चंदौली

चंदौली। सामुदायिक शौचालय का किया उद्घाटन


चकिया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को मैनपुर व मुड़हुआ उत्तरी ग्राम पंचायत में फीता काट कर सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया गया। वही गांव में स्वच्छता रैली निकाल कर खुले में शौच करने से रोकने व सामुदायिक शौचालय के उपयोग करने के बाबत ग्रामीणों को जागरूक किया। पंचायती राज विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 4 लाख 36 हजार की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक शौचालय का निर्माण मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। शासन. प्रशासन की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ग्राम पंचायत मैनपुर व मुड़हुआ उत्तरी ने समय से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कर दिया गया। मैनपुर में स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हीरावती देवी व मुड़हुआ उत्तरी ग्राम पंचायत की स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सीता देवी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। यही नहीं सामुदायिक शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत के महिला स्वयं सहायता समूह को दे दी गई। ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक सिंह ने कहा कि दोनों ग्राम पंचायतों में महिला समूह को प्रतिमाह छ हजार रुपए एकता मिशन के खाते में हस्तांतरण किया जाएगा। शौचालय प्रतिदिन सुबह 5 बजे से सायं 8 बजे रात्रि तक समस्त ग्राम वासियों के शौच करने के लिए खुला रहेगा। इस ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, प्रधानाध्यापिका प्रतिभा भारती, विशाल कुमार, यादव, प्रमिला देवी, कंचन देवी, कंचन सिंह नर्मदा देवी, मालती, सुमन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।