चहनियां। खण्डवारी गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन चहनियां के संस्थापक चेयरमैन डाक्टर राजेन्द्र प्रताप सिंह की धर्म पत्नी के दुसरी पुण्य तिथि पर खण्डवारी महिला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित काव्याजंली के माध्यम से उनके चरणों में श्रद्धाजंली अर्पित किया गया। काव्याजंली की शुरुआत मनोज मधुर के मां सरस्वती के चरणों में समर्पित हे वेद गर्भा हे सुर जननी सुर ताल को सजाने वाली, जगत को साक्षर बनाने वाली हो पंक्ति से हुई। रोहित पांडेय ने शादी से पहले गजब की बात हुई, छुप छुपा के उनसे मुलाकात हुई सुनाकर लोगों की तालियां बटोरी। सुरेश अकेला ने जो जमीं पर उतरकर जीया ही नही, जहर जिन्दगी का पिया ही नही, सुनाकर लोगों को चिन्तन मूड में लाया। नागेश शांडिल्य ने हमारा एक वक्त का खाना रोज बचता है क्योंकि दोपहर का खाना स्कूल में ही पकता है। गाकर लोगों को गुदगुदाया। विभा शुक्ला ने उम्मीद का चमन खिलने लगा है। तुम्हारा साथ जो मिलने लगा हैष् गाकर माहौल खुशनुमा कर दिया। संचालन कर रहे दमदार बनारसी ने हास्य व्यंग्य प्रस्तुत करके लोगों की वाहवाही लुटी। इससे पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्मृति शेष भगवन्ती देवी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। चेयरमैन डा0 राजेन्द्र प्रताप सिंह व डायरेक्टर डा0 आशुतोष सिंह ने आये हुए कवियों, अतिथियों पत्र प्रतिनिधियों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश चौबे, नागेश्वर सिंह, धनंजय सिंह, राजेंद्र पांडेय, राम अनुज पांडेय, अजय दुबे, रामजी भैरो, एल उमाशंकर, उदय प्रताप सिंह आदि रहे।
Related Articles
चंदौली। पूर्व मुख्यमंत्री को दी गयी श्रद्घांजलि
Post Views: 788 सकलडीहा। क्षेत्र के बठ्ठी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओ ने राममंदिर आंदोलन के नायक व पूर्व सीएम कल्याण सिंह के तैल चित्र पर श्रध्दा सुमन और सामूहिक मौन रखके श्रध्दांजलि दिया। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने […]
चंदौली। जिला स्वास्थ्य समिति संग डीएम ने की बैठक
Post Views: 545 चंदौली। जिला स्वास्थ समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का प्रगति रिपोर्ट, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम, मातृ मृत्यु समीक्षा, एंबुलेंस 108 व 102, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भुगतान, […]
चन्दौली।परीक्षा, समीक्षा से नहीं प्रतीक्षा से मिलते हैं भगवान
Post Views: 638 धीना। अमडा़ गांव में आयोजित श्री भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक रामानुजाचार्य श्री सर्वेश्वराचार्यजी महाराज ने कहा कि एक बार भगवान शंकर और सती दोनों ही कथा सुनने गए थे। भगवान शंकर ने कथा का मन लगाकर श्रवण किया। वहीं मां सती ने कथा में बैठकर संत पर संदेह किया और […]