News TOP STORIES आगरा आज़मगढ़ उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड कानपुर गाजीपुर गोरखपुर चंदौली जमशेदपुर जौनपुर झारखंड धनबाद नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल बरेली बलिया बिहार भदोही, ज्ञानपुर मऊ मध्य प्रदेश महाराष्ट्र मिर्जापुर रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी सोनभद्र

अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, नेताजी अमर रहे के नारे से गूंजा सैफई


  1. समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कुछ ही देर में उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद जयंत चौधरी और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सहित कई राजनेता सैफई पहुंचे।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई जाकर सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

सैफई में मुलायम सिंह यादव का कुछ ही देर में अंतिम संस्कार होगा। कन्नौज से चंदन की लकड़ियां लेकर सपा कार्यकर्ता सैफई पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि नेताजी के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में उनके समर्थक और सपा कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सैफई में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।

  • 03:19 PM, 11 Oct 2022

    अभिषेक बच्चन पहुंचे सैफई

    सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिषेक बच्चन सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के लिए अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफई पहुंच गए हैं। उनके अलावा, शरद पवार और सुप्रिया सुले भी सैफई पहुंची हैं।

  • 03:10 PM, 11 Oct 2022

    Mulayam Singh Funeral: नेताजी अमर रहे के नारे से गूंजा सैफई

    मुलायम सिंह यादव अब अंतिम सफर पर निकल पड़े हैं। कुछ ही देर में उनका संस्कार किया जाएगा। इस दौरान सैफई में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। हर ओर नेताजी अमर रहे के नारे सुनाई दे रहे हैं।

  • 03:05 PM, 11 Oct 2022

    Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अशोक गहलोत

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफई पहुंचे हैं। लोगों का हुजूम अपने नेता को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा है।

  • 02:42 PM, 11 Oct 2022

    Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार में शामिल हुए बाबा रामदेव

    योग गुरु बाबा रामदेव भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफई पहुंचे। वे पार्थिव शरीर को ले जा रहे वाहन पर सवार हैं।

  • 02:10 PM, 11 Oct 2022

    भाजपा सांसद वरुण गांधी ने Mulayam Singh Yadav को दी श्रद्धांजलि

    भाजपा सांसद वरुण गांधी, रालोद सांसद जयंत चौधरी, सपा नेता रामगोविंद चौधरी और स्वामी प्रसाद मौर्य ने सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। मुलायम सिंह का आज दोपहर तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • 02:02 PM, 11 Oct 2022

    मेला ग्राउंड पंडाल से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा Mulayam Singh Yadav का पार्थिव शरीर

    मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर मेला ग्राउंड पंडाल से अब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। लोग पार्थिव शरीर पर पुष्पवर्षा कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग पंडाल में इकट्ठा हुए हैं।

  • 01:53 PM, 11 Oct 2022

    राकेश टिकैत ने Mulayam Singh Yadav को दी श्रद्धांजलि

    किसान नेता राकेश टिकैत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम दर्शन करने सैफई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुलायम सिंह का आज दोपहर तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा

  • 01:47 PM, 11 Oct 2022

    Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफई पहुंचे तेजस्वी यादव

    बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सैफई पहुंच गए हैं। वे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देंगे और उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

  • 01:25 PM, 11 Oct 2022

    सैफई पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैफई पहुंच गए हैं। वे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बता दें, दोपहर तीन बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • 01:11 PM, 11 Oct 2022

    Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ रहा है। वे मंच तक पहुंच जा रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंच पर कई पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

  • 12:47 PM, 11 Oct 2022

    अखिलेश यादव ने पूरी की Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार के पहले की विधियां

    मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई में आज दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उससे पहले उनके बेटे अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ अंतिम संस्कार के पहले की विधियां पूरी की।

  • 12:42 PM, 11 Oct 2022

    Mulayam Singh Yadav: ‘जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है’ से गूंजा पंडाल

    मुलायम सिंह यादव को दोपहर तीन बजे मुखाग्नि दी जाएगी। उसके पहले मेला ग्राउंड पंडाल में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पंडाल जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है के नारे से गूंजायमान है।

  • 12:25 PM, 11 Oct 2022

    Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

    मुलायम सिंह यादव का सैफई में दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। हर कोई अपने नेता को श्रद्धांजलि देना चाहता है।

  • 12:09 PM, 11 Oct 2022

    Mulayam Singh Yadav: केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने पत्र लिखकर व्यक्त की संवेदना

    केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक संतप्त परिवार को पत्र लिखकर संवेदना व्यक्त की है। मुलायम सिंह का आज उनके पैतृक गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।