चंदौली

चंदौली।विशेष लोक अदालत में ४८२ वादो का निस्तारण


चंदौली। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय चन्दौली मे लघु आपराधिक वादों से सम्बन्धित विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश चन्दौली श्री सुनील कुमार चतुर्थ की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे श्री ज्ञानप्रकाश शुक्ल अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, श्री दीपक कुमार मिश्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली श्री संदीप कुमार सिविल जज सी0डि0 श्री विकास कुमार वर्मा, सिविल जज सी0 डि0 एफ०टी०सी० नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुश्री इन्दुरानी, न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, सुश्री माधुरी यादव सिविल जज जू0 डि0 एफ0टी0सी0 प्रथम, सुश्री नूतन सिविल जज जू0डि0 एफ0टी0सी0 द्वितीय, एवं अम्रतांशु राज अपर सिविल जज जू0डिव श्री दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 413 लघु वादों का निस्तारण किया गया। श्री संदीप कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वारा कुल 23 लघु वादों का निस्तारण किया गया। श्री विकास वर्मा सिविल जज सीनियर डिवीजन एफ०टी०सी०/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा कुल 12 लघु वादों का निस्तारण किया गया। सुश्री इन्दुरानी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 22 लघु वादों का निस्तारण किया गया। सुश्री माधुरी यादव सिविल जज जूनियर डिवीजन एफ०टी०सी प्रथम द्वारा कुल 09 लघु वादों कानिस्तारण किया गया। श्री अम्रतांशु राज अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन चकिया द्वारा कुल 03 लघु वादों का निस्तारण किया गया। उपरोक्तानुसार जनपद के न्यायालयों द्वारा कुल 482 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया । उक्त सूचना श्री ज्ञानप्रकाश शुक्ल अपर जनपद न्यायाधीश ध् सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली द्वारा दी गयी।