चंदौली

चन्दौली।महिला सुरक्षा के लिए सीओ ने दिया टिप्स


चहनियां। महुअर बलुआ स्थित राहुल इन्टर नेशनल पब्लिक स्कूल में गुरूवार को पहुंचे सीओ सकलडीहा राजेश राय व इंस्पेक्टर बलुआ विनय प्रकाश सिंह ने महिला सुरक्षा को लेकर छात्राओं को टिप्स देते हुए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन हर स्तर पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं व छात्राओं को केवल साहस दिखाने की जरूरत है। महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत सीओ राजेश राय ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व धूप दीप प्रज्जवलित करके किया। जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने छात्राओं से महिला हेल्प डेस्क, डायल 1090, डायल 112, साइबर क्राइम, पास्को एक्ट, डायल 1098 पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा शरारती तत्वों से निबटने के लिए उन्हें थोड़ी सा साहस व दृढता दिखाकर पुलिस को सूचित करना चाहिए। वहीं इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि एंटी रोमियो दस्ता प्रत्येक विद्यालयों के आसपास सक्रिय रहता है। यदि किसी भी छात्रा को किसी द्वारा अभद्रता किया जाना महसूस होता है वो तत्काल थाने के सीयूजी नम्बर या उपलब्ध अन्य नम्बरों पर सूचित करे। उनकी गोपनीयता भी बरकरार रखी जायेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रबन्धक आनन्द तिवारी सोनू ने अधिकारी द्वय को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रिंसिपल बृजेश सिंह, परमात्मा वर्मा, अविनाश मिश्रा, संदीप मिश्रा, नेहा, प्रज्ञा जितेंद्र, पवन त्रिपाठी, केके यादव सहित सभी शिक्षक व छात्राएं उपस्थित रही।