चहनियां। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को परम्परागत रूप से पश्चिम वाहिनी मां गंगा के तट बलुआ में मंगलवार की अल सुबह से ही गंगा में डुबकी लगाने के लिए आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही क्षेत्र के सैकड़ो आस्थावान गंगा में डुबकी लगाकर गंगा घाट पर उपस्थित ब्राह्मणों व जरूरतमंदों को यथा सामथ्र्य दान दक्षिणा प्रदान करके दीप दान किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बलुआ पुलिस मुस्तैद रही। मान्यता के अनुसार कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। कार्तिक पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य का अवतार धारण किया था। जिन्हें भगवान विष्णु का प्रथम अवतार भी माना जाता है। आमतौर पर इस दिन गंगा स्नान के बाद लोग दीप दान करते है। इस दीप दान को दस यज्ञों के समान माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है। मारूफपुर निवासी पंडित जयशंकर मिश्र व्यास के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को प्रात काल स्नान कर विधि पूर्वक शालिग्राम की पूजा करनी चाहिए। संभव हो तो सत्यनारायण व्रत कथा सुनें। इस तिथि में ब्राह्मणों को दान देने, भोजन कराने, जरूरतमंदों को भिक्षा देकर आशीर्वाद प्राप्त करने का विधान है।
Related Articles
चंदौली।केक काटकर मनाया नववर्ष का जश्न
Post Views: 237 चहनियां। महुअर बलुआ स्थित राहुल नालेज सीटी कैम्पस में रविवार को प्रबन्धक आनन्द तिवारी सोनू के नेतृत्व में केक काटकर लोगों को बधाई विश करके नववर्ष का जश्न मनाया गया। इस दौरान कैम्पस को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके कार्यक्रम को आनन्द […]
चंदौली। मेडिकल कालेज का पूर्व विधायक ने किया मुआयना
Post Views: 324 चंदौली। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने शनिवार को भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के निर्माण की आड़ में भाजपा चंदौली के विकास पुरुष पंडित कमलापति के नाम को मिटाने के षड्यंत्र कर रही है। ऐसा पहले भी हुआ और आगे भी भाजपा […]
चंदौली। नये लघु रेल पुल का किया गया निर्माण
Post Views: 363 मुगलसराय। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल पूर्णत: संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित रखने हेतु निरंतर कार्यरत है। मंडल के अंतर्गत विभिन्न रेल अवसंरचनाओं का निरंतर विकास, उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को ट्रैक सेफ्टी और सुदृढ़ करने के […]