उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के मूल निवासी राजशरण शाही को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर गोरखपुर के एबीवीपी कार्यकर्ताओं में खुशियों का माहौल है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शाही को बधाई दी है। संगठन के केंद्रीय कार्यालय से मंगलवार को इसका ऐलान चुनाव अधिकारी डॉ. एस सुब्बैया ने की। शाही के अलावा संगठन के महामंत्री के रूप में याज्ञवल्क्य शुक्ल को चुना गया है। शुक्ल झारखंड के रहने वाले हैं। दोनों ही नेता 25 नवंबर से 27 नवंबर तक राजस्थान में होने वाले संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में अपना-अपना दायित्व संभालेंगे। फिलहाल, एबीवीपी के राष्ट्रीय अद्यक्ष के पद पर गुजरात के सीएन पटेल और महामंत्री के पद पर निधि त्रिपाठी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों ही नेताओं को नए दायित्व के लिए बधाई दी है। योगी ने कहा कि दोनों के कुशल नेतृत्व में संगठन राष्ट्र आराधना के नित नए सोपान गढ़े, यही कामना है। बता दें कि संगठन के नए अध्यक्ष राजशरण शाही मूलतः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। शिक्षाशास्त्र से पीएचडी करने के बाद फिलहाल वह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में सह आचार्य के पद पर तैनात हैं। वहीं याज्ञवल्क्य शुक्ल मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले हैं। वह संगठन में काफी ऐक्टिव हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से भूगोल में पीएचडी हासिल की है।
Related Articles
गुजरात के कोविड अस्पताल में भीषण आग, 18 मरीजों की दर्दनाक मौत
Post Views: 406 नेशनल डेस्क: गुजरात के भरूच से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां कोविड अस्पताल में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 18 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रात करीब 12 बजे घटी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी […]
चेन्नई में दिखने लगा है चक्रवाती तूफान मैंडूस का असर, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
Post Views: 391 चेन्नई। चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ का व्यापक असर तमिलनाडु (Tamil Nadu) के तटीय इलाकों में दिखाई दे रहा है। आईएमडी (IMD) की तरफ से तूफान को लेकर ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। राज्य के कई जिलों में शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं और मछुआरों को समुद्र से दूर रहने […]
UP: आजम खां को बड़ा झटका, बेटे अब्दुल्ला के फेक बर्थ सर्टिफिकेट केस में पत्नी सहित दोषी करार
Post Views: 209 रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के बेटे अब्दुल्ला के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में अदालत आज फैसला सुनाते हुए आजम और उनकी पत्नी को भी दोषी करार दिया है। इस दौरान कोर्ट में आजम खां के साथ बेटा अब्दुल्ला और डा. तजीन फात्मा पेश हुईं। इसी के मद्देनजर […]