चहनियां। जटाधारी महाविद्यालय मारूफपुर में गुरूवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय द्वितीय शिविर आयोजित हुआ। जिसमें शिविरार्थियों ने विद्यालय परिसर सहित आसपास के मलिन बस्तियों में साफ सफाई किया साथ ही जन जागरूकता हेतु हाथ में नारे लिखे तख्तियां लेकर मारूफपुर, नदेसर, मझिलेपुर गांव होते हुए रैली भी निकाली। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर अनिल सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व धूप दीप प्रज्जवलित करके किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित शिविरार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत आम जनमानस को उनके कत्र्तव्यों व अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी देश के नवजवानों का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का देश की स्वच्छता के लिए चलाया गया अभियान स्वच्छ भारत सुन्दर भारत हम सब के द्वारा ईमानदारी से किये गये प्रयास के बाद ही सार्थक होगा। इस दौरान मुख्य रूप से राजेश कुमार शर्मा, डा0 मुदिता श्रीवास्तव, बाबूराम मौर्य, रविन्द्र कुमार, नितेश सिंह, महेश सिंह, सद्दाम हुसैन, रविकांत यादव, अरुण कुमार यादव, शुभम यादव, संदीप यादव, विकाश ओझा, रोशनी, चांदनी, तनुश्री वर्मा, अर्पिता, चंदन गुप्ता, रवि, काजल यादव, ईशा पाठक, अखिलेश यादव, आस्था मिश्रा, आयशा, छाया, शिवानी यादव, आकांक्षा, आंचल आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली। हर बूथ पर यूथ का सयुस ने किया एलान
Post Views: 399 चकिया। विधानसभा के केंद्रीय कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव की अध्यक्षता में हर बूथ पर यूथ का एलान जन मन विजय अभियान की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और आरक्षण को खत्म करना चाहती है। पिछड़े दलित का उत्पीडऩ […]
चंदौली।गांवों की नई दुल्हन को आशा बहु देंगी सगुन किट
Post Views: 459 सकलडीहा। शासन के निर्देश पर गांवों में बुधवार से परिवार नियोजन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस योजना के तहत गांव की नई नई दुल्हन को सगुन किट के साथ प्रिगनेंसी किट मुहैया कराया जायेगा। इसके साथ ही महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जागरूक किया जायेगा। सरकार की इस पहल […]
चन्दौली।निपुण भारत मिशन को सफल बनाने पर जोर
Post Views: 261 सकलडीहा । विकासखण्ड के धूसखास न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की संकुल स्तरीय बैठक प्राथमिक विद्यालय जलालपुर धमिना में हुई। इसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश राय ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। इसमें निपुण भारत मिशन को सफल बनाने पर जोर दिया […]