चहनियां। जटाधारी महाविद्यालय मारूफपुर में गुरूवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय द्वितीय शिविर आयोजित हुआ। जिसमें शिविरार्थियों ने विद्यालय परिसर सहित आसपास के मलिन बस्तियों में साफ सफाई किया साथ ही जन जागरूकता हेतु हाथ में नारे लिखे तख्तियां लेकर मारूफपुर, नदेसर, मझिलेपुर गांव होते हुए रैली भी निकाली। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर अनिल सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व धूप दीप प्रज्जवलित करके किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित शिविरार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत आम जनमानस को उनके कत्र्तव्यों व अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी देश के नवजवानों का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का देश की स्वच्छता के लिए चलाया गया अभियान स्वच्छ भारत सुन्दर भारत हम सब के द्वारा ईमानदारी से किये गये प्रयास के बाद ही सार्थक होगा। इस दौरान मुख्य रूप से राजेश कुमार शर्मा, डा0 मुदिता श्रीवास्तव, बाबूराम मौर्य, रविन्द्र कुमार, नितेश सिंह, महेश सिंह, सद्दाम हुसैन, रविकांत यादव, अरुण कुमार यादव, शुभम यादव, संदीप यादव, विकाश ओझा, रोशनी, चांदनी, तनुश्री वर्मा, अर्पिता, चंदन गुप्ता, रवि, काजल यादव, ईशा पाठक, अखिलेश यादव, आस्था मिश्रा, आयशा, छाया, शिवानी यादव, आकांक्षा, आंचल आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली। सीसीटीए कार्यालय पर मना गणतंत्र दिवस
Post Views: 287 मुगलसराय। एशिया महाद्वीप की जानी मानी चंधासी कोयलामंडी में चंदा सिकोल ट्रेड एसोसिएशन की तरफ से ७४ वां गणतंत्र दिवस सीसीटीए कार्यालय पर समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान के पश्चात झंडोत्तोलन सीसीटीए के उपाध्यक्ष अशोक कानोडिया ने झंडोत्तोलन किया। तत्पश्चात आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि […]
चंदौली।मच्छर विभिन्न रोगों को दे रहे दावत
Post Views: 590 मुगलसराय। स्थानीय पालिका प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के ढिलमुल रवैया से ऐसा लगता है जैसे कि विभाग ख्ुाद ही मच्छर जनित बिमारियों को निमंत्रण दे रहा है। नगरपालिका में मच्छरों का प्रकोप इतना अधिक बढ़ गया है कि दिन के उजाले में भी इतना अधिक मच्छर काट रहे हैं कि लोगों का […]
चन्दौली।महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी करेंगे आन्दोलन
Post Views: 365 मुगलसराय। रविवार को शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह के आवास पर अति आवश्यक बैठक शहर महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस और उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार 7 जुलाई दिन बुधवार को समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता की महिलाएं अपने-अपने ब्लॉक […]