चंदौली

चंदौली। हर बूथ पर यूथ का सयुस ने किया एलान


चकिया। विधानसभा के केंद्रीय कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव की अध्यक्षता में हर बूथ पर यूथ का एलान जन मन विजय अभियान की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और आरक्षण को खत्म करना चाहती है। पिछड़े दलित का उत्पीडऩ और शोषण करने में भाजपा सबसे आगे है। वंचित समाज के संवैधानिक अधिकारों पर खुलेआम हमला हो रहा है। जनता बीजेपी की कुनीतियों से कराह रही है। सर्व समाज का उत्थान समाजवादी सरकार में ही सम्भव है। 2022 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही उपेक्षितों को न्याय मिलेगा। वही युवजन सभा के प्रभारी शिवशंकर यादव मंगल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता 2022 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिये तैयार है। भाजपा सरकार ने जनता को दु:ख कर दिया है। प्रदेश बदहाली का शिकार हो गया है। 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता आंदोलित हो गयी है। इस दौरान जितेंद्र कुमार, पूर्व विधायक चकिया, सुधाकर मौर्या, प्रभुनारायण यादव, मनोज यादव, दशरथ सोनकर, मुस्ताक अहमद, दिलीप पासवान, समशेर यादव, प्रवीण कुशवाहा, अजय शेखर पुल्लु इन्द्रेश, कमलेशपति, धनन्जय चौहान रामअशीष पासवान आदि रहे।