Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

‘क्या राम मंदिर पर बुलडोजर चलेगा?’ कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल; UP पुलिस ने क्या कहा?


नई दिल्ली। राम मंदिर पर कांग्रेस के कई नेता अपनी बयानबाजी से पार्टी को बार-बार कटघरे में फंसाते रहे हैं। इस बीच अब दिल्ली के पूर्व सांसद और कांग्रेस के दलित नेता उदित राज के एक बयान पर बवाल मचा है। दरअसल, उदित राज ने एक पोस्ट कर राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने का पूछा है।

क्या बोले उदित राज?

उदित राज ने अयोध्या में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना पर सवाल उठाते हुए एक विवादित सवाल पूछा, जिससे वो खुद घिर गए। उदित राज ने दावा किया कि लड़की राम मंदिर में काम करती है और सफाई कर्मचारी है। उन्होंने कहा कि क्या अब राम मंदिर पर बुलडोजर चलेगा।