सकलडीहा। भाजपा प्रत्याशी सुर्यमनी तिवारी कमल खिलाने के लिए जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र के मनिहराद्घ उकनी, मजिदहा, अजगरा, चकिया बिहारी मिश्र, पट्टी, रमदत्तपुर समेत अन्य गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होने सरकार के विकास कार्य गिनाए। वहीं जनता का आशीर्वाद भी मांगा। लोगों ने समर्थन का भरोसा दिलाया। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है। गांवो के विकास से ही प्रदेश व देश का विकास हो सकता है। गांवो में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने को लेकर सरकार गंभीर है। इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को समाज के हर वर्ग को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। किसानों, व्यापारियों, मुस्लिम समुदाय, छात्रों, मजदूर सबका सम्मान व हित भाजपा में सुरक्षित है। कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में भ्रष्टाचार कम हुआ है। वहीं आतंकवादियों और अपराधियों की नकेल कसी है। आमजन अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकारें देश और प्रदेश को सशक्त और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। पार्टी की सोच है कि हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार मिले। इस दौरान योगेंद ओझा, बबलू ओझा, बब्बू सिंह, मोनू मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्ता, उपेंद्र यादव आदि लोग रहे।
Related Articles
चंदौली:डा० केएन सिंह का किया गया विदाई समारोह
Post Views: 250 चंदौली। डॉक्टर के एन सिंह जिला कुष्ठ अधिकारी के सेवानिवृत्ति होने के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में जिले के समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं द्वारा डॉक्टर सिंह के […]
चंदौली। ५० लाख के परियोजनाओं का डीएम ने किया समीक्षा
Post Views: 264 चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को देर शाम 50 लाख से अधिक एवं कम लागत की परियोजनाओं के साथ ही मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता कार्यक्रम, क्रिटिकल गैप्स योजना एवं मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण एवं शहरी, […]
चंदौली। सिलेंडर विस्फोट में दो की मौत
Post Views: 275 मुगलसराय। कोतवाली अंतर्गत रविनगर क्षेत्र स्थित दयाल नर्सिंग होम में ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई के दौरान सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत हो गयी। तेज धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले सहित नगरवासी मौके पर इकठ्ठा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है कि रविनगर स्थित दयाल हॉस्पिटल […]