चंदौली

खड़े टै्रक्टर में टकराकर बाइक सवार युवक की मौत


सकलडीहा। सकलडीहा कमालपुर रोड स्थित सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली से शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार युवक टकरा गया। जिससे गंभीर रूप से घायल होगया। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से युवक को सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पीएम कराने के बाद शव को परिजनों को सौप दिया। वही ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गयी। डेढ़गांवा गांव के हाकिम यादव के तीन पुत्र उपेन्द्र यादव, विपिन यादव और धर्मेन्द्र यादव है। विपिन और धर्मेन्द्र सेना के जवान है। बड़ा पुत्री 30 वर्षीय उपेन्द्र पिता के साथ घर पर खेती बारी करता था। उपेन्द्र सहित तीनों भाईयों की शादी होगयी है। उपेन्द्र की शादी दस साल पूर्व धीना थाना क्षेत्र के छोटी रमरजा गांव के रामा यादव की बेटी कंचन से हुई है। उपेन्द्र को 8 साल का बेटा अमन और 6 साल की बेटी आरोही है। उपेन्द्र शुक्रवार को अपने किसी परिचत का तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल गया हुआ था। लौटते समय सकलडीहा कमालपुर मार्ग पर सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली से अंधेरा होने के कारण टकरा गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल होगया। आनन फानन में सीएचसी पहुंचने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।