला 4999 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

8 Oct 202411:01:27 AM

Haryana Vidhan Sabha Election Result LIVE: मतगणना के बीच अनिल विज ने गाया..मैं जिंदगी का साथ निभाता

अंबाला कैंट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज गाया, मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया… चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार विज यहां 2/16 राउंड की गिनती के बाद 1199 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

8 Oct 202410:55:26 AM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: हिसार से सावित्री जिंदल आगे

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 1/12 राउंड की गिनती के बाद निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) कांग्रेस के राम निवास रारा से 3836 वोटों के अंतर से आगे हैं।

 

8 Oct 202410:52:54 AM

Haryana Vidhan Sabha Election Result LIVE: तोशाम से श्रुति चौधरी आगे

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार 3/17 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने तोशाम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी पर 3785 मतों के अंतर से बढ़त बना ली है।

8 Oct 202410:48:22 AM

Haryana Vidhan Sabha Election Result LIVE: कैथल से आदित्य सुरजेवाला 2623 वोटों से आगे

चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, मतगणना के 3/16 राउंड के बाद, कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला कैथल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लीला राम से 2623 वोटों के अंतर से आगे हैं।

8 Oct 202410:44:19 AM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE: उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला पीछे हैं

उचाना कलां सीट से जजपा प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला काफी पीछे चल रहे हैं। लीड में कांग्रेस के ब्रिजेंद्र सिंह आगे हैं।

/

8 Oct 202410:41:41 AM

Haryana Vidhan Sabha Election Result LIVE: नायब सैनी आगे चल रहे हैं

चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 2/16 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के मेवा सिंह पर अपनी बढ़त जारी रखी है।

8 Oct 202410:32:57 AM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: हिसार से सावित्री जिंदल आगे

स्वतंत्र उम्मीदवार सावित्री जिंदल हिसार से आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस उम्मदीवार राम निवास दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर बीजेपी के कमल गुप्ता हैं।

8 Oct 202410:28:32 AM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE: हरियाणा में कांग्रेस ही जीतेगी: कुमारी सैलजा

मतगणना के बीच भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा ने कहा कि हमें उम्मीद नहीं है बल्कि विश्वास है कि हरियाणा में चुनाव कांग्रेस ही जीतेगी।

8 Oct 202410:25:12 AM

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है

हरियाणा में रुझानों के अनुसार बीजेपी को बहुमत मिल गया है।

8 Oct 202410:14:21 AM

Haryana Vidhan Sabha Election Result LIVE: भूपेंद्र हुड्डा आगे चल रहे हैं।

गढ़ी सांपला विधानसभा सीट से भूपेंद्र हुड्डा 11099 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, मंजू हुड्डा दूसरे नंबर पर हैं।

 

8 Oct 202410:11:28 AM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: अनिल विज 943 वोटों से पीछे

अंबाला कैंट से चित्रा सरवारा ने अनिल विज को किया पीछे। वह 943 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

 

8 Oct 202410:07:35 AM

Haryana Election Result Live: बीजेपी बहुमत से महज 5 सीटें दूर

हरियाणा में बीजेपी आगे रुझानों में बहुमत से महज 5 सीटें दूर

 

8 Oct 202410:05:12 AM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result Live: मतगणना के बीच अनिल विज की प्रतिक्रिया

अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा कि मुझे लगता है कि जनता का फैसला ठीक आएगा। कांग्रेस नफरत की राजनीति करती है। वो मोहब्बत की दुकान से नफरत का सामान बेचते हैं।

8 Oct 202410:03:04 AM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result Live: नायब सैनी 732 वोटों से आगे

लाडवा विधानसभा सीट से सीएम नायब सैनी आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के मेवा सिंह 732 वोटों से पीछे हैं।

8 Oct 20249:58:12 AM

Haryana Election Result Live: जुलाना से विनेश फोगाट आगे चल रही हैं

 जुलाना विधानसभा सीट से विनेश फोगाट आगे चल रही हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के कैप्टन योगेश हैं।

