चंदौली

चंदौली। पूर्व विधायक ने बहेरी क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण


कमालपुर। सैयदराजा पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने रविवार को किसानों की शिकायत पर बहेरी क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दैरान केंद्र पर गेंहू खरीद में धीमी गति होने व किसानों को बेवजह परेशान करने पर नाराजगी जताई। वही कहा कि सरकार की नीतियों के चलते किसानों को अपनी फसल बेचने को लेकर परेशान हो रही है। सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के गेंहू की खरीद कच्छप गति से हो रही है। सचिव के मनमानी से किसानों के गेंहू की खरीद नहीं हो पा रही है। क्रय केंद्रों पर बोरे की कमी जगह की कमी बताकर सचिव किसान को परेशान कर रहे है। किसानों की शिकायत पर सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बहेरी क्रय केंद्र पर सचिव उमाकांत यादव से गेंहू खरीद का जानकारी लिया अब तक 5300 कुन्तल की खरीद हुई है। आगे बताया कि एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा होने से अक्सर खराब होने व ट्रांसफार्मर जलने से बोरो की सिलाई प्रभावित हो रही है। सचिव के बहाने बाजी पर फटकार लगाते हुए किसानों के गेंहू खरीद में तेजी लाने की बात कही। वही बगल में लगे ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत पर विद्युत अवर अभियंता से मोबाइल से वार्ताकार तत्काल जले ट्रांसफार्मर को बदलने को कहा । ताकि बिजली की अभाव में किसानों के गेंहू के बोरी की सिलाई बाधित न हो सके। इस मौके पर सुनील कुमार सतपाल यादव, डा जयकुमार सिंह, अवनीश सिंह, अशोक मौर्य, चिंटू सिंह, भरत निगम पंकज सिंह, सोलु सिंह आदि रहे। गौरतलब हो कि महामारी के दौर में किसानों के फसल की खरीद भी धीमी गति से होने की समस्या दिख रही है। वही चक्रवाती तूफान से हुई बरसात से हुआ नुकसान एक अलग गंभीर समस्या उत्पन्न कर दी है। ऐसे में किसानों को उनके फसल का पूरा लाभ मिले इसके लिए जनप्रतिनिधियों सहित पूर्व विधायक राजनीति तबके के लोग लगे हुए हैं। इसके बावजूद यदि किसानों को फसल का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है और बिचौलिये बाजी मार ले जाते हैं तो एक बड़ा सवाल खड़ा होगा।