चंदौली

चंदौली। एम्बुलेंसकर्मियों की आवाज बने पूर्व विधायक


चंदौली। अपनी आजीविका के लिए हड़तालरत एंबुलेंस कर्मियों के आंदोलन में सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने जान फूंक दी। उन्होंने आंदोलन की अगुवाई करते हुए प्रकरण को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह तक पहुंचा और एंबुलेंस कर्मियों की पीड़ा व समस्याओं को पुरजोर तरीके से रखा साथ ही शासन स्तर से इसका त्वरित समाधान निकाले जाने की गुजारिश की। चेताया कि यदि एंबुलेंस कर्मियों के साथ ही किसी भी तरह की जोर-जबरदस्ती व इनके आंदोलन का दमन किया गया तो समाजवादी पार्टी अपनी सरकार के ड्रिम प्रोजेक्ट के हीरो रहे कर्मियों के आजीविका व हक की लड़ाई को पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता को समाजवादी एबुलेंस सेवाएं 108 व नेशनल एंबुलेंस सेवाएं 102 देने का काम किया। आज यह सेवाएं सरकार की गलत नीतियों के कारण दम तोड़ती नजर आ रही है। साथ ही इन एंबुलेंस का संचालन करने वाले कर्मियों की आजीविका आज खतरे में आ गयी है। कोविड काल में लोगों की जान बचाने वाले इस एंबुलेंस कर्मियों को न तो समय से मानदेय मिला और ना ही कोई सुविधाएं। जबकि अपनी ड्यूटी को निभाते हुए कई एंबुलेंस कर्मी सेवा के दौरान शहीद हो गए।