8 Oct 20249:56:16 AM

Haryana Chunav Result 2024: गुरुग्राम में कौन आगे

गुरुग्राम: बादशाहपुर से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह आगे, गुड़गांव से भाजपा के मुकेश शर्मा आगे, सोहना से कांग्रेस के रोहतास खटाना और पटौदी से भाजपा की बिमला चौधरी आगे चल रही है।

8 Oct 20249:52:19 AM

Haryana Chunav Parinam 2024: बीजेपी 7 सीटों से आगे

चुनाव आयोग के अनुसार हरियाणा में बीजेपी कांग्रेस से 7 सीटों से आगे चल रही है

8 Oct 20249:46:42 AM

Haryana Chunav Results: हरियाणा में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, कांग्रेस भाजपा से 2 सीटें पीछे चल रही है।

8 Oct 20249:42:07 AM

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में पलटी बाजी

भारतीय जनता पार्टी 25 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी की यह वापसी चौंकाने वाली है।

8 Oct 20249:32:18 AM

Haryana Chunav Result 2024: साढ़ौरा में बीजेपी आगे

साढ़ौरा के पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है

  • बलवंत सिंह- 4101 (बीजेपी)
  • रेणू बाला- 3642 (कांग्रेस)
  • बृजपाल- 2856 (बसपा)

8 Oct 20249:30:31 AM

Haryana Election Results: रादौर में कांग्रेस भाजपा के बीच टक्कर

रादौर- पहला राउंड

  • बिशन लाल सैनी- 4292 कांग्रेस
  • श्याम सिंह राणा- 4275 बीजेपी

8 Oct 20249:22:27 AM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Live: इनेलो को भी मिली बढ़त

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों में से 11 के लिए आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान आ रहे हैं। कांग्रेस 6 पर आगे है, जबकि बीजेपी 4 पर आगे है और इनेलो एक सीट पर आगे है।

 

8 Oct 20249:18:30 AM

Haryana Chunav Results 2024: अब तक कांग्रेस आगे

हरियाणा में वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस आगे है। इस चुनाव को कांग्रेस की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।

8 Oct 20249:15:03 AM

Election Results 2024: कैथल सीट पर कांग्रेस आगे

कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस 5002 वोटों से आगे हैं जबकि भाजपा 5470 सीटों पर आगे हैं। कुल मार्जन 468 का है।

8 Oct 20249:11:07 AM

खरखौदा से कांग्रेस आगे

खरखौदा से पहले राउंड में कांग्रेस के जयवीर 4864 वोटों से आगे हैं, पवन 3599 वोटों से पीछे हैं।

8 Oct 20249:04:10 AM

Haryana Vidhansabha Chuanv 2024: हरियाणा में 72 सीटों पर आगे कांग्रेस

हरियाणा में 90 सीटों के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 72 सीटों से आगे हैं, जबकि बीजेपी को 17 सीटें मिली हैं। इनेलो 2 तो अन्य 4 सीटों पर पर आगे है।

8 Oct 20249:02:10 AM

Haryana Chunav Result Live: कांग्रेस 49 सीटों पर आगे

शुरुआती रुझानों में पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। इसमें हरियाणा में कांग्रेस 49 सीटों पर आगे हो गई है, वहीं 21 सीटों पर बीजेपी आगे है।

8 Oct 20248:59:06 AM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result: गढ़ी सांपला सीट से भूपेंद्र सिंह आगे

गढ़ी सांपला विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे हैं। इस सीट से उनका मुकाबला मंजू हुड्डा से है।

8 Oct 20248:56:28 AM

Haryana Chunav Results: लाडवा से सीएम नायब सैनी आगे

लाडवा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री नायब सैनी मेवा सिंह को पछाड़ दिया है। वहीं, उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला भी पीछे चल रहे हैं।

8 Oct 20248:50:55 AM

Haryana Chunav Results: जुलाना से विनेश फोगाट आगे

जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट आगे चल रही हैं, जबकि आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कविता दलाल और बीजेपी के कैप्टन योगेश पीछे हैं।

8 Oct 20248:49:10 AM

Haryana Election Parinam: अब तक कांग्रेस सबसे आगे

पहले रुझान में 5 सीटों पर कांग्रेस आगे हैं जबकि एक पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है। वहीं, बरौदा से कांग्रेस आगे हैं और गन्नौर से देवेंद्र कादयान निर्दलीय आगे हैं। राई, खरखौदा और गोहाना में भी कांग्रेस आगे चल रही है।

