देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की परेड की सलामी ली। तत्पश्चात निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षीयों से दौड़ लगवायी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया। तत्पश्चात उन्होंने क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर, आरटीसी मेस आदि का निरीक्षण किया। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिया। गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।
Related Articles
Breaking News Today : दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र,
Post Views: 1,257 नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी पंजाब के मानसा पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने दिवंगत पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता रहे सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। वहीं, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के चकतारस कंडी इलाके में आतंकवादियों के साथ पुलिस और सेना की मुठभेड़ जारी है। […]
UP News: उमेश पाल व गनर की हत्या से माफिया अतीक के आतंक की आने लगी आहट, पुलिस प्रशासन पर उठ रहा सवाल
Post Views: 1,195 गोरखपुर, । घनी आबादी, लबे सड़क और सरेशाम जिस अंदाज में उमेश पाल व उनके गनर को गोलियों से भून दिया गया, उससे एक बार फिर माफिया अतीक के दहशत को कायम करने की कोशिश की जा रही है। दुस्साहसिक अंदाज में हुई वारदात से पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर […]
नौनिहालों के जीवन से खिलवाड़, बच्चों को वाहनो में ठूंसकर ले जाते हैं स्कूल
Post Views: 117 जलेबीगंज,हर्रैया(बस्ती)। पैकोलिया, कप्तानगंज और गौर थाना क्षेत्र के अधिकांश निजी स्कूलों की मनमानी चरम पर है। कही बसों में बच्चों को ठूंसकर ले जाते हैं तो कहीं बिना स्कूल परमिट के वाहन चलाए जा रहें हैं। क्षेत्र के स्कूलों में संचालित वाहनों में निर्धारित मानकों से अधिक बच्चों को भूसे की तरह ठूंसकर […]



