News TOP STORIES नयी दिल्ली मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

लोकसभा इलेक्शन की तारीखों का दोपहर 3 बजे होगा एलान चार राज्यों में भी बजेगा विधानसभा चुनाव का बिगुल


Lok Sabha Election schedule: लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज एलान किया जाएगा। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज होगी।

16 Mar 20241:07:36 PM

Lok Sabha Election 2024 Dates Live: लोकसभा चुनाव की तारीखों का दोपहर 3 बजे होगा एलान

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान में कुछ ही देर का समय बाकी है। दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों की घोषणा करेगा।

16 Mar 20241:00:41 PM

General Election Dates Live 2024 आज लागू होगी आचार सहिंता

16 Mar 202412:44:15 PM

Lok Sabha Election पर क्या बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा करने से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए तैयार है। भारत जोड़ो यात्रा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के एजेंडे को उजागर किया है। कांग्रेस गारंटी लेकर आई है, देश की जनता को कांग्रेस की गारंटी पर भरोसा है।

16 Mar 202412:41:23 PM

Lok Sabha Election 2024 Dates Live: भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचे पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचे।

16 Mar 202412:24:52 PM

शशि थरुर ने बीजेपी पर लगाया केरल की अनदेखी का आरोप

कांग्रेस नेता शशि थरुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में तीन वादे तोड़े हैं। भाजपा ने केरल में एक AIIMS बनाने का वादा किया था, केरल में अभी तक कोई AIIMS नहीं है। उन्होंने केरल में एक राष्ट्रीय आयुर्वेद विश्वविद्यालय बनाने का वादा किया था। उन्होंने उसे गुजरात में स्थापित कर दिया है। किसी को भाजपा के किसी भी वादे पर भरोसा क्यों करना चाहिए जब उसका ट्रैक रिकॉर्ड शून्य है।

16 Mar 202412:07:20 PM

Lok Sabha Election 2024 97 करोड़ मतदाता हैं पात्र

12 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर होने वाले आगामी चुनावों के लिए लगभग 97 करोड़ लोग पात्र मतदाता हैं।

16 Mar 202411:54:21 AM

16 जून को समाप्त हो रहा Lok Sabha का कार्यकाल

चुनाव आयोग आज लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके अलावा देश के कुछ राज्यों में चुनाव की तारीखों का भी आज एलान होगा। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है। साथ ही आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है।

16 Mar 202411:37:25 AM

Lok Sabha Election 2024 Dates Live: बंगाल के राज्यपाल बोले- चुनाव में हिंसा और भ्रष्टाचार खत्म हो

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि मेरी दो प्राथमिकताएं होंगी कि चुनाव में हिंसा और भ्रष्टाचार खत्म हो। मैं लोगों के लिए मौजूद रहूंगा।

16 Mar 202411:35:07 AM

Lok Sabha Chunav 2024 राजद नेता मृत्युंजय तिवारी बोले- जनता सिखाएगी सबक

निर्वाचन आयोग द्वारा आज लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इस बार देश की जनता बीजेपी के खिलाफ लड़ेगी। हर कोई बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए प्रतिबद्ध है।

16 Mar 202411:28:20 AM

Lok Sabha Chunav की तारीखों के एलान से पहले क्या बोले छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने 11 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा उठाने के लिए नहीं है, उन्हें विकास के मुद्दों के बारे में बात करनी चाहिए, लेकिन वे नेताहीन और दृष्टिहीन हैं और इसलिए कोई भी उनके टिकट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहता।

16 Mar 202411:17:09 AM

Lok Sabha Election 2024 Dates Live दिल्ली पहुंचेंगे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचेंगे।

16 Mar 202411:09:16 AM

Lok Sabha Election 2024 Dates Live मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बोले- महत्वपूर्ण है आज का दिन

लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी होने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि आज महत्वपूर्ण दिन है। देश के लिए आज दोपहर 3 बजे से आम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

16 Mar 202410:41:38 AM

बीजेपी नेता कौशल किशोर बोले- आचार संहिता का होगा पालन

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता कौशल किशोर ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए हम पीएम मोदी का संदेश फैलाने के लिए जनता के बीच जाएंगे। मोहनलालगंज में मुझे जनता का समर्थन मिल रहा है, जिसमें जनता के 10,000 लोग मेरे नामांकन शुल्क के लिए एक-एक रुपये जमा कर रहे हैं। मैं उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं।