8 Oct 20248:47:14 AM

Haryana Chunav Results 2024: मैं भारी मतों से जीतूंगी: गीता भुक्कल

झज्जर से कांग्रेस उम्मीदवार गीता भुक्कल ने कहा कि जिस तरह से झज्जर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया है, मुझे उम्मीद है कि मैं यहां से भारी बहुमत से जीतूंगी। कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाएगी।

8 Oct 20248:45:08 AM

Haryana Chunav 2024: हिसार से सावित्री जिंदल आगे चल रही हैं

हिसार की 7 सीटों में 4 पर कांग्रेस आगे हैं। सावित्री जिंदल निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आगे चल रही हैं।

8 Oct 20248:44:02 AM

Haryana Chunav Results: लाडवा से सीएम सैनी आगे

लाडवा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री नायब सैनी आगे हैं, जबकि कांग्रेस के मेवा सिंह पीछे हैं।

8 Oct 20248:38:52 AM

Haryana Chunav Results: दुष्यंत चौटाला और अनिल विज पीछे

वहीं, शुरुआती रुझानों में उचाना कला से दुष्यंत चौटाला पीछे चल रहे हैं, जबकि अंबाला कैंट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज पीछे हैं।

8 Oct 20248:36:35 AM

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत

हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती नजर आ रही है, जबकि भाजपा पीछे है।

8 Oct 20248:30:53 AM

Haryana Chunav Result 2024: कुछ ही मिनटों में शुरू होगी वोटों की गिनती

पंचकूला DC यश गर्ग ने बताया कि हमने चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है, यहां पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। आधे घंटे बाद EVM की गिनती शुरू होगी।

/

8 Oct 20248:24:21 AM

Haryana Chunav Results: बॉक्स से निकाले जा रहे डाक मतपत्र

 हरियाणा में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पंचकूला के अंतर्गत कालका विधानसभा सीट के लिए डाक मतपत्र गिनती के लिए निकाले जा रहे हैं।

/

8 Oct 20248:19:48 AM

Haryana Chunav Results: हरियाणा में की गई त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

हरियाणा में 5 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी समय शुरुआती रुझान आने की उम्मीद है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

8 Oct 20248:17:22 AM

Haryana Chuanv Result: तीन स्तरीय सुरक्षा के घेरे में पंचकूला

मतगणना की तैयारियों पर पंचकूला के उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। इसमें कहा गया कि तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा होना चाहिए।

8 Oct 20248:11:52 AM

गुरुग्राम में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गुरुग्राम के सेक्टर 14 स्थित महिला महाविद्यालय में बने मतगणना केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दौरान नाका पर पुलिस बल तैनात है

/

8 Oct 20248:07:49 AM

Haryana Voting Counting: वोटों की गिनती शुरू

हरियाणा में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। करनाल में स्ट्रांग रूम खुल चुका है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है।

8 Oct 20248:04:42 AM

Haryana Vote Counting: हरियाणा में वोटों की गिनती शुरू

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। हरियाणा के सभी 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों और जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज हो रहा है।

8 Oct 20248:00:38 AM

मतगणना के दिन छावनी में बदला हरियाणा

पंचकूला से DCP हिमाद्री कौशिक ने मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर कहा कि आज मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्ट्रांग रूम को लेकर चुनाव आयोग के जो निर्देश हैं उनके हिसाब से भी तैयारी की गई है, शहर में भी हर जगह पुलिस बल तैनात है। यहां पैरामिलिट्री फोर्स, CISF, हरियाणा सशस्त्र पुलिस और जिला पुलिस भी मौजूद हैं।

8 Oct 20247:46:00 AM

Haryana Election Result 2024: बीजेपी ने ईमानदारी से काम किया: नायब सैनी

हरियाणा मुख्यमंत्री और लाडवा से बीजेपी उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीजेपी ने पिछले दस सालों में हरियाणा के विकास के लिए बहुत काम किया है। बीजेपी ने समाज के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम किया है। हमारी सरकार हरियाणा के विकास के लिए काम करती रहेगी और भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। भाजपा ने ईमानदारी से काम किया जबकि कांग्रेस ने बहुत भ्रष्टाचार किया।

