चहनियां। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को परम्परागत रूप से पश्चिम वाहिनी मां गंगा के तट बलुआ में मंगलवार की अल सुबह से ही गंगा में डुबकी लगाने के लिए आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही क्षेत्र के सैकड़ो आस्थावान गंगा में डुबकी लगाकर गंगा घाट पर उपस्थित ब्राह्मणों व जरूरतमंदों को यथा सामथ्र्य दान दक्षिणा प्रदान करके दीप दान किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बलुआ पुलिस मुस्तैद रही। मान्यता के अनुसार कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। कार्तिक पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य का अवतार धारण किया था। जिन्हें भगवान विष्णु का प्रथम अवतार भी माना जाता है। आमतौर पर इस दिन गंगा स्नान के बाद लोग दीप दान करते है। इस दीप दान को दस यज्ञों के समान माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है। मारूफपुर निवासी पंडित जयशंकर मिश्र व्यास के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को प्रात काल स्नान कर विधि पूर्वक शालिग्राम की पूजा करनी चाहिए। संभव हो तो सत्यनारायण व्रत कथा सुनें। इस तिथि में ब्राह्मणों को दान देने, भोजन कराने, जरूरतमंदों को भिक्षा देकर आशीर्वाद प्राप्त करने का विधान है।
Related Articles
चंदौली। मेडिकल फिट युवाओं को दी जाय नौकरी:मनोज डब्लू
Post Views: 630 चंदौली। एसएससी जीडी-2018 भर्ती प्रक्रिया के अभ्यर्थियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू का साथ व नेतृत्व मिला। इस दौरान युवाओं ने बताया कि हम सभी ने शारीरिक व लिखित परीक्षा की बाधा को पार करते हुए मेरीट में जगह […]
बड़े भाई के निधन पर भावुक शिवपाल बोले- नेता जी अब हमारे बीच नहीं, इसे स्वीकार कर पाना कठिन
Post Views: 1,109 नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी। 22 […]
चंदौली। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर दिव्यांग देंगे धरना
Post Views: 649 चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के कैलावर गांव में 6 दिन पूर्व दिव्यांग दम्पत्ति पर हुए हमले व छिनैती को लेकर बलुआ थाने में अब तक मुकदमा दर्ज न होने व परिवार को लगातार मिल रही धमकी से परिजन भय के साये में जी रहे है। मंगलवार को क्षेत्र में आये प्रभारी मंत्री […]