16 Mar 202410:23:18 AM

General Election Dates Live 2024 सात चरणों में हुए थे लोकसभा चुनाव

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव सात चरणों में हुए थे, जो 11 अप्रैल से 19 मई तक चले थे। जबकि परिणाम 23 मई को घोषित किए गए थे।

16 Mar 202410:14:09 AM

सीएम पटेल ने किया घाटलोदिया क्षेत्र कार्यालय में गांधीनगर संसदीय सीट का उद्घाटन

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने घाटलोदिया क्षेत्र कार्यालय में गांधीनगर संसदीय सीट का उद्घाटन किया।

16 Mar 20249:21:00 AM

Lok Sabha Election 2024 Dates Live जम्मू-कश्मीर में कब होंगे चुनाव

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर सितंबर तक समय सीमा तय कर रखी है। 2019 में लोकसभा सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी। इसके चलते इन चुनावों की घोषणा 10 मार्च के आसपास ही होने की अटकलें लगाई जा रही थी।

16 Mar 20248:59:24 AM

Lok Sabha chunav 2024 की तारीखों की घोषणा पर बोले अधीर रंजन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए। इसे किसी पार्टी का नहीं होना चाहिए। जब आचार संहिता लागू होती है तो सत्ताधारी दल की कोशिश होती है मतदाताओं को लुभाएं। चुनाव आयोग का आचरण सभी के लिए समान और निष्पक्ष होना चाहिए।

16 Mar 20248:35:35 AM

General Election Dates Live 2024 अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चुनावी बॉन्ड पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि हमने हमेशा सत्ताधारी पार्टी द्वारा लाए गए चुनावी बॉन्ड का विरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसे असंवैधानिक कहा है। सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी हमें बताती है कि यह सरकार कितनी असफल है।

16 Mar 20248:23:08 AM

Lok Sabha Chunav में जनता देगी जवाब- अनुराग ठाकुर

चुनाव आयोग द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, हम चाहते हैं कि आचार संहिता लगे और जल्द से जल्द चुनाव हो, हिमाचल की जनता राज्य सरकार के खिलाफ वोट करेगी। लोग पिछले 15 महीनों में किए गए झूठे वादों के लिए राज्य सरकार को करारा जवाब देने का इंतजार कर रहे हैं।

16 Mar 20248:11:54 AM

Lok Sabha chunav 2024 राजग और आइएनडीआइए के लिए अहम होगा यह चुनाव

2024 का लोकसभा चुनाव कई मामलों में काफी रोचक रहने वाला है। क्योंकि इस बार राजग गठबंधन जहां चार सौ के पार के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतर रहा है, वहीं आइएनडीआइए के सामने अपनी पिछली स्थिति को बरकरार रखते हुए आगे बढ़ने की चुनौती है। 2019 की तरह 2024 के चुनावी अखाड़े में भी एक ओर पीएम मोदी हैं तो दूसरी ओर राहुल गांधी हैं।

16 Mar 20248:05:55 AM

General Election Dates Live 2024 इन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव तो पहले से होने तय है, जबकि इसके साथ जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव कराने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि इसकी संभावना काफी कम है। सुरक्षा कारणों से यहां बाद में चुनाव कराए जा सकते हैं।

16 Mar 20247:57:05 AM

Lok Sabha Election 2024 Dates Live ज्ञानेश कुमार और सुखवीर सिंह ने संभाला कामकाज

चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किए गए ज्ञानेश कुमार और सुखवीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना कामकाज संभाल लिया। इसके बाद दोनों ने चुनाव से जुड़ी तैयारियों में हिस्सा भी लिया। इसके बाद ही आयोग ने चुनाव कार्यक्रम के भी 16 मार्च को घोषित करने का एलान किया।

16 Mar 20247:45:48 AM

General Election Dates Live 2024 सात चरणों में हो सकते हैं चुनाव

माना जा रहा है कि 2019 की तरह 2024 का लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में होंगे। इस दौरान पहले चरण में पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित पूर्वोत्तर के राज्यों के चुनाव हो सकते है। दिल्ली में इस बार तीसरे या चौथे चरण में चुनाव हो सकता है। 2019 में दिल्ली में छठे चरण में चुनाव हुए थे।

16 Mar 20247:41:50 AM

Lok Sabha Election 2024 Dates Live चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा एलान

लोकसभा चुनाव के साथ-साथ चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा की जाएगी। अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में अप्रैल और मई में मतदान होने की संभावना है।

16 Mar 20247:39:23 AM

Lok Sabha Election 2024 Dates Live update आज होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा आज शनिवार को दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।