8 Oct 20247:41:51 AM

हमें कई सीटों पर अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे: अनुराग ढांडा

कलायत सीट से आप उम्मीदवार अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने अपना जनादेश दिया है और लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है। हम जनता के फैसले को स्वीकार करेंगे। हरियाणा को तीसरा विकल्प मिला क्योंकि आम आदमी पार्टी ने सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ा। जनता लंबे समय से बीजेपी और कांग्रेस से तंग आ चुकी हैं। मुझे यकीन है कि लोग अरविंद केजरीवाल पर अपना भरोसा जताएंगे और हमें कई सीटों पर अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे

8 Oct 20247:31:34 AM

मतगणना के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम: डीएसपी जितेन्द्र कुमार

जींद: डीएसपी जितेन्द्र कुमार राणा ने मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि हमने करीब 19 नाके लगाए हैं, हर नाके पर पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। हम शांतिपूर्वक गिनती कराएंगे। उन्होंने कहा कि धारा 144 भी लागू है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

8 Oct 20247:28:40 AM

Haryana Election Result Live: तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा की जो सेवा की है, उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि हम तीसरी बार सरकार बना रहे हैं। भाजपा राज्य की सेवा करने के लिए तीसी बार के लिए भी तैयार है।

8 Oct 20247:21:05 AM

Haryana Election Result 2024: केवल नामित मतगणना एजेंटों को ही मिल रही एंट्री

वोटों की गिनती से पहले झज्जर के डिप्टी कमिश्नर कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि मतगणना कर्मचारियों का रेंडमाइजेशन किया जाएगा, इसमें तय किया जाएगा कि कौन सा मतगणना कर्मचारी किस टेबल पर जाएगा। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। केवल नामित मतगणना एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

8 Oct 20247:18:39 AM

Haryana Vidhansabha Election 2024: 22 जिलों में बनाए गए 93 मतगणना केंद्र

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि राज्य के 22 जिलों के 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 93 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

8 Oct 20247:11:26 AM

Haryana Election Result: पार्टी मुख्यालय पर इकट्ठा हुए लोग

वोटों की गिनती से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुए हैं और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।

/

8 Oct 20247:08:13 AM

Haryana Election 2024: राजनीतिक दल बेसब्री से कर रहे इंतजार

राजनीतिक दल और नेता आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, सत्तारूढ़ भाजपा को तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने का भरोसा है और 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस को भी वापसी की उम्मीद है।

8 Oct 20247:05:13 AM

Haryana Election Result 2024: नायब सैनी ने हनुमान मंदिर में की पूजा

हरियाणा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के अंतर्गत दक्षिण मुखी प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की है।

8 Oct 20247:02:03 AM

Haryana Election Result 2024: करनाल में भी बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

वोटों की गिनती से पहले करनाल के एसडी मॉडल स्कूल मतगणना केंद्र पर सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।

 

8 Oct 20246:57:38 AM

Haryana Chunav Result News: पंचकूला में भी सुरक्षा टाइट

हरियाणा में मतदान के बीच पंचकूला में एक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

 

8 Oct 20246:54:31 AM

Haryana Election Parinam 2024: चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय पर बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

वोटों की गिनती से पहले सिरसा में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

 

8 Oct 20246:50:51 AM

Haryana Election Result 2024: सीएम पद को लेकर दावेदारी

कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के चयन को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा रेस में सबसे आगे है। बता दें कि प्रदेश में कुमारी सैलजा से लेकर रणदीप सुरजेवाला मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, भूपेंद्र हुड्डा कह चुके हैं कि जो फैसला हाईकमान करेगा वो सर्वोपरि रहेगा।

/

8 Oct 20246:45:17 AM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam: बीजेपी तीसरी बार खिलाएगी कमल: ज्ञानचंद गुप्ता

पंचकूला से बीजेपी उम्मीदवार ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हमें माता मनसा देवी का आशीर्वाद प्राप्त है और मुझे पूरा विश्वास है कि नतीजे बहुत अच्छे होंगे और मैं पंचकूला सीट जीतूंगा। हर पार्टी जीतने का दावा करती है लेकिन जैसा कि होता है हमें जो इनपुट मिल रहे हैं, वहां बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। जहां तक ​​एग्जिट पोल की बात है तो छत्तीसगढ़ में भी पोल प्रतिकूल रहे और वहां भी बीजेपी ने सरकार बनाई, बीजेपी तीसरी बार कमल खिलाएगी।

 

8 Oct 20246:39:46 AM

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result: 2019 में किस पार्टी को कितने वोट मिले थे

पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 40 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 30 तो जननायक जनता पार्टी को 10 सीटें मिली थीं। साल 2019 के चुनाव में जजपा किंगमेकर के रूप में बनकर उभरी थी।

8 Oct 20246:35:04 AM

Haryana Chunav Result 2024: सैनी समाज धर्मशाला पहुंचे नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र की सैनी समाज धर्मशाला में पहुंचे हैं।

8 Oct 20246:25:21 AM

Haryana Election Result 2024: झज्जर के मतगणना केंद्र पर बढ़ी सुरक्षा

हरियाणा के झज्जर में एक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी।

8 Oct 20246:23:22 AM

Haryana Election Parinam 2024: राजनेताओं में उत्साह

कई नेताओं को अपनी जीत पक्की लग रही है। यही कारण है कि लड्डू के ऑर्डर दिए जा रहे हैं। हालांकि, सभी राजनेताओं की धड़कनें तेज हैं। पहला रुझान आठ बजे आएगा।

8 Oct 20246:16:17 AM

Haryana Election 2024 Result: आठ बजे शुरू होगी मतगणना

 हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी

 

8 Oct 20246:11:02 AM

Haryana Election Result 2024: अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत

एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार कांग्रेस अगर यह आंकड़ा पार कर लेती है तो अलग बात है और उसकी सरकार बननी तय है, लेकिन 46 सीटों से नीचे रहने की स्थिति में भाजपा अपनी सरकार बनाने के लिए पूरे समीकरण और जोड़तोड़ भिड़ा देगी। ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय दलों की अहमियत बढ़ जाएगी

8 Oct 20246:09:34 AM

Haryana Election Result 2024: क्या कहते हैं एग्जिट पोल

एग्जिट पोल की माने तो प्रदेश की 90 विधानसभा में कांग्रेस को 55 से 65 सीट मिलने की संभावना है, जबकि भाजपा को 25 से 35 सीटें दिखाई जा रही हैं।

8 Oct 20246:06:37 AM

Haryana Chunav Result: क्या होगी क्षेत्रीय दलों की भूमिका

Haryana Election 2024: एग्जिट पोल के नतीजे भले ही कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन भाजपा को राज्य में तीसरी बार अपनी सरकार बनने की उम्मीद है। दूसरी ओर कांग्रेस व भाजपा के दावों-प्रतिदावों को नकारते हुए क्षेत्रीय दलों को भी लग रहा है कि प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा का गठन होगा, जिसमें उनकी भूमिका अहम रहेगी।

8 Oct 20245:57:41 AM

Haryana Election Result 2024: मतगणना के लिए 12 हजार पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात

सभी 90 मतगणना केंद्रों पर 12 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। चुनाव आयोग की टीम के साथ ही एसपी और आइजी सहित पुलिस के उच्चाधिकारी मतगणना केंद्रों पर नजर रखेंगे। हर मतगणना केंद्र में तीन प्रवेश द्वार होंगे

8 Oct 20245:54:05 AM

Haryana Election 2024 Result: स्ट्रांग रूप से बाहर निकाली जाएंग ईवीएम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि मतगणना को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी ईवीएम मंगलवार को ही मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम से बाहर निकाली जाएंगी। उस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर और चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर भी वहां होंगे।

8 Oct 20245:52:33 AM

सुबह आठ बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

हरियाणा और जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों और प्रदेश की जनता के लिए आज का दिन बेहद खास है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो रही है। दोपहर 12 बजे तक यह साफ हो जाएगा कि किस दल की राज्य में सरकार बनने जा रही है