Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Wayanad : नामांकन से पहले प्रियंका गांधी का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में राहुल गांधी समेत दिग्गज कांग्रेसी मौजूद


Hero Image
वायनाड।  प्रियंका गांधी ने आज वायनाड उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रही है। प्रियंका की यह चुनावी अखाड़े में एंट्री भी है। वह शहर में रोड शो के बाद अपना नामांकन दाखिल करेंगी। चुनाव आयोग ने पिछले सप्ताह वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की थी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज वायनाड उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उससे पहले ही प्रियंका अपना शक्ति प्रदर्शन करती दिखीं। प्रियंका की यह चुनावी अखाड़े में एंट्री भी है। वह शहर में रोड शो के बाद अपना नामांकन दाखिल करेंगी। चुनाव आयोग ने पिछले सप्ताह वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की थी।

चुनावी शुरुआत से वह सक्रिय राजनीति में शामिल होने के पांच साल बाद संसद में प्रवेश कर सकती हैं। चुनाव आयोग द्वारा वायनाड उपचुनाव की घोषणा के तुरंत बाद, कांग्रेस ने घोषणा की कि प्रियंका गांधी केरल की सीट से इसकी उम्मीदवार होंगी।