Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कोलकाता जाने वाले एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग


नई दिल्ली। कोलकाता जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान में सोमवार सुबह अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद विमान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया।

एयर इंडिया के कोलकाता जाने वाले एक विमान में सोमवार की सुबह अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से कोलकाता जा रही उड़ान संख्या एआई401 तकनीकी खराबी के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आई। उन्होंने कहा कि एहतियाती जांच के लिए विमान को सुरक्षित तरीके से उतारा गया।

मामले से अवगत एक सूत्र ने बताया कि विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद ही उसके नोज व्हील में समस्या आ गई और उसे दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस लाया गया, जहां उसकी लैंडिंग के लिए आपातकाल की घोषणा भी की गई।