धानापुर। थाना क्षेत्र के अहिकौरा गांव में बीती रात हौशला बुलंद चोरो ने एक ब्यक्ति के घर में घुसकर लगभग ढाई लाख नकदी सोने, चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चुरा ले गये। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दें दिया है। बताया जाता है कि श्वेता पाल के घर में चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर ढाई लाख रुपये नकद और कीमती सामान चुरा लिया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर के अंदर सामान बिखरा देख वे हैरान रह गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना धानापुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। भुक्तभोगी श्वेता पाल के पति राधेश्याम पाल की दो दिन पूर्व धानापुर अवही मार्ग पर पगही गांव के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में उनकी बेटी को भी चोटें आई थीं। परिवार अभी इस दुख से उबर नहीं पाया था कि चोरी की इस घटना ने उन्हें और गहरा सदमा पहुंचाया है। राधेश्याम पाल परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत के बाद परिवार का भरण.पोषण और दो बेटियों आर्या, सिमरन व बेटे हर्षित की पढ़ाई.लिखाई की चिंता सता रही है। मृतक के रिश्तेदारों और डेयरी ने श्वेता पाल को ढांढस बंधाने के लिए सहयोग किया था। ग्रामीणों ने तत्काल चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Related Articles
चंदौली। समापक भुगतान समारोह का आयोजन
Post Views: 768 मुगलसराय। मंगलवार को पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा माह जनवरी 2023 में सेवानिवृत होने वाले रेलकर्मियों को समापक भुगतान करने के लिये मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रहे। डीडीयू मंडल के […]
चंदौली। ठेला रेहड़ी वालों की मदद को आगे आए:अंजनी
Post Views: 1,042 कमालपुर। सपा नेता जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह कमालपुर बाजार में खोमचा, ठेला, रेहड़ी लगाकर जीवन पालन करने वाले गरीबों की मदद के लिए उनकी समस्याओं को लेकर धीना एसओ अतुल प्रजापति से मुलाकात किया अंजनी सिंह ने कहा पूरा कमालपुर बाजार सुरक्षित रहे बाजार के सभी दुकानदारों व्यापारियों गरीब खुमचा रेहड़ी, […]
चंदौली।यूरोपियन कालोनी तालाब बना मिनी पर्यटक स्थल
Post Views: 1,055 मुगलसराय। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पीछे स्थित तालाब एक नया पर्यटक स्थल बन गया है। यहां सुबह कई लोग कसरत करते हुए देखे जा सकते हैं। वही शाम होते-होते युवा, महिलाएं वृद्घ लोग पहुंचकर गर्मी से राहत पाने का काम करते हैं। ज्ञातव्य हो कि रेलवे के ब्रिटिश काल में विभिन्न